![वाहन मालिकों के लिए बेहद जरूरी वाहन मालिकों के लिए बेहद जरूरी](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1692605251/articles/ii0nH_rlY1692615801431/1692616145968.jpg)
नोएडा निवासी 37 वर्षीय अरविंद त्रिपाठी कॉम्पैक्ट वैगन आर चलाने के छह साल बाद मारुति ब्रेजा खरीदने की योजना बना रहे हैं. इस क्रॉसओवर एसयूवी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है और त्रिपाठी अपनी पुरानी कार के बदले नई कार ले रहे हैं, जिससे ब्रेजा की कीमत कुछ लाख रुपए और घट जाएगी. उनका परिवार इस बदलाव को लेकर उत्साहित है, उनके दोनों बच्चे नई गाड़ी में लंबी दूरी की सैर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. त्रिपाठी कहते हैं, “मेरी पुरानी कार पर मामूली-सा डाउन पेमेंट और कार एक्सचेंज के साथ डीलर की ओर से दिए गए कुछ लॉयल्टी डिस्काउंट के साथ ब्रेजा के लिए फंडिंग आसान लगती है, जिससे ईएमआइ अफोर्डेबल हो जाती है."
त्रिपाठी अच्छी तरह से जानते हैं कि मोटर बीमा को पुरानी कार से नई कार में ट्रांसफर किया जा सकता है. उन्होंने 45 फीसद एनसीबी (नो क्लेम बोनस) अपने वैगन आर पर जमा किया है, उसकी बदौलत वे ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं. इससे ब्रेजा पर प्रीमियम व्यय में काफी कमी आएगी, जो अन्यथा 2,000 रुपए से थोड़ा ज्यादा होता. त्रिपाठी कहते हैं, “लेकिन, मैं सुझाए जा रहे ऐड-ऑन मोटर बीमा को लेकर उलझन में हूं." जिन्हें नहीं मालूम है वे जान लें कि ऐडऑन वाहन बीमा अतिरिक्त और विशिष्ट जोखिम कवर है जिसे कोई भी अपने कार बीमा के साथ जोड़ सकता है.
भारत में हर वाहन मालिक के पास मोटर बीमा होना जरूरी है. इसके दो घटक होते हैं: दायित्व (लाइबिलटी) कवर और अपनी क्षति से सुरक्षा अनिवार्य तृतीय-पक्ष (थर्ड पार्टी) देयता बीमा आपको दुर्घटना की स्थिति में किसी तीसरे पक्ष के व्यक्ति या संपत्ति या वाहन को चोट या क्षति पहुंचाने वाले बीमाकृत वाहन पर उत्पन्न होने वाली कानूनी देनदारियों से बचाता है. खुद को नुक्सान बीमा उन दुर्घटनाओं से बीमा कवर प्रदान करता है जिनमें वाहन को फिर से इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए मरम्मत और किसी कल-पुर्जे को बदलने की जरूरत हो सकती है.
This story is from the August 30, 2023 edition of India Today Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the August 30, 2023 edition of India Today Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर