![देखो हमरी काशी बनारस का शब्द - चित्र बनाती जीवन-यात्रा देखो हमरी काशी बनारस का शब्द - चित्र बनाती जीवन-यात्रा](https://cdn.magzter.com/1531656353/1658470907/articles/7CYQL49wO1658743667974/1658744124550.jpg)
हेमंत शर्मा
देखो हमरी काशी' सिर्फ संस्मरण नहीं है। यह एक ऐसी जीवन-यात्रा है, जिससे बनारस का शब्द-चित्र बनता है। ये किस्से मेरे नहीं हैं, बनारस के हैं। मैं तो उन्हें सुनानेवाला हूँ। ज्यादातर चरित्र उसी समाज के इर्द-गिर्द के हैं, जहाँ मैं जनमा, पला, बढ़ा और गढ़ा गया। इन कहानियों के नायक वे लोग हैं, जो हमारे चारों ओर हैं, पर उन पर सामान्यतः किसी की नजर नहीं पड़ती। ये नितांत साधारण लोग किसी शहर के चरित्र निर्माण में कितनी असाधारण भूमिका निभाते हैं, ये किस्से उसका प्रमाण हैं। मैंने इस किताब में अपने समय के 'समय' को दर्ज किया है, इस कोशिश में एक समूचे शहर का जीवन दर्ज हो गया है। 'देखो हमरी काशी' काशी की अभिजन संस्कृति के बरक्स काशी का जनपक्ष है। काशी सार्वभौम नगर है और 'देखो हमरी काशी' बनारस की सार्वभौमिकता का रस -आख्यान है। यह काशी का मूल स्वरूप है, जिसकी अनदेखी नहीं हो सकती। जिस कबीरचौरा में मुझे बुद्धत्व प्राप्त हुआ, वह संगीत और नृत्य का अखाड़ा था। कबीर ने यहीं 'अनहद वाणी' सुनी थी । इसे आप काशी का 'ब्रह्मकेंद्र' भी कह सकते हैं। इसी कबीरचौरा के जरिए आप बनारसी संस्कृति' का मस्त और बेलौस चेहरा देख सकते हैं। इस किताब के सारे किस्से सच्चे और अनुभूत हैं, जो आज के एकरस, अबाध, रूढ़, बोझिल समाज की जड़ता को तोड़ते हैं। बनारस एक सांस्कृतिक विमर्श है। महादेव यहाँ के मूल देवता हैं। यह धर्म की गंगोत्तरी है। इस मिट्टी में कबीर की अक्खड़ता है। तुलसी की भक्ति है। मंडन मिश्र का तर्क है। भक्ति और तर्क धर्म के दो छोर हैं, पर दोनों का संतुलन यहाँ मौजूद है। बुद्ध का धर्मचक्र प्रवर्तन भी यहीं है तो आचार्य शंकर का परकाया प्रवेश भी। यहीं रैदास की कठौती में गंगा बहती है, तो प्रसाद का सौंदर्य और धूमिल का आक्रोश भी यहीं है। साहित्य में रामचंद्र शुक्ल की पहली परंपरा यहीं है तो हजारी प्रसाद द्विवेदी की दूसरी परंपरा भी। बनारस इन्हीं सारी परंपराओं को ओढ़ता, बिछाता, ढोता हुआ, दुनिया को अपने अग्रभाग पर रख किसी भी समस्या का समाधान देता है।
This story is from the July 2022 edition of Samay Patrika.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the July 2022 edition of Samay Patrika.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![एक असाधारण जीवन जीने के लिए मार्गदर्शिका एक असाधारण जीवन जीने के लिए मार्गदर्शिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/vUlTWZyq-1737956788501/1737956882258.jpg)
एक असाधारण जीवन जीने के लिए मार्गदर्शिका
यह किताब आपको एक नई दिशा दिखाएगी और आपको सफल होने के लिए प्रेरित करेगी
![बाग़ी सुल्तान बाग़ी सुल्तान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/6CP1bed1y1737956706488/1737956784235.jpg)
बाग़ी सुल्तान
'बागी सुल्तान' लेखक मनु एस. पिल्लई द्वारा लिखा गया एक बेहतरीन 'बा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो हमें दक्षिण भारत के दक्कन क्षेत्र की 13वीं से 18वीं शताब्दी के बीच की रोचक यात्रा पर ले जाता है। यह पुस्तक न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन करती है बल्कि उन घटनाओं के केंद्र में रहे अद्भुत और प्रेरणादायक पात्रों की कहानियां भी जीवंत करती है।
