Try GOLD - Free
विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, भाजपा दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचे
Aaj Samaaj
|February 24, 2025
सूत्रों के मुताबिक बैठक में विधायकों के साथ सदन में होने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा होगी
-
दिल्ली विधानसभा सत्र से पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत मंत्री और विधायक कल 24 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा सत्र से पहले बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में विधायकों के साथ सदन में होने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा होगी। रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाजपा कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और अन्य भाजपा विधायक मौजूद हैं। बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंत्री अपने-अपने विभागों का गहन अध्ययन और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को ठीक करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं।
सीएजी रिपोर्ट होगी पेश
24 फरवरी को सुबह 11 बजे से सत्र शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और लंबित सीएजी रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण सत्र नहीं बुलाया गया है।
पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के आसार
सत्र का तीसरा दिन यानी 27 फरवरी को पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हो सकती है। सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण पर बहस होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में जवाब देंगी। माना जा रहा है कि विपक्ष पर सत्ता पक्ष सीएजी की रिपोर्ट को आधार बनाकर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ेगा। इसमें हर विभाग से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का लेखा-जोखा होगा। इधर, आप नेताओं के अनुसार चुनाव के दौरान जितने भी वादे भाजपा ने किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। सदन में सवाल पूछे जाएंगे।
This story is from the February 24, 2025 edition of Aaj Samaaj.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
तीन निगमों के लिए 10 मई को होगा मतदान, नतीजे 13 को
·निगम मेयर के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय ·7.50 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे सदस्य
1 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
एआई से दो महीने में बना दी 17 करोड़ की कंपनी
लॉस एंजेलिस के मैथ्यू ने कोड, वेबसाइट का कंटेंट, विज्ञापन के लिए इमेज और वीडियो भी एआई से बनाए
2 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
गरीबों के लिए स्वच्छ ईंधन का 5 किलो गैस का सिलेंडर उपलब्ध
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा एवं उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
1 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
दो सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत
महाराष्ट्र और गुजरात में हुए हादसे
2 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
बीरभूम में गरजे अमित शाह
कहा- पांच मई को बनने वाली है भाजपा सरकार, बंगाल की जनता ने लिया निर्णय
3 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
जस्टिस स्वर्णकांता को हटाने की 10 वजह गिनाई, खुद की पैरवी
केजरीवाल बोले- जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गई
3 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाने की प्राचीन परंपरा का आध्यात्मिक रहस्य
शिवलिंग पर दूध, जल और खीर जैसी चीजें तो बहुत से लोग चढ़ाते हैं लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि शिवलिंग पर जनेऊ भी चढ़ाया जाता है।
2 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
होर्मुज पर अमेरिका की नाकेबंदी
डोनाल्ड ट्रंप की धमकीः पास आने वाले ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह
3 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
अंतिम सफर... अलविदा आशा ताई
दिग्गज गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ सलामी
2 mins
April 14, 2026
Aaj Samaaj
पारदर्शिता और तकनीक से सशक्त हुई हरियाणा की मंडी व्यवस्थाः किसानों के हित में बड़े सुधार
हरियाणा की मंडियों में इस वर्ष रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं।
1 mins
April 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
