
वह भी एक समय था, जब भोजपुरी सिनेमा ने पूरे देश में अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाई थी। दुर्भाग्य से, समय के साथ उसकी यह पहचान छिन गई। अपने ही समाज की उपेक्षा से उसका न सिर्फ दर्शक वर्ग बदल गया, बल्कि गुणवत्ता में लगातार गिरावट आती गई। इस भाषा की मिठास को धीरे-धीरे अश्लीलता ने ढंक लिया और उसकी दुर्गति होने लगी। यह कहना गलत होगा कि भोजपुरी में अच्छी फिल्में और गाने नहीं बनते, लेकिन मुख्यधारा में अश्लीलता ने इतनी गहरी जड़ें जमा लीं कि गुणवत्तापूर्ण सिनेमा हाशिए पर चला गया। बंगाली, मराठी और पंजाबी भाषाओं ने अपने साहित्य और सिनेमा का लगातार विकास किया, लेकिन भोजपुरी अपने ही समाज की उपेक्षा की शिकार हो गई। बंगाल में हर दौर में बंकिमचंद्र और शरतचंद्र जैसे लेखक और कलाकार अपनी भाषा में सृजन करते रहे, मराठी और पंजाबी सिनेमा भी अपने साहित्य से प्रेरणा लेता रहा, लेकिन भोजपुरी भाषी समाज ने धीरे-धीरे अपनी मातृभाषा से दूरी बना ली। हिंदी का असर इतना बढ़ा कि भोजपुरी सिनेमा और साहित्य का स्वाभाविक विकास रुक गया। बिहार और उत्तर प्रदेश से आने वाले कितने लेखकों ने भोजपुरी में लिखा ? सभी ने हिंदी में अपनी कलम चलाई।
आज भोजपुरी दर्शक वर्ग पूरी तरह बदल चुका है। पहले इसके साथ पढ़ा-लिखा समाज भी था, लेकिन जैसे-जैसे अच्छी भोजपुरी सामग्री कम होती गई, दर्शकों ने हिंदी को अपना लिया। आज भी उन्हें अच्छी भोजपुरी फिल्में और गाने मिलें तो जरूर देखेंगे-सुनेंगे। लेकिन जब मुख्यधारा में केवल फूहड़ता परोसी गई, तो उन्होंने मान लिया कि भोजपुरिया मनोरंजन का स्तर यही है।
Dit verhaal komt uit de March 31, 2025 editie van Outlook Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Al abonnee ? Inloggen
Dit verhaal komt uit de March 31, 2025 editie van Outlook Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Al abonnee? Inloggen

होइ गवा बाजारु हल्ला
हनी सिंह के नए एलबम से भोजपुरी के अश्लील बोल पर उठा विवाद बाजारूपन और सस्ती कमाई के लालच में बर्बाद होती सभ्यता, संस्कृति की मिसाल

वसंत का असमंजस
वसंत की चिंता सिर्फ ट्रम्प के कारण होती तो मुसीबत इतनी बड़ी न होती, वह दृष्टि पंचायतों, परिषदों में फैली हुई है

चैंपियन चैंपियन टीम इंडिया चैंपियन
भारतीय टीम ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया।

पटरी पर जेलिंस्की
बैठक में भड़क गए जेलिंस्की को तुरंत समझ आ गया कि ट्रम्प से दुश्मनी उन्हें भारी पड़ेगी

ऑस्कर को इतनी अहमियत क्यों
सत्यजीत राय की हॉलीवुड और ऑस्कर की सराहना से भारतीय फिल्मकारों पर अमेरिकी सिनेमा के प्रभाव और पश्चिमी मान्यता के महत्व पर उठते हैं कई सवाल

केजरीवाल चले पंजाब ?
विपासना ध्यान के लिए राज्य में पहुंचे आप मुखिया के लिए राज्यसभा जाने का रास्ता साफ किया गया, ताकि बड़ी सियासत में अहमियत बनी रहे मगर पंजाब में भगवंत मान सरकार की चुनौतियां विकट

ट्रम्प के पत रूस की भी पहेली
ह्वाइट हाउस में जेलिंस्की प्रकरण और ट्रम्प के नाटो संबंधी बयानों से यूरोप में कई शंकाएं, मगर रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति को हल्के में नहीं ले सकता

विंध्य आर-पार गहरी दरार
संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्रिभाषा फार्मूले पर उठे बवंडर से उत्तर-दक्षिण की खाई चौड़ी होने की ही नहीं, भाजपा के खिलाफ नई मोर्चाबंदी की भी सियासी सुगबुगाहट

सड़क से सुर्खियों में
पंजाबी रैप गायक हनी सिंह के कमबैक एलबम ने बदली अनाम भोजपुरी गायिका की किस्मत