Try GOLD - Free
बदलाव अब नहीं तो कब
India Today Hindi
|April 30, 2025
वह साबरमती का तट ही था, जहां महात्मा गांधी ने कभी भारत के स्वतंत्रता संग्राम को परवान चढ़ाया था. कांग्रेस शायद अपने ही कुछ कर्मों से मुक्ति की तमन्ना में अपने 86वें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) के सत्र के लिए यहां लौटी और 64 वर्षों में गुजरात में अपना पहला अधिवेशन आयोजित किया.
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में यह उसकी पहली बड़ी बैठक थी. गुजरात की सत्ता से पार्टी पिछले तीन दशक से बाहर है और यह अपनी विरासत पर फिर से दावा करने की उसकी प्रतीकात्मक कवायद थी. उस उद्देश्य पर गंभीरता से ध्यान दिया गया और भाजपा ने विरासत रूपी जिन महापुरुषों को उससे छीन लिया है उन्हें फिर से हासिल करने के लिए रणनीतिक समायोजन किए गए. सरदार पटेल की 150वीं जयंती इसके लिए मुफीद साबित हुई और साबरमती आश्रम की तरह पटेल स्मारक को भी कार्यक्रम में प्रमुखता मिली. इसके हर कदम में गुजरात की समग्र विरासत की झलक मिली तथा न्याय, संवैधानिक मूल्यों और इन सबसे बढ़कर राष्ट्रीय प्रासंगिकता के लिए नए सिरे से जंग छेड़ने के साथ पार्टी अपना ऐतिहासिक गौरव फिर हासिल करने के लिए संघर्ष करती नजर आई. पार्टी के हर सियासी प्रस्ताव में इसी की गूंज नजर आई.
सांकेतिक प्रयासों से इतर संगठनात्मक खाके से जुड़े प्रस्ताव को अहमदाबाद अधिवेशन का सबसे अहम पहलू माना जा सकता है. यह मानते हुए कि कई राज्यों में काडर संरचना कमजोर हो गई है, कांग्रेस ने जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बदलाव का ऐलान किया. उम्मीदवार चयन में अब जिला अध्यक्षों के इनपुट को तरजीह दी जाएगी. इस सुधार का उद्देश्य पार्टी को स्थानीय परिस्थितियों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाना है. वंशवादी राजनीति की परंपरा और आलाकमान संस्कृति के लिए अक्सर आलोचनाएं झेलने वाली पार्टी में इस सुधार को संचालन संबंधी डीएनए को बदलने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास कहा जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निष्क्रिय नेताओं को साफ बता दिया, “जो लोग काम नहीं करना चाहते हैं उन्हें सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए या आराम से बैठना चाहिए.” यह इस बात का संकेत है कि संगठनात्मक सुस्ती ने चुनावी हार में अहम भूमिका निभाई है.
This story is from the April 30, 2025 edition of India Today Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM India Today Hindi
India Today Hindi
सेक्स, झूठ और टीसीएस
कई एफआइआर और पुलिस जांच के फैलते दायरे ने नासिक के टीसीएस बीपीओ में कथित शोषण, दबाव और सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर किया
10 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
खूब जमी किरसों की कचहरी
मुवक्किलों को लेकर रस्साकशी करते काले कोट वालों की अपनी दुनिया की दिलचस्प दास्तान है यह सीरीज. कहानी, अभिनय, एंटरटेनमेंट और सार्थक संदेश सब एक सुर-लय में
3 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
गतिरोध तोड़ने की राह
ऐतिहासिक महिला आरक्षण कानून को जल्दी लागू करने की कोशिश विपक्ष ने रोकी, अब सवाल है कि यह गतिरोध कैसे टूटे
19 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
युवाओं में एकाग्रता का गहराता संकट
भारत में अब कहीं ज्यादा वयस्कों में एडीएचडी के लक्षण सामने आ रहे. बचपन में हुई संभावित अनदेखी और अब व्यस्त जीवनशैली तथा बढ़े स्क्रीनटाइम के चलते हालात और बिगड़े. इसे लेकर बढ़ते संवाद के चलते अब लक्षणों को पहचानने में मदद मिल रही
6 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
मठ की चौखट से संगीत के शिखर तक
वह एक 'अशुभ नक्षत्र' की घड़ी थी, जब मंसूर गांव के एक परिवार में आठ संतानों में से तीसरी संतान के रूप में मल्लिकार्जुन का जन्म हुआ.
3 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
जवाब नहीं उनकी चालों का
वैशाली रमेशबाबू ने पिछड़ने के बाद नाटकीय वापसी करते हुए 2026 का कैंडिडेट्स टूर्नामेंट अपने नाम किया.
5 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
अब नशे में उड़ता बिहार
शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ा है. खतरनाक नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया. शहर से लेकर गांव तक युवा इसकी चपेट में. बजट सत्र में विधायकों ने कई बार इससे जुड़े सवाल उठाए. मगर इसे रोकने के लिए सरकार की गंभीरता पर गहरे सवाल
10 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
अब अपनी लय में
इस साल चार फिल्मों में आ चुकीं मोना सिंह अब प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज मां का सम के साथ फिर हाजिर
1 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
अक्षरों में बसता अफ्रीका
अफ्रीका अक्सर बाहरी दुनिया की आंखों में या तो औपनिवेशिक रुग्णता का शिकार रहा है या फिर उसे एक 'अंधेरे महाद्वीप' की उस घिसीपिटी छवि में कैद कर दिया गया, जिसे पश्चिम ने गढ़ा था.
2 mins
May 06, 2026
India Today Hindi
राजस्थान में 'कागजी वारिसों' का राज
बंटवारे और जंग के बाद भारत से पाकिस्तान गए लोगों की जमीन को फर्जी कागजों के सहारे भूमाफिया ने हथिया लिया, बेसुध सरकार को कार्रवाई के लिए किसका इंतजार है?
5 mins
May 06, 2026
Listen
Translate
Change font size