![असुर आदिवासी समुदाय की जटिल और दुखद यात्रा की गाथा असुर आदिवासी समुदाय की जटिल और दुखद यात्रा की गाथा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/JAwrqT0pA1737956973842/1737957030704.jpg)
असुर आदिवासी समुदाय की जटिल और दुखद यात्रा की गाथा
यह उपन्यास असुर आदिवासी समुदाय की जटिल य और दुखद यात्रा की गाथा है। यह उपन्यास आदिवासी जीवन की असहनीय कठिनाइयों और संघर्षों को उजागर करता है, खासकर जब उनका सामना आधुनिकता और सत्ता के बल पर हो रहे शोषण से होता है।
![जगदीश चंद्र बोस की प्रेरणादायक गाथा जगदीश चंद्र बोस की प्रेरणादायक गाथा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/iZiLGrCVL1737956121061/1737956204770.jpg)
जगदीश चंद्र बोस की प्रेरणादायक गाथा
वैज्ञानिक डॉ. मेहर वान ने इस पुस्तक के माध्यम से जगदीश चंद्र बोस के महानतम बनने की यात्रा को बहुत कुशलता से रेखांकित किया है।
![जब औरत सोचती है जब औरत सोचती है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/CPnfSCmxj1737956451328/1737956506137.jpg)
जब औरत सोचती है
यह किताब हर महिला के लिए एक अनमोल गाइड है, जो उन्हें अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है
![ऐसी किताब जो आपको खुद से जोड़ती है ऐसी किताब जो आपको खुद से जोड़ती है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/SrTFkZFP41737956525210/1737956694064.jpg)
ऐसी किताब जो आपको खुद से जोड़ती है
सरल और काव्यात्मक भाषा में लिखी गई यह कृति हर पाठक के दिल को छूने की क्षमता रखती
![जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करनेवाली किताब जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करनेवाली किताब](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/pmc90RnhX1737956069858/1737956113395.jpg)
जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करनेवाली किताब
यह एक प्रेरणादायक और मार्गदर्शक पुस्तक है जो य पाठकों को यह सिखाती है कि वे अपनी इच्छाओं को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। यह पुस्तक बताती है कि हम अपने जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, उसे आकर्षित करने के लिए एक उद्देश्यपूर्ण और सोच-समझकर काम कर सकते हैं।
![करें खुद की खुशियों से मुलाकात करें खुद की खुशियों से मुलाकात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/--1ZD_z4T1737955892133/1737955936393.jpg)
करें खुद की खुशियों से मुलाकात
यह एक अत्यंत सरल, प्रभावी और प्रेरणादायक पुस्तक है जो जीवन में खुशी, उल्लास और संतुलन बनाए रखने के लिए पाठकों को सशक्त बनाती है
![बदलते युग की वास्तविकताओं को उजागर करती किताब बदलते युग की वास्तविकताओं को उजागर करती किताब](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/0LmSWXH3m1737956896033/1737956962980.jpg)
बदलते युग की वास्तविकताओं को उजागर करती किताब
इस कृति में प्रेम का खोना और फिर उसे खोजने की आकांक्षा प्रमुख विषय हैं
![विचारों से उपचार का जादू विचारों से उपचार का जादू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/17305/1973384/Z49aIKKqK1737956248984/1737956299471.jpg)
विचारों से उपचार का जादू
क्या केवल विचारों की शक्ति से रोगों का उपचार संभव है? डॉ. जो डिस्पेंजा की पुस्तक 'यू आर द प्लेसबो' इस प्रश्न का उत्तर न केवल देती है, बल्कि इसे वैज्ञानिक तथ्यों और वास्तविक उदाहरणों के साथ प्रमाणित भी करती है। यह पुस्तक हमें विश्वा और मन की शक्ति का ऐसा आयाम दिखाती है, जो आज के विज्ञान और चिकित्सा जगत को भी चुनौती देता है।