TryGOLD- Free

'तलापति' का सियासी दांव
Outlook Hindi|November 25, 2024
दक्षिण की सियासत में एक नए सितारे और उसकी पार्टी के प्रवेश ने पुराने सवालों को जिंदा कर दिया है
- शाहीना केके
'तलापति' का सियासी दांव

तमिलनाडु की राजनीति में सितारों की जंग, नए ऐतिहासिक चरण में प्रवेश करने जा रही है। अभिनेता जोसेफ विजय, जिन्हें प्यार से ‘तलापति’ पुकारा जाता है, तमिलगा वेत्रि कणगम (टीवीके) नाम से राजनीतिक पार्टी ला रहे हैं। फोर्ब्स पत्रिका की सूची के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले दूसरे सेलीब्रिटी विजय को पेरियारवाद का आधुनिक संस्करण कहा जा सकता है। वे खुद इसे स्वीकारते हैं, ‘‘पेरियर से सब कुछ लिया, सिवाय नास्तिकता के।’’ टीवीके की पहली सार्वजनिक सभा विल्लुपुरम के विक्रवंडी में बीते 27 अक्टूबर को हुई। इसमें विजय ने अपनी पार्टी का विचार सामने रखते हुए इसे पेरियार और आंबेडकर से प्रेरित बताया। टीवीके की विचारधारा के मूल में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, बराबरी और तमिल राष्ट्रवाद के मूल्यों के प्रति संकल्प है। उन्होंने अपनी वैचारिक प्रेरणाओं में वेलनचियार और अंजलाई अम्मल जैसे ऐतिहासिक व्यक्तियों के नाम गिनवाए तथा पार्टी की विचारधारा को सामाजिक न्याय और समावेश केंद्रित बताया।

उन्होंने द्रमुक को अपना राजनीतिक दुश्मन बताया है और भाजपा को अपना वैचारिक दुश्मन करार दिया है। इस तरह से उन्होंने अपनी पार्टी को दोनों दलों के खिलाफ तीसरे विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसमें उनका सारा जोर तमिल मूल्यों और सारे नागरिकों की बराबरी से सेवा करने वाली एक सरकार के ऊपर है। यानी, वे स्थापित राजनीतिक दलों के परिदृश्य में अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाने के प्रति सजग हैं।

पार्टी की घोषणा उन्होंने फरवरी में ही कर दी थी लेकिन इस सभा के साथ उन्होंने राजनीति में अपने औपचारिक प्रवेश का ऐलान कर दिया। अपने भाषण में उन्होंने सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्रीय अखंडता के महत्व को बताया तथा अदालतों में तमिल को प्रशासनिक भाषा के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। उन्होंने तमिलनाडु से राज्यपाल का पद समाप्त करवाने की भी पैरवी की।

द्रमुक की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वह वैचारिक आवरण में अपने भ्रष्टा‍चार को ढंकती है। उनका लक्ष्य मौजूदा राजनीतिक ढांचे में पाखंड को उजागर करना है। द्रमुक का नाम लिए बगैर उन्होंने उसे एक ‘स्वार्थी खानदान’ बताया जो ‘द्रविड़ मॉडल के आवरण में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई जनविरोधी सरकार चला रहा है।’

This story is from the November 25, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the November 25, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM OUTLOOK HINDIView All
दिल्ली से निकलती सियासत
Outlook Hindi

दिल्ली से निकलती सियासत

आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
अरविंद नहीं, कमल
Outlook Hindi

अरविंद नहीं, कमल

मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
निराशा और विनाश के बीच
Outlook Hindi

निराशा और विनाश के बीच

इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
गेमिंग का नया युग
Outlook Hindi

गेमिंग का नया युग

सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
आया गया अडा
Outlook Hindi

आया गया अडा

पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
अमन के दावों पर मौतें भारी
Outlook Hindi

अमन के दावों पर मौतें भारी

घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल

time-read
6 mins  |
March 03, 2025
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
Outlook Hindi

आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम

महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
भविष्य का रास्ता
Outlook Hindi

भविष्य का रास्ता

असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
ट्रम्प की जल्दबाजी
Outlook Hindi

ट्रम्प की जल्दबाजी

पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?

time-read
7 mins  |
March 03, 2025
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
Outlook Hindi

जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही

time-read
9 mins  |
March 03, 2025

We use cookies to provide and improve our services. By using our site, you consent to cookies. Learn more