मैक्सवेल से हार गया अफगानिस्तान
Amar Ujala|November 08, 2023
अद्भुत, अकल्पनीय... जितनी भी उपमाएं ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी को दी जाएं, कम पड़ जाएंगी। 292 रन के लक्ष्य के आगे ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर सात विकेट खो दिए थे। अफगानिस्तान को विजेता मान लिया गया था, लेकिन मैन ऑफ द मैच मैक्सवेल को कुछ और ही मंजूर था। 76 गेंद में शतक पूरा करने के बाद उनके पैर की मांसपेशियों में खिचाव आ गया। वह दर्द से कराह रहे थे, लेकिन उन्होंने साथ खड़े कप्तान पैट कमिंस को भरोसा दिलाया, वह रिटायर नहीं होंगे। इसके बाद जो उन्होंने किया, ऐसा शायद लंबे समय तक देखने को न मिले। पैरों को बिना चलाए, हाथ और आंख के अनोखे समन्वय से उन्होंने 128 गेंद में नाबाद 201 रन की पारी खेल अफगानिस्तान पर तीन विकेट से जीत दिला टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया।
मैक्सवेल से हार गया अफगानिस्तान

91 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद 201* रन की पारी खेल दिलाई 3 विकेट से जीत, कमिंस के साथ 202* रन की साझेदारी

अब तक विश्वकप में कपिल देव की 175 और विवियन रिचर्ड्स की 138 रन की अनोखी पारियों को याद किया जाता था, लेकिन आज के बाद मैक्सवेल की इस पारी को भी याद किया जाएगा। डेविड वॉर्नर (18), हेड (0), मार्श (24), लाबुशाने (14), स्टोइनिस (6) जैसे धुरंधर आउट हो चुके थे। मैक्सवेल का साथ देने के लिए सिर्फ कप्तान पैट कमिंस बचे थे। उलटफेर तय लग रहा था। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक की गेंदें बेहद खतरनाक लग रही थीं। मैक्सवेल ने पहले उन्हें सम्मान देना शुरू किया और नजरें जमाईं। 25 रन पार करने के बाद वह हरकत में आए और चौके लगाने शुरू किए। उन्होंने 51 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 25 गेंदों पर उन्होंने 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया।

दर्द के बावजूद हार नहीं मानी

लक्ष्य फिर भी दूर था। इसी दौरान मैक्सवेल के पैर की मांसपेशियों में खिचाव आ गया। वह मैदान पर लेट गए। डॉक्टर का सहारा लिया गया। फिर उठ खड़े हुए, लेकिन दौड़ने पर स्थिति खराब हो गई। एडम जांपा हाथ में बैट लेकर बाउंड्री पर आकर खड़े हो गए। 

■ राशिद खान ने साथियों के साथ रणनीति बनानी शुरू कर दी, लेकिन मैक्सवेल फिर खड़े हो गए। यहां से उन्होंने खड़ेखड़े ही रन बनाने शुरू कर दिए और अंत में 21 चौके और 10 छक्के लगाकर जीत दिला दी। मुजीब को मैक्सवेल की यह पारी ताउम्र सताती रहेगी। उन्होंने 33 के निजी योग पर उनका आसान कैच छोड़ा था। उन्हीं के ओवर में तीन छक्के और चौका लगाकर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। 

This story is from the November 08, 2023 edition of Amar Ujala.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the November 08, 2023 edition of Amar Ujala.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM AMAR UJALAView All
मार्च, 2027 तक स्क्रैप के दायरे में आएंगे 5.7 लाख और पुराने वाहन
Amar Ujala

मार्च, 2027 तक स्क्रैप के दायरे में आएंगे 5.7 लाख और पुराने वाहन

रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि मार्च, 2027 तक 15 साल पुराने 5.7 लाख और वाहन स्क्रैप के लिए आ सकते हैं।

time-read
1 min  |
October 09, 2024
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर मिथुन बोले-संघर्ष का सम्मान
Amar Ujala

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर मिथुन बोले-संघर्ष का सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।

time-read
1 min  |
October 09, 2024
स्पेन को विश्वकप दिलाने वाले इनेस्ता का संन्यास
Amar Ujala

स्पेन को विश्वकप दिलाने वाले इनेस्ता का संन्यास

स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए दिग्गज खिलाड़ी मेसी के साथ भी खेले

time-read
1 min  |
October 09, 2024
सीरीज जीतने के साथ 5 साल पहले दिल्ली में मिली हार की कसक मिटाने उतरेगा भारत
Amar Ujala

सीरीज जीतने के साथ 5 साल पहले दिल्ली में मिली हार की कसक मिटाने उतरेगा भारत

बांग्लादेश से दूसरा टी-20 आज, भारतीय युवा क्रिकेटरों के पास छाप छोड़ने का मौका

time-read
1 min  |
October 09, 2024
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, ई-कारों में 7.76% गिरावट
Amar Ujala

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, ई-कारों में 7.76% गिरावट

फाडा के आंकड़े... ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में 40.45 फीसदी का उछाल

time-read
1 min  |
October 09, 2024
हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी, सच्चाई, विकास व सुशासन की जीत
Amar Ujala

हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी, सच्चाई, विकास व सुशासन की जीत

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी बोले....

time-read
1 min  |
October 09, 2024
संदेह के आधार पर 17 वर्ष जेल में बिताने वाला बरी
Amar Ujala

संदेह के आधार पर 17 वर्ष जेल में बिताने वाला बरी

हाईकोर्ट ने बयान में भौतिक विरोधाभास पाते हुए रद्द की उम्रकैद की सजा

time-read
2 mins  |
October 09, 2024
पीडीए के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार : अखिलेश
Amar Ujala

पीडीए के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।

time-read
1 min  |
October 09, 2024
पतंजलि विश्वविद्यालय को उच्च अंकों के साथ नैक का A+ ग्रेड
Amar Ujala

पतंजलि विश्वविद्यालय को उच्च अंकों के साथ नैक का A+ ग्रेड

स्वामी रामदेव बोले-युवाओं को अखंड भारत का बोध होना चाहिए

time-read
1 min  |
October 09, 2024
जिलों में जाकर जनता को सुने आयोग : योगी
Amar Ujala

जिलों में जाकर जनता को सुने आयोग : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उप्र. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक की।

time-read
1 min  |
October 09, 2024