
साग एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकांश लोग खाना पसंद करते हैं। साग खाने में तो स्वादिष्ट है ही, वही दूसरी ओर यह हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद है। साग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं। साग का यदि आप सेवन करते हैं तो आप स्वास्थ संबंधी अनेक समास्यों से निजात पा सकते हैं।
सर्दियों में खाएं सरसों का साग
सरसों के साग का सेवन आपके सेहत से कई फायदों से भरा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न सिर्फ शरीर में मौजूद जहरीले तत्त्वों को बाहर करते हैं बल्कि शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सरसों का साग स्वास्थ के हिसाब से अच्छा और पोष्टिक माना गया है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग का सेवन किस प्रकार आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साग
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।
दिल को रखे दुरुस्त
सरसों साग का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण अधिक होता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों की आशंका घटती है।
मेटाबॉलिज्म को रखता है ठीक
सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन सम्बन्धी परेशानी भी नहीं होती।
सरसों के साग खाने के अन्य फायदे
1. सरसों के साग में कैलोरी, कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ऐ, सी, डी, बी 12, कैल्शियम होता है।
2. सरसों के साग में विटामिन ए होता है जो की हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
3. सरसों के साग खाने से हड्डिया मजबूत होती है और कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है।
Dit verhaal komt uit de January 2023 editie van Sadhana Path.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Al abonnee ? Inloggen
Dit verhaal komt uit de January 2023 editie van Sadhana Path.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Al abonnee? Inloggen

क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।

त्वचा के लिए जरूरी हैं ये विटामिन और मिनरल्स
त्वचा के भीतरी पोषण के लिए ज़रूरी है कि इसे पोषणयुक्त दुलार दिया जाए। त्वचा किस प्रकार की है, इस आधार पर ही किसी के शरीर की कार्यशीलता का पता लगाया जा सकता है। तो आइए, इसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं

गर्भपात के बाद की कमज़ोरी से ऐसे निपटें!
किसी महिला का गर्भपात होना शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तर पर बेहद मुश्किल होता है, इसलिए जानिए कि किसी महिला को इसके बाद अपना विशेष ध्यान कैसे रखना चाहिए।

आर्य संस्कृति के प्रतीक-शिव
देवों के देव महादेव भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।

पाचन तंत्र को ठीक करने के 21 उपाय
अच्छा पाचनतंत्र बेहतर स्वास्थ्य की निशानी है। अगर आपका पाचनतंत्र ठीक नहीं है तो जरूरी है कि इन बातों का ध्यान रखें

राशि अनुसार करें रंगों का चयन
रंगों का महत्त्व केवल होली तक ही सीमित नहीं, बल्कि मनुष्य के स्वभाव, उसके भविष्य एवं उसके स्वास्थ्य से भी इसका सीधा संबंध होता है।

होली एक रंग अनेक
रंगों का पर्व होली पूरे भारत में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र में होली के विविध रूप रंग, प्रथा, मेले आदि देखने को मिलते हैं। आइए लेख के माध्यम से इस पर्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।

धरती का बैकुंठ है पुरी का जगन्नाथ धाम
चार धामों में एक प्रमुख धाम, ओडिशा का जगन्नाथ धाम है। जगन्नाथ धाम की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए भक्तगण देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आइए जगन्नाथ धाम की महिमा पर लेख में विस्तार से चर्चा करें।

ऊर्जा का रूपांतरण
जिसे तुम 'जीवन' कहते हो या जिसे तुम ‘मैं” कहते हो, वह ऊर्जा है। तुम जितने जीवंत हो, तुम जितने जागृत हो, उतने ही तुम ऊर्जावान होते हो।

क्यों की जाती है चार धाम यात्रा?
3 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है।