'इस अल्पमत सरकार की मियाद एक-दो साल से ज्यादा नहीं'
Outlook Hindi|July 08, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यह श्रेय बदस्तूर जाता है कि उनके नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी में नया जोश-जज्बा उभरा और चुनावी प्रदर्शन दोगुना हो गया।
'इस अल्पमत सरकार की मियाद एक-दो साल से ज्यादा नहीं'

उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने और 'इंडिया' ब्लॉक को धार देने में भी अहम भूमिका निभाई। राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता के नाते उन्होंने सभी दलों की संसदीय पार्टियों को हर मुद्दे पर जोड़ा और हर पार्टी में उनका रसूख है। लगभग पांच-छह दशक लंबे राजनैतिक करियर में वे आज भी 81 वर्ष की उम्र में सबसे सक्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने मौजूदा लोकसभा चुनाव में 100 से ज्यादा रैलियां कीं और देश के हर कोने में गए। उन्होंने हरिमोहन मिश्र से मौजूदा जनादेश, एनडीए सरकार, जनता के मुद्दों और पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तृत और बेबाक बातचीत की। प्रमुख अंश:

2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और ‘इंडिया’ ब्‍लॉक के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई, मगर मोदी सरकार एनडीए के सहारे बन गई है तो अब संसद में और बाहर आपकी रणनीति क्‍या होगी?

यह माइनॉरिटी (अल्‍पमत) सरकार है। जनादेश इसके खिलाफ है। इसलिए यह जनता के मुद्दों से विमुख है। आपने कहा, हमारा और ‘इंडिया’ ब्‍लॉक का प्रदर्शन यशस्‍वी रहा। ठीक है, मगर यह चुनाव हमने नहीं जनता ने लड़ा है। देश की जनता ने अपने मुद्दे तय किए हैं। हमने सिर्फ जनता की आवाज को मुखर किया। राहुल गांधी ने अपनी दो यात्राओं- पहली भारत जोड़ो और दूसरी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा- में जनता की पीड़ा सुनी और हमने उसी आधार पर अपना न्‍याय-पत्र भी तैयार किया। हमें मुद्दों से भटकाने के लिए बहुत कोशिशें की गईं, कम्‍यूनल (सांप्रदायिक) ध्रुवीकरण के लिए न जाने कैसे-कैसे बोल बोले गए। ठीक है न, लेकिन जनता ने न उनकी सुनी, न हम भटके। खुद प्रधानमंत्री के नतीजे देख सकते हैं। बनारस में उनके लिए जीत का फासला इतना कम हो जाना हार से कम नहीं है। लोगों ने उनके सभी सपने खारिज कर दिए। अयोध्‍या में वे हार गए। वे ‘400 पार’ से शुरू हुए थे, बीच चुनाव में 300 भी भूल गए और आखिर में 240 पर आ टिके। यह मोदी की नैतिक और राजनैतिक हार है। जहां तक हमारी बात है तो हम जनता के मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे।

संसद में आपकी रणनीति क्‍या होने जा रही है?

This story is from the July 08, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the July 08, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM OUTLOOK HINDIView All
शहरनामा - बेलगावी
Outlook Hindi

शहरनामा - बेलगावी

दो नाम सुन कर आपको आश्चर्य होता है। क्यों? आपके दो नाम होते हैं, सो मेरे भी हैं, बेलगाम और बेलगावी।

time-read
4 mins  |
September 16, 2024
जय जय श्रीजेश!
Outlook Hindi

जय जय श्रीजेश!

भारतीय हॉकी के गौरव में इजाफा करने वाले दिग्गज गोलकीपर की प्रेरणादाई खेल यात्रा पर एक नजर

time-read
4 mins  |
September 16, 2024
"संसाधनों की लूट रोकूंगा"
Outlook Hindi

"संसाधनों की लूट रोकूंगा"

पिछले मानसून में भीषण तबाही झेलने के बाद इस जुलाई के अंत में फिर आई विनाशक बाढ़, बादल फटने की घटनाओं और उसकी वजह से हुआ जानमाल का नुकसान हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दोहरा सदमा साबित हुआ है। ये घटनाएं स्पष्ट वैज्ञानिक साक्ष्य हैं कि किस तरह ना हिमालयी क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन और इनसानी गतिविधियां प्रभावित कर रही हैं। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस बात को अब मान रहे हैं कि इलाके में गर्मी अपेक्षा से ज्यादा तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वनक्षेत्र में कमी आ रही है, हिमनद पिघल रहे हैं और बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। राज्य में टिकाऊ वृद्धि के समक्ष जलवायु संबंधी इन खतरों और चुनौतियों के मद्देनजर वे 2026 तक हिमाचल को 'हरित प्रदेश' बनाने की बात करने लगे हैं। उन्होंने 2032 तक राज्य को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की भी बात की है। शिमला में आउटलुक के अश्वनी शर्मा के साथ इन मसलों पर उनसे हुई बातचीत के अंश:

time-read
4 mins  |
September 16, 2024
सुर्खियां हटीं, तो सक्रियता छूटी
Outlook Hindi

सुर्खियां हटीं, तो सक्रियता छूटी

स्त्री सशक्तीकरण के सरकारों की तमाम जुमलेबाजी के बावजूद बलात्कार की कुसंस्कृति और पितृसत्ता से निपटने में पूरी कानून-व्यवस्था लगातार नाकाम

time-read
5 mins  |
September 16, 2024
बलात्कार का समाज-शास्त्र
Outlook Hindi

बलात्कार का समाज-शास्त्र

बलात्कार की एक और घटना ने इस बार फिर लोगों को उद्वेलित किया लेकिन क्या अपराध रोकने के लिए इतना काफी

time-read
6 mins  |
September 16, 2024
यौनाचार के आरोप
Outlook Hindi

यौनाचार के आरोप

हेमा कमीशन की रिपोर्ट से मलयालम फिल्म जगत में शुरू हुए नए-नए खुलासे

time-read
3 mins  |
September 16, 2024
बलात्कार की 'सत्ता'
Outlook Hindi

बलात्कार की 'सत्ता'

बलात्कार और यौन हिंसा के मामलों में दंड की दर हर दशक में लगातार घटती रही है, ऐसे अपराधों पर प्रतिक्रिया और इंसाफ देने में राज्य लगातार नाकाम होता गया है

time-read
10+ mins  |
September 16, 2024
यौन हिंसा की कुकथा
Outlook Hindi

यौन हिंसा की कुकथा

तारीख बदलती है, शहर या राज्य बदलता है, बस बढ़ती जाती है क्रूरता और जघन्यता, बलात्कार के बाद सजा में देरी ऐसे मामलों की संख्या में लगातार इजाफा ही कर रही

time-read
8 mins  |
September 16, 2024
कितना चटकेगा चंपाई रंग
Outlook Hindi

कितना चटकेगा चंपाई रंग

आसन्न राज्य चुनावों के ऐन पहले झामुमो से टूट कर भाजपा के पाले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कितने प्रभावी

time-read
5 mins  |
September 16, 2024
नई नीति का तोहफा
Outlook Hindi

नई नीति का तोहफा

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से बदल सकती है सूरत

time-read
3 mins  |
September 16, 2024