![जय कन्हैया लाल की जय कन्हैया लाल की](https://cdn.magzter.com/1718015421/1722604163/articles/jCXwKphi01723453364232/1723454044677.jpg)
श्रीकृष्ण भारतभूमि की पहचान हैं, भारत की आत्मा हैं। एकमात्र श्रीकृष्ण ही हैं जिनके चरित्र में भारत की जीवनशैली और जीवन दर्शन अपनी संपूर्णता और समग्रता में अभिव्यक्त हुआ है। श्रीकृष्ण विश्व मानवता के मध्य भारतीयता के कालजयी 'राजदूत' हैं और उनके श्रीमुख से कही गई श्रीमद्भागवतगीता मानव जीवन के प्रति भारत का 'घोषणापत्र' है। श्रीकृष्ण ही हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व में प्रकृति से साहचर्य, संयुक्त परिवार, निष्काम कर्म, हर्ष-विषाद में समभाव, प्रेम, तप और त्याग, सज्जनों का उत्थान और दुर्जनों का नाश तथा विश्व बंधुत्व जैसे भारतीय जीवन मूल्यों के दर्शन एक जगह होते हैं। भारतीय संस्कृति में विष्णु, शिव, श्रीराम, बुद्ध और महावीर सहित अनेक आदर्श आदरणीय हैं किंतु कृष्ण का 'कैनवास' इन सबकी अपेक्षा सर्वाधिक वैविध्यपूर्ण और विराट है। उन्हें इसीलिए सोलह कलाओं से परिपूर्ण अवतार पुरुष कहा गया है क्योंकि अपनी लीलाओं के माध्यम से उन्होंने जीवन को पूरे 360 डिग्री में परिभाषित किया है और मनुष्य मात्र के लिए एक ऐसी जीवनशैली प्रतिपादित की है, जिसकी दूसरी मिसाल विश्वभर में दुर्लभ है।
काव्य-पुराणों से कलाओं में सुशोभित
श्रीकृष्ण महामानव हैं और अपनी उद्दात और उच्च महिमा के कारण भगवान के रूप में अपने जीवनकाल से ही पूज्य हैं। इस धरती से अपनी जीवनलीला का संवरण करने के बाद उनके सद्कर्मों तथा सद्गुणों का कीर्तन करते हुए ऋषियों से पौराणिकों तक और कवियों से कलाकारों तक ने कृष्ण का चित्रण कर अपनी कलम और कला को कृतार्थ किया है। श्रीकृष्ण के लोकप्रचलित असंख्य नामों की तरह ही उनके चरित्र की झांकी काव्य-पुराणों से कलाओं तक में अनगिनत रूपों में सजाई गई हैं। यह श्रीकृष्ण की महिमा का ही प्रताप है कि लोक ने उनके हर रूप को अंगीकार किया है और कृष्ण पथ पर चलकर जीवन के सच्चे प्रकाश की अनुभूति की है। तभी तो आज भी लोक प्रतिवर्ष हिंदू पंचाग के भाद्र मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि पर उनका जन्मदिन भक्तिभाव व हर्षोल्लास से मनाकर धन्यता का अनुभव करता है।
भाद्र के जागे भाग रात्रि में प्रकटे नंदलाल
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![आलस्य आभूषण है आलस्य आभूषण है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/zzbO7x8uO1738586780609/1738586965755.jpg)
आलस्य आभूषण है
जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।
![अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/L7f6G0t_W1738588139109/1738588386951.jpg)
अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर
चांदनी रात में तारों को देखना कितना अलौकिक प्रतीत होता है ना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे, ये आकाशगंगाएं और यह विशाल ब्रह्मांड किस गहरे रहस्य से बंधे हुए हैं? एक ऐसा रहस्य, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन जो अपनी अदृश्य शक्ति से ब्रह्मांड की धड़कन को नियंत्रित करता है। यह रहस्य है- ब्लैक होल यानी कृष्ण विवर।
![खरे सोने-सा निवेश खरे सोने-सा निवेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/CKfSefwE51738586989311/1738587546289.jpg)
खरे सोने-सा निवेश
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों सोना सदियों से एक विश्वसनीय निवेश विकल्प बना हुआ है?
![छत्रपति की कूटनीति छत्रपति की कूटनीति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/qxtjQ6G7u1738585953921/1738586488566.jpg)
छत्रपति की कूटनीति
पन्हालगढ़ के क़िले में आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका था। सिद्दी जौहर और मराठा सैनिकों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ था। ऐसे में साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग करके भी बाहर निकलने का मार्ग नहीं सूझ रहा था। शिवाजी ने अपने सभी सलाहकारों को बुलाया और एक रणनीति रची, दुश्मनों को भेदकर निकल जाने की रणनीति ।
![एक अवसर है दुःख एक अवसर है दुःख](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/3mlDP1-4B1738584303808/1738584505229.jpg)
एक अवसर है दुःख
प्रकृति में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है, फिर दु:ख कैसे हो सकता है जिसे महसूस करने के लिए शरीर में एक सुघड़ तंत्र है! अत: दु:ख से भागने के बजाय अगर इसके प्रति जागरूक रहा जाए तो भीतर कुछ अद्भुत भी घट सकता है!
![जोड़ता है जो जल जोड़ता है जो जल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/fhuHDvDDO1738584527654/1738585280079.jpg)
जोड़ता है जो जल
सारे संसार के सनातनी कुंभ में एकत्रित होते हैं। जो जन्मना है वह भी, जो सनातन के सूत्रों में आस्था रखता है वह भी। दुनियादारी के जंजाल में फंसा गृहस्थ भी और कंदरा में रहने वाला संन्यासी भी।
![अदाकार की खाल पर खर्च नहीं अदाकार की खाल पर खर्च नहीं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Tnz5JrK8Q1738582558401/1738582772399.jpg)
अदाकार की खाल पर खर्च नहीं
डॉली को शिकायत है कि जो पोशाक अदाकार की खाल जैसी होती है, उसके किरदार को बिना एक शब्द कहे व्यक्त कर देती है, उसे समुचित महत्व नहीं दिया जाता।
![जब बीमारी पहेली बन जाए... जब बीमारी पहेली बन जाए...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Qc7xb4YAc1738588025693/1738588124342.jpg)
जब बीमारी पहेली बन जाए...
कई बार सुनने में आता है कि फलां को ऐसा रोग हो गया जिसका इलाज ढूंढे नहीं मिल रहा। जाने कैसी बीमारी है, कई क्लीनिक के चक्कर लगा लिए मगर रोग पकड़ में ही नहीं आया।' ऐसे में संभव है कि ये रोग दुर्लभ रोग' की श्रेणी में आता हो। इस दुर्लभ रोग दिवस 28 फरवरी) पर एक दृष्टि डालते हैं इन रोगों से जुड़े संघर्षों पर।
![AMBITION ET संकल्प के बाद AMBITION ET संकल्प के बाद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/EpMe5uRUx1738582789094/1738583308689.jpg)
AMBITION ET संकल्प के बाद
नववर्ष पर छोटे-बड़े संकल्प लगभग सभी ने लिए होंगे।
![श्वास में शांति का वास श्वास में शांति का वास](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/9neGHffJn1738586618235/1738586767864.jpg)
श्वास में शांति का वास
आज जिससे भी पूछो वो कहेगा मुझे काम का, पढ़ाई का या पैसों का बहुत तनाव है। सही मायने में पूरी दुनिया ही तनाव से परेशान है। इस तनाव को रोका तो नहीं जा सकता मगर एक सहज उपाय है जिससे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। -