![दिल की बात दांत-आंत के साथ दिल की बात दांत-आंत के साथ](https://cdn.magzter.com/1718015421/1722604163/articles/GrmrmCA8h1723456710170/1723457000206.jpg)
उस हृदय को लेकर कितने जागरूक हैं आप?
जानिए, दिल की सेहत से जुड़ी कुछ जानी और कुछ लगभग अनजानी बातें, जो इस जीवनदायक पंप को दुरुस्त रखने में मददगार होंगी।
हृदय स्वतः, अनवरत, सही दर से संकुचित और शिथिल होने वाली अद्भुत मांसपेशियों से बना पंप है। क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था के पांचवें हफ़्ते से ही आप शिशु के दिल की धड़कनों को अल्ट्रासाउंड की मदद से सुन सकते हैं। अर्थात मां के गर्भ से लेकर मृत्युशय्या तक अपनी अनिवार्य भूमिका निभाता है हमारा हृदय।
दिल के भीतर क्या चलता है...
दिल चार चैंबर वाला, मांसपेशियों से बना एक अद्भुत यंत्र है। इसके चैंबर पतले से पर्देनुमा सेप्टम से विभाजित होते हैं।
सीधे हाथ की ओर के ऊपरी चैंबर (राइट एट्रियम) में शिराओं द्वारा ऑक्सीजन रहित रक्त जो कि शरीर के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किया गया है, उड़ेल दिया जाता है। यहां से रक्त निचले चैंबर (राइट वेंट्रिकल) में जाता है, जहां से फेफड़ों में पंप कर दिया जाता है। इसी बीच फेफड़ों में सांस के माध्यम से आई हुई ऑक्सीजन इस रक्त में मिल जाती है और हीमोग्लोबिन से बंधकर शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने हेतु तैयार हो जाती है। फिर यही रक्त धमनी द्वारा जुड़े दिल के बाएं चैंबर में उड़ेल दिया जाता है, और ऑक्सीजन युक्त रक्त संपूर्ण शरीर को तुरंत पंप कर दिया जाता है बाईं तरफ़ के निचले चैंबर (लेफ्ट वेंट्रिकल) से। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने हेतु दिल का अपनी विद्युतीय प्रणाली होती है, जिसमें तंत्रिकाएं होती हैं जो समुचित मात्रा में इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज से धड़कनों को नियंत्रित करती हैं।
डरने, दौड़ने, जैसी प्रक्रियाओं में दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, क्योंकि इन अवस्थाओं में शरीर को अधिक ऑक्सीजन युक्त रक्त प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
है न यह चंद सेकंड्स की अद्भुत प्रक्रिया!
सोचने की बात है कि यदि गीतकारों को दिल की धड़कनों की इतनी जटिल प्रक्रिया का भान होता तो क्या फिर उनके गीतों में वह रस होता?
जिनसे जुड़ा है हृदय का स्वास्थ्य....
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![आलस्य आभूषण है आलस्य आभूषण है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/zzbO7x8uO1738586780609/1738586965755.jpg)
आलस्य आभूषण है
जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।
![अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/L7f6G0t_W1738588139109/1738588386951.jpg)
अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर
चांदनी रात में तारों को देखना कितना अलौकिक प्रतीत होता है ना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे, ये आकाशगंगाएं और यह विशाल ब्रह्मांड किस गहरे रहस्य से बंधे हुए हैं? एक ऐसा रहस्य, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन जो अपनी अदृश्य शक्ति से ब्रह्मांड की धड़कन को नियंत्रित करता है। यह रहस्य है- ब्लैक होल यानी कृष्ण विवर।
![खरे सोने-सा निवेश खरे सोने-सा निवेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/CKfSefwE51738586989311/1738587546289.jpg)
खरे सोने-सा निवेश
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों सोना सदियों से एक विश्वसनीय निवेश विकल्प बना हुआ है?
![छत्रपति की कूटनीति छत्रपति की कूटनीति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/qxtjQ6G7u1738585953921/1738586488566.jpg)
छत्रपति की कूटनीति
पन्हालगढ़ के क़िले में आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका था। सिद्दी जौहर और मराठा सैनिकों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ था। ऐसे में साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग करके भी बाहर निकलने का मार्ग नहीं सूझ रहा था। शिवाजी ने अपने सभी सलाहकारों को बुलाया और एक रणनीति रची, दुश्मनों को भेदकर निकल जाने की रणनीति ।
![एक अवसर है दुःख एक अवसर है दुःख](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/3mlDP1-4B1738584303808/1738584505229.jpg)
एक अवसर है दुःख
प्रकृति में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है, फिर दु:ख कैसे हो सकता है जिसे महसूस करने के लिए शरीर में एक सुघड़ तंत्र है! अत: दु:ख से भागने के बजाय अगर इसके प्रति जागरूक रहा जाए तो भीतर कुछ अद्भुत भी घट सकता है!
![जोड़ता है जो जल जोड़ता है जो जल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/fhuHDvDDO1738584527654/1738585280079.jpg)
जोड़ता है जो जल
सारे संसार के सनातनी कुंभ में एकत्रित होते हैं। जो जन्मना है वह भी, जो सनातन के सूत्रों में आस्था रखता है वह भी। दुनियादारी के जंजाल में फंसा गृहस्थ भी और कंदरा में रहने वाला संन्यासी भी।
![अदाकार की खाल पर खर्च नहीं अदाकार की खाल पर खर्च नहीं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Tnz5JrK8Q1738582558401/1738582772399.jpg)
अदाकार की खाल पर खर्च नहीं
डॉली को शिकायत है कि जो पोशाक अदाकार की खाल जैसी होती है, उसके किरदार को बिना एक शब्द कहे व्यक्त कर देती है, उसे समुचित महत्व नहीं दिया जाता।
![जब बीमारी पहेली बन जाए... जब बीमारी पहेली बन जाए...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/Qc7xb4YAc1738588025693/1738588124342.jpg)
जब बीमारी पहेली बन जाए...
कई बार सुनने में आता है कि फलां को ऐसा रोग हो गया जिसका इलाज ढूंढे नहीं मिल रहा। जाने कैसी बीमारी है, कई क्लीनिक के चक्कर लगा लिए मगर रोग पकड़ में ही नहीं आया।' ऐसे में संभव है कि ये रोग दुर्लभ रोग' की श्रेणी में आता हो। इस दुर्लभ रोग दिवस 28 फरवरी) पर एक दृष्टि डालते हैं इन रोगों से जुड़े संघर्षों पर।
![AMBITION ET संकल्प के बाद AMBITION ET संकल्प के बाद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/EpMe5uRUx1738582789094/1738583308689.jpg)
AMBITION ET संकल्प के बाद
नववर्ष पर छोटे-बड़े संकल्प लगभग सभी ने लिए होंगे।
![श्वास में शांति का वास श्वास में शांति का वास](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/30707/1980342/9neGHffJn1738586618235/1738586767864.jpg)
श्वास में शांति का वास
आज जिससे भी पूछो वो कहेगा मुझे काम का, पढ़ाई का या पैसों का बहुत तनाव है। सही मायने में पूरी दुनिया ही तनाव से परेशान है। इस तनाव को रोका तो नहीं जा सकता मगर एक सहज उपाय है जिससे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। -