Try GOLD - Free
जैव उर्वरक गोली पैदावार बढ़ाए खाद वाली गोली
Farm and Food
|April 2025
सामान्य व्यक्ति को जिस तरह से स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार, अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी तरह खेती से अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत की मिट्टी का सेहतमंद होना बेहद जरूरी है. उस के लिए समयसमय पर खेत में खाद एवं उर्वरक की जरूरत होती है. आज अनेक तरह के खाद एवं उर्वरक चलन में हैं.
आमतौर पर किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब उस के बुरे नतीजों को देखते हुए किसानों का रुख जैविक खेती की तरफ होने लगा है.
खेती में रसायनों के अधिक इस्तेमाल से पैदावार तो मिलती है, लेकिन खेत की मिट्टी भी खराब होने लगती है. इस के उलट जैव उर्वरक खेती में लंबे समय तक उर्वरकता बढ़ाते हैं. साथ ही, वह नुकसानदायक भी नहीं होते हैं.
खेती में बायोफर्टिलाइजर
किसान अब खेती में बायोफर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने लगे हैं. ये बायोफर्टिलाइजर पाउडर और तरल दोनों तरीकों में आते हैं, जिन में नतीजे भी अच्छे मिलते हैं. फसल पैदावार में भी बढ़त मिलती है. लेकिन अब बायोफर्टिलाइजर की जगह बाजार में बायोकैप्सूल भी आ गए हैं, जो बायोफर्टिलाइजर की तुलना में कम समय में अधिक लाभकारी हैं.
क्या है बायोकैप्सूल
बायोकैप्सूल एक तकनीक है, जिस में खेती के लिए जरूरी जैविक पदार्थ, जैसे सूक्ष्मजीव, एंजाइम या अन्य बायोएक्टिव पदार्थों को कैप्सूल के जरीए उपलब्ध कराया जाता है. इन्हें हम खाद वाले कैप्सूल या खाद वाली गोली भी कह सकते हैं.
ये बायोकैप्सूल सीधे खेत की मिट्टी में जिंदा सूक्ष्म जीवों तक पहुंचते हैं, जो खेत की मिट्टी, फसल, पौधे की जड़ों को सुधार कर फसल से अच्छी पैदावार दिलाने का बखूबी काम करते हैं.
खेती में सूक्ष्म जीव कैसे करते हैं काम
- बीजों, जड़ों या मिट्टी में लगाने पर ये सूक्ष्म जीव अपनी जैविक गतिविधि द्वारा पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाते हैं.
- सूक्ष्म वनस्पतियों के बनने में यह मदद करता है, मिट्टी की सेहत में सुधार करता है और प्राकृतिक मिट्टी की उर्वरता को बहाल करता है.
- सूक्ष्म जीव मृत पौधों और जानवरों से कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने और उन्हें मिट्टी में शामिल करने में मदद करते हैं.
- मिट्टी की जैविक सामग्री को बढ़ाता है, मिट्टी की संरचना में सुधार करता है और पौधों को पनपने में मदद करता है.
- सूक्ष्म जीव पौधों के ग्रहण के लिए पोषक तत्त्व उपलब्ध कराने के साथसाथ फाइटोहार्मोन भी पैदा करते हैं, जो पौधों की वृद्धि प्रक्रियाओं और पदार्थों के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं. ये पौधों में अजैविक तनाव (जैसे सूखा या लवण तनाव) को कम कर सकते हैं.
This story is from the April 2025 edition of Farm and Food.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Farm and Food
Farm and Food
पालें गधे, लें मुनाफा
सरकार की यह एक अनोखी स्कीम है. इस स्कीम के तहत आप को गधा पालने पर सरकार 50 लाख रुपए तक की मदद दे रही है.
2 mins
April 2026
Farm and Food
औषधीय खेती की बढ़ रही मांग
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान में संचालित अखिल भारतीय औषधीय एवं सुगंधित परियोजना के अंतर्गत 20 मार्च, 2026 को अनुसूचित जनजाति उपयोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
1 min
April 2026
Farm and Food
गेहूं खरीद सीजन 2026 : एमएसपी बढ़ा डिजिटल भुगतान से किसानों को राहत
भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में रबी विपणन सीजन 2026-27 की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है.
4 mins
April 2026
Farm and Food
किसान आंदोलन का नया अध्याय : ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गरमाई सियासत
बरसों से पारंपरिक खेती करता किसान अब तकनीकों का प्रयोग कर के खेती करने का प्रयास कर रहा है. लेकिन कई समस्याओं से गुजरते किसान का जीवन आसान नहीं है.
7 mins
April 2026
Farm and Food
142 दिन में तैयार होगी सरसों की खास किस्म
हरियाणा, हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने सरसों की नई आरएचएच 2101 किस्म तैयार की है, जो मात्र 142 दिन में पक कर तैयार हो जाती है और 28 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक औसत उपज देती है.
1 min
April 2026
Farm and Food
आम के बागों का कीट रोगों से रखें ध्यान
इन दिनों आम के बागों में फल बनने की शुरुआत हो चुकी है और आम के फलों ने आकार लेना शुरू कर दिया है, इसलिए इस समय क्या और किस तरह की देखभाल है जरूरी जिस से आम की बागबानी से अच्छा मुनाफा लिया जा सके.
1 mins
April 2026
Farm and Food
चाफ कटर से मिले पशुओं को मनपसंद चारा
पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए संतुलित पोषक आहार बहुत जरूरी है, जिस में हरा चारा, सूखा भूसा और दाना मिश्रण (मिनरल मिक्सचर) शामिल होते हैं.
2 mins
April 2026
Farm and Food
ऐसे बनाएं साइलेज
पशुपालन में सब से बड़ी चुनौतियों में से एक है सालभर गुणवत्ता वाला हरा चारा उपलब्ध कराना. पहले जहां हरे चारे की कमी को केवल गरमी या सर्दी के कुछ महीनों की समस्या माना जाता था, वहीं अब मौसम के बदलते मिजाज और अनियमित बारिश के कारण यह परेशानी पूरे साल बनी रहती है.
2 mins
April 2026
Farm and Food
सौरऊर्जा अपना कर किसान बनें आत्मनिर्भर
सोलर सिस्टम किसानों के लिए बहुत काम के होते हैं, क्योंकि गांवदेहात के इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी लगी रहती है. ऐसे में सोलर सिस्टम किसानों की हर उस जरूरत को पूरा करते हैं, जिस की कमी से उसे नुकसान हो सकता है.
1 mins
April 2026
Farm and Food
भिंडी की खेती कम लागत में अधिक लाभ
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में सब्जी उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है. इन्हीं सब्जियों में भिंडी एक ऐसी फसल है, जो कम समय में तैयार होने के साथसाथ कम लागत में अधिक उत्पादन देने और बाजार में वर्षभर मांग बने रहने के कारण किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
3 mins
April 2026
Listen
Translate
Change font size
