प्यार की भाषा के ये हैं बोल
Anokhi|November 12, 2022
लव लैंग्वेज वह मरहम है जो प्यार के रिश्ते में तकरार के घावों को झटपट भरने का काम कर सकती है। कौन-सी है यह भाषा और आप कैसे इससे अपने रिश्ते को और बेहतर बना सकती हैं, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
दिव्यानी त्रिपाठी
प्यार की भाषा के ये हैं बोल

बसे खास अहसास है, प्यार आप कहेंगी कि हम जानते हैं, इसमें भला क्या नई बात हुई ? पर, क्या कभी यह सोचा है कि वक्त के साथ यह अहसास गुम क्यों होने लग जाते हैं? कई बार तो प्यार फुर्र ही हो जाता है। जवाब होगा, लोग बदल जाते हैं, जिम्मेदारी बढ़ जाती है वगैरह। पर क्या हमेशा यही कारण होते हैं? शायद नहीं। कई बार इसके पीछे वजह होती है, लव लैंग्वेज का तालमेल न बैठ पाना । अब आप सोच रहे होंगे कि भला यह क्या बला है? आप इस जुबान से प्यार के रूहानी अहसास को समेट कर रख सकते हैं। जरूरत होती है तो इस भाषा को जानने, समझने और आत्मसात करने की। इस बाबत रिलेशनशिप कोच इला जैन कहती हैं कि यह वह तरीका है जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर को अहसास कराते हैं कि आप उसे समझते हैं, उसकी फिक्र है आपको। उसकी खुशी आपके लिए मायने रखती है।

क्या है प्यार की भाषा

भाषा, वो भी प्यार की... जी, हां। प्यार के अहसास की भाषा भी होती है। जिसे समय-समय पर समझा और बोला जाए तो रिश्ते में प्यार बढ़ता है और तकरार की आशंकाओं में कमी आती है। इला कहती हैं कि प्यार का भाषा के साथ संबंध ही लव लैंग्वेज को जन्म देता है यानी इसकी मदद से आप अपने साथी तक अपने अहसास को पहुंचाते हैं। इसमें तालमेल न बैठने के कारण ही रिश्ते में कड़वाहट आती जाती है। यह पांच तरीके की होती हैं। पहली, वर्ल्ड ऑफ अफर्मेशन। ऐसे लोग अपनी तारीफ सुनकर खुश होते हैं।

दूसरी होती है, क्वालिटी टाइम। ये लोग अपने पार्टनर का खुद के लिए कुछ वक्त चाहते हैं। तीसरी भाषा उन लोगों के लिए होती है, जिन्हें गिफ्ट पसंद हैं। चौथी है, एक्ट ऑफ सर्विस। यह भाषा उन लोगों के लिए है जो अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि वह उनका पूरा सहयोग करें, काम में मदद करके उनसे अपने प्यार का इजहार करें। पांचवीं भाषा है, फिजिकल टच। जिसमें पार्टनर अपने स्पर्श से अहसास कराते हैं कि वह हैं आपके साथ। इन तमाम भाषाओं को सीखने और बोलने के लिए आपको अपने पार्टनर को बारीकी से जानना और उसकी पसंद-नापसंद को समझना होगा ताकि आप अपने अहसास उस तक वैसे ही पहुंचा सकें, जैसे आप पहुंचाना चाहते हैं।

समझे अपने साथी को

This story is from the November 12, 2022 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the November 12, 2022 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM ANOKHIView All
एक पहनावा अलग-अलग अंदाज
Anokhi

एक पहनावा अलग-अलग अंदाज

आपका वॉर्डरोब कपड़ों से चाहे कितना भी भरा हुआ क्यों न हो, पर तय है कि आप भी अपने कपड़ों को कई बार पहनती ही होंगी। पर, क्या आपको एक ही कपड़े की स्टाइलिंग अलग-अलग तरीके से करनी आती है? कैसे इस काम में करें महारत हासिल, बता रही हैं

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम
Anokhi

अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम

सेहतमंद शरीर और मन के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बात से हम सब वाकिफ हैं। पर, क्या आपको नियमित व्यायाम की लत लग पाई है या फिर आप भी अन्य जिम्मेदारियों के कारण अपने व्यायाम से ही समझौता कर रही हैं? कैसे कुछ मेंटल ट्रिक्स इसमें आपके लिए हो सकते हैं मददगार, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज
Anokhi

इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज

दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, तो इसके माध्यम से अपराध के नए तौर-तरीके भी बढ़े हैं। पर, यहां भी भौतिक दुनिया की तरह ही अपराधों की आसान शिकार महिलाएं ही हैं। क्या हैं साइबर क्राइम और कैसे करें इन अपराधों की रिपोर्टिंग, बता रहे हैं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सचिन गुप्ता

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत
Anokhi

समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
मशरूम का मजेदार स्वाद
Anokhi

मशरूम का मजेदार स्वाद

कम कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम स्वाद के मामले में भी खास है। मशरूम से कैसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही है

time-read
5 mins  |
September 14, 2024
समझ और समझदारी से बनेगी बात
Anokhi

समझ और समझदारी से बनेगी बात

जो बच्चा बात-बात में आपके गले लगता था, अब आप उसे गले लगाने के लिए भी तरस रही हैं। प्री-टीन का कुछ दौर ही ऐसा है। बच्चे की अपनी दुनिया बनने लगती है, जिसमें अभिभावक की जगह कम होने लगती है। बच्चे में आ रहे इस बदलाव को स्वीकारते हुए उसे कैसे दें सही परवरिश, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से
Anokhi

खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से

तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध बोध यानी गिल्ट महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ता। हर बात के लिए हमें अपराध बोध होता है। कैसे इसकी गिरफ्त से खुद को निकालें, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका
Anokhi

त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका

वो दिन गए, जब एक क्रीम चेहरे पर लगाकर त्वचा की देखभाल पूरी हो जाया करती थी। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाएं अब एक दिन में 168 केमिकल अपने चेहरे और त्वचा पर लगा रही हैं। पर, क्या त्वचा पर इतने सारे प्रोडक्ट्स लगाना ठीक है? कैसे अपने स्किन केयर रुटीन में लाएं संतुलन और किन प्रोडक्ट्स का करें नियमित इस्तेमाल, बता रही हैं

time-read
4 mins  |
September 14, 2024
छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा
Anokhi

छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
साथी में तलाशें ये अच्छी बातें
Anokhi

साथी में तलाशें ये अच्छी बातें

किसी रिश्ते में अगर अपना भविष्य देख रही हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर जरा गौर करना शुरू करें। सामने वाले व्यक्ति की कौनकौन सी बातें एक खुशनुमा रिश्ते की ओर इशारा कर सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024