![टीकमगढ़ टीकमगढ़](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1698753875/articles/ienGcBxmm1698823783959/1698823861147.jpg)
गणेश कुंवर के राजा राम
प्रसिद्ध ओरछा, जहां भगवान श्रीराम राजा के रूप में प्रतिष्ठित हैं, निवाड़ी जिला बन जाने से पहले टीकमगढ़ जिले में आता था। ओरछा- हरदौल, कवि केशवदास और नर्तकी रायप्रवीन के कारण भी जाना जाता है। छठी शताब्दी में टीकमगढ़ और इसका इलाका चेदी साम्राज्य के तहत आता था। यह क्षेत्र दसरना नदी के नाम पर दसरना या देसा नाम से भी जाना जाता था। अब यह नदी धसान नाम से जानी जाती है। यहां मौर्य, शुंग और गुप्त वंश का भी शासन रहा। नौवीं सदी में चंदेला साम्राज्य स्थापित हुआ जो टीकमगढ़, खजुराहो और महोबा तक फैला हुआ था। चंदेला साम्राज्य में निर्मित किले, महल, मंदिर, तालाब, कुएं और बावड़ियां आज भी इस क्षेत्र के ओरछा, गढ़कुंडार, पृथ्वीपुर, बराना, लिधौरा, दिगौड़ा, मोहनगढ़, बल्देवगढ़ और टीकमगढ़ में मौजूद हैं। चंदेला साम्राज्य कमजोर होने पर बुंदेला साम्राज्य का उदय हुआ, जिसमें अनेक प्रतापी राजा हुए। इन्हीं लोगों ने ओरछा को अपनी राजधानी बनाया। महाराजा मधुकर शाह प्रसिद्ध राजा थे। यह कहा जाता है कि उनकी पत्नी गणेश कुंवर भगवान राम की अनन्य भक्त थीं। वही अयोध्या से राम राजा की प्रतिमा ओरछा लाईं थीं। मधुकर शाह के आठ पुत्र थे, जिनमें बीर सिंह जूदेव सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। 1783 में विक्रमजीत सिंह ने ओरछा के स्थान पर टेहरी को राजधानी बनाया और 1785 में इसका नाम टीकमगढ़ रखा। यह भगवान श्रीकृष्ण के नाम त्रिकम या टीकमजी पर आधारित है।
This story is from the November 13, 2023 edition of Outlook Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the November 13, 2023 edition of Outlook Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही