![हर स्किन के लिए ऑइल और फेस पैक्स हर स्किन के लिए ऑइल और फेस पैक्स](https://cdn.magzter.com/1367228237/1669467683/articles/bQc1VY3JT1669715743871/1669716311666.jpg)
कोकोनट ऑइल और पैक
ड्राई स्किन के लिए : रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके चेहरे पर नमी रहते हुए हथेली पर 2 बूंद वर्जिन नारियल तेल की डालें। ऑइल से चेहरे पर फेशियल मसाज करें और नेक पर अपस्ट्रोक्स देते हुए हाथ से मालिश करें। इसमें मौजूद सेचुरेटेड फैट स्किन को स्वस्थ और मुलायम बनाता है। करीब 20 मिनट के बद क्ले पैक लगाएं। सूखने पर धो लें।
आपको चाहिए : क्ले पैक बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच मुलतानी मिट्टी, 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच कोकोनट पाउडर और 2 बड़े चम्मच दही मिला कर कुछ देर रखें।
एप्रिकॉट ऑइल और पैक
ऑइली स्किन के लिए : चेहरे को साफ करें। दो बड़े चम्मच एप्रिकॉट ऑइल चेहरे और गरदन पर लगाएं और फेशियल मसाज के स्ट्रोक्स दें। इसके 15 मिनट के बाद पैक लगाएं।
आपको चाहिए : पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अखरोट पाउडर, 1 बड़ा चम्मच दूध और 1 छोटा चम्मच एप्रिकॉट का तेल मिला कर पैक बनाएं। यह पैक सनटैन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है। चेहरे पर एप्रिकॉट ऑइल से मसाज करने के बाद चेहरे पर पैक लगाएं।
मोरिंगा ऑइल और पैक
मेच्योर स्किन के लिए : मोरिंगा ऑइल में विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो पुरानी झांइयों, दाग और सनटैन को दूर कर करता है। सोने से पहले हथेली पर मोरिंगा ऑइल की 2 बूंदें डालें और चेहरे और गरदन पर लगाएं।
इसे चाहें, तो आप ऑलिव ऑइल में भी मिक्स कर सकती हैं। चेहरे पर इससे मालिश करने के आधे घंटे के बाद पैक लगाएं।
आपको चाहिए : 1 बड़ा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 छोटा चम्मच बादाम ऑइल, 1 बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच जौ का आटा।
रोज ऑइल और फेस पैक
This story is from the December 2022 edition of Vanitha Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the December 2022 edition of Vanitha Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।