![सिनेमा में क्रांति लाने वाले वीर सिनेमा में क्रांति लाने वाले वीर](https://cdn.magzter.com/1718015421/1722604163/articles/26z25bjx-1723447696083/1723448126716.jpg)
इब्राहिम से मेहुल कुमार तक...
इब्राहिम से पहले मेहुल बलूच और फिर मेहुल कुमार बनकर तय हुआ लेखक, अदाकार और निर्देशक बनने का सफ़र।
'जनम जनम ... ' से मिला पहला ब्रेक
मैं 1976 में मुंबई आया और अगले ही साल 1977 में मेरी पहली फिल्म रिलीज़ हुई। इसका हिंदी में 'फिर जनम लेंगे हम' और गुजराती में 'जनम जनम ना साथी' नाम था। गुजराती दर्शकों के लिए नई तरह की पिक्चर थी, इसीलिए वहां ख़ूब चली। पर गुजराती कल्चर का रंग ज़्यादा होने से हिंदी में इतनी हिट नहीं हुई। यहां से मेरी यात्रा शुरू हुई। इस फिल्म के गाने भी मैंने लिखे थे। इस पर उन दिनों के वरिष्ठ गीतकार इंदीवर जी ने कहा था- 'मेहुल जी! स्टोरी, स्क्रीनप्ले, संवाद, गीत... इतना मत करो। भैया, कम से कम गाने तो लिखना बंद करो। गाने हमारे लिए रखो।' मैंने उनको कहा कि सर ! आज के बाद गाने नहीं लिखूंगा। उसके बाद मैंने कभी गाने नहीं लिखे।
मेरे पुरखे बलूचिस्तान से महाराजा रणजीत सिंह के समय भारत आए थे। कई पीढ़ियों से भारत में रहते-रहते भारतीय हो गए। दादा नूर मोहम्मद की ऊंचाई साढ़े छह फीट थी। वे महाराजा रणजीत सिंह के विशेष अंगरक्षक थे। पिताजी का नाम इब्राहिम था, इस तरह मेरा नाम मोहम्मद इब्राहिम बलूच हुआ। कॉलेज में पहुंचने के बाद मैं अपना उपनाम 'मेहुल' लिखने लगा। मेरे सारे उपन्यास मेहुल बलूच नाम से ही छपे हैं। इसी नाम से मैंने गाने भी लिखे। मेहुल के पीछे कुमार लगाने का आइडिया ताहिर हुसैन साहब का था। उनकी फिल्म कर रहा था, तब उन्होंने कहा कि 'बलूच' निकालकर 'कुमार' लगा दो, बलूच बोलने में मुश्किल लगता है।
पिता से विरासत में मिली कला
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![आलस्य आभूषण है आलस्य आभूषण है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/zzbO7x8uO1738586780609/1738586965755.jpg)
आलस्य आभूषण है
जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।
![अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/L7f6G0t_W1738588139109/1738588386951.jpg)
अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर
चांदनी रात में तारों को देखना कितना अलौकिक प्रतीत होता है ना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे, ये आकाशगंगाएं और यह विशाल ब्रह्मांड किस गहरे रहस्य से बंधे हुए हैं? एक ऐसा रहस्य, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन जो अपनी अदृश्य शक्ति से ब्रह्मांड की धड़कन को नियंत्रित करता है। यह रहस्य है- ब्लैक होल यानी कृष्ण विवर।
![खरे सोने-सा निवेश खरे सोने-सा निवेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/CKfSefwE51738586989311/1738587546289.jpg)
खरे सोने-सा निवेश
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों सोना सदियों से एक विश्वसनीय निवेश विकल्प बना हुआ है?
![छत्रपति की कूटनीति छत्रपति की कूटनीति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/qxtjQ6G7u1738585953921/1738586488566.jpg)
छत्रपति की कूटनीति
पन्हालगढ़ के क़िले में आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका था। सिद्दी जौहर और मराठा सैनिकों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ था। ऐसे में साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग करके भी बाहर निकलने का मार्ग नहीं सूझ रहा था। शिवाजी ने अपने सभी सलाहकारों को बुलाया और एक रणनीति रची, दुश्मनों को भेदकर निकल जाने की रणनीति ।
![एक अवसर है दुःख एक अवसर है दुःख](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/3mlDP1-4B1738584303808/1738584505229.jpg)
एक अवसर है दुःख
प्रकृति में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है, फिर दु:ख कैसे हो सकता है जिसे महसूस करने के लिए शरीर में एक सुघड़ तंत्र है! अत: दु:ख से भागने के बजाय अगर इसके प्रति जागरूक रहा जाए तो भीतर कुछ अद्भुत भी घट सकता है!
![जोड़ता है जो जल जोड़ता है जो जल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/fhuHDvDDO1738584527654/1738585280079.jpg)
जोड़ता है जो जल
सारे संसार के सनातनी कुंभ में एकत्रित होते हैं। जो जन्मना है वह भी, जो सनातन के सूत्रों में आस्था रखता है वह भी। दुनियादारी के जंजाल में फंसा गृहस्थ भी और कंदरा में रहने वाला संन्यासी भी।
![अदाकार की खाल पर खर्च नहीं अदाकार की खाल पर खर्च नहीं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Tnz5JrK8Q1738582558401/1738582772399.jpg)
अदाकार की खाल पर खर्च नहीं
डॉली को शिकायत है कि जो पोशाक अदाकार की खाल जैसी होती है, उसके किरदार को बिना एक शब्द कहे व्यक्त कर देती है, उसे समुचित महत्व नहीं दिया जाता।
![जब बीमारी पहेली बन जाए... जब बीमारी पहेली बन जाए...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Qc7xb4YAc1738588025693/1738588124342.jpg)
जब बीमारी पहेली बन जाए...
कई बार सुनने में आता है कि फलां को ऐसा रोग हो गया जिसका इलाज ढूंढे नहीं मिल रहा। जाने कैसी बीमारी है, कई क्लीनिक के चक्कर लगा लिए मगर रोग पकड़ में ही नहीं आया।' ऐसे में संभव है कि ये रोग दुर्लभ रोग' की श्रेणी में आता हो। इस दुर्लभ रोग दिवस 28 फरवरी) पर एक दृष्टि डालते हैं इन रोगों से जुड़े संघर्षों पर।
![AMBITION ET संकल्प के बाद AMBITION ET संकल्प के बाद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/EpMe5uRUx1738582789094/1738583308689.jpg)
AMBITION ET संकल्प के बाद
नववर्ष पर छोटे-बड़े संकल्प लगभग सभी ने लिए होंगे।
![श्वास में शांति का वास श्वास में शांति का वास](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/9neGHffJn1738586618235/1738586767864.jpg)
श्वास में शांति का वास
आज जिससे भी पूछो वो कहेगा मुझे काम का, पढ़ाई का या पैसों का बहुत तनाव है। सही मायने में पूरी दुनिया ही तनाव से परेशान है। इस तनाव को रोका तो नहीं जा सकता मगर एक सहज उपाय है जिससे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। -