विनेश ने एक दिन पहले ही घटाया था दो किलो वजन
Amar Ujala|August 08, 2024
कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे सीधी शारीरिक भिड़ंत वाले खेलों में वजन को लेकर खिलाड़ियों को बेहद सतर्क रहना पड़ता है। विनेश ने भी इन मुकाबलों के लिए पूरी सतर्कता बरती। जो वजन बढ़ा उसे कम करने के लिए भी सबकुछ किया, लेकिन मेडल का सपना पूरा नहीं हो सका। जानते हैं क्यों वह अपनी मंजिल से दूर रह गई....
विनेश ने एक दिन पहले ही घटाया था दो किलो वजन

फोगाट के डॉक्टर ने बताया, मुकाबलों के बाद रोजाना की तरह डेढ किलो लिया भोजन

सामान्य व्यक्ति के वजन में भी होता है इतना बदलाव

विनेश फोगाट ने वह सब किया जो वजन कम करने के लिए जरूरी था, लेकिन मेडल का सपना अधूरा रह गया। विनेश के डॉ. दिनशा पारदीवाला ने बताया कि मंगलवार के मुकाबलों से पहले उनका वजन दो किलो ज्यादा था, जिसे उन्होंने कम किया। मंगलवार के मुकाबलों के बाद रुटीन की तरह डेढ़ किलो भोजन और तरल पदार्थ लिया, लेकिन वजन बढ़ गया । इसे कम करने के सभी प्रयास किए गए, लेकिन 100 ग्राम वजन अधिक रह गया।

डॉ. दिनशा के मुताबिक, सामान्य व्यक्ति का भी वजन एक दिन में 500 ग्राम से ढाई किलो तक घट-बढ़ सकता है। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए एक ग्राम भी अधिक वजन उन्हें उनकी मंजिल से दूर ले जा सकता है।

दरअसल, सीधी शारीरिक भिड़ंत (कॉम्बैट) वाले खेल जैसे कुश्ती और मुक्केबाजी के मुकाबले खिलाड़ियों के वजन की श्रेणियों पर आधारित होती हैं। इन श्रेणियों में तय वजन से एक ग्राम भी ज्यादा वजन होने पर खिलाड़ी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी जाती है। इसके पीछे का मकसद है कि कोई ज्यादा वजन वाला खिलाड़ी किसी कम वजन वाले खिलाड़ी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा न कर पाए।

क्यों मुश्किल रहा वजन कम करना

विनेश फोगाट का वजन सामान्य तौर पर 56-57 किलो रहता है। फोगाट को 50 किलो वर्ग में मुकाबला करने के लिए अक्सर वजन कम करने में संघर्ष करना पड़ता है। इसी वजह से एनआईएस पटियाला में ट्रायल मुकाबलों के दौरान उन्होंने 50 किलोग्राम की जगह 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। चूंकि, विनेश का सामान्य वजन 56-57 रहता है, ऐसे में इसे प्रतियोगिता से ठीक पहले घटाकर 50 किलो तक लाना चुनौतीपूर्ण होता है।

कब मापा जाता है पहलवानों का वजन

This story is from the August 08, 2024 edition of Amar Ujala.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the August 08, 2024 edition of Amar Ujala.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM AMAR UJALAView All
पहले अंग्रेजों को गणेश उत्सव खटकता था, अब कांग्रेस पार्टी को : पीएम मोदी
Amar Ujala

पहले अंग्रेजों को गणेश उत्सव खटकता था, अब कांग्रेस पार्टी को : पीएम मोदी

कहा- सत्ता के भूखे लोग आज भी जाति के नाम पर समाज को बांटने में लगे

time-read
2 mins  |
September 18, 2024
जेके ऑर्गेनाइजेशन के 140 वर्ष पूरे होने पर मनाया जश्न
Amar Ujala

जेके ऑर्गेनाइजेशन के 140 वर्ष पूरे होने पर मनाया जश्न

जेके ऑर्गेनाइजेशन के 140 साल पूरे होने पर जेके सीमेंट लिमिटेड ने एक निजी होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया। इसमें संगठन के समृद्ध इतिहास, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान की विरासत को दिखाया गया।

time-read
1 min  |
September 18, 2024
चीन में बजा भारत का डंका... लगातार 7वीं जीत के साथ हॉकी में बादशाहत रही कायम
Amar Ujala

चीन में बजा भारत का डंका... लगातार 7वीं जीत के साथ हॉकी में बादशाहत रही कायम

पांच खिताब के साथ टूर्नामेंट के इतिहास की बनी सबसे सफल टीम, दूसरी बार भारत ने किया खिताब का बचाव

time-read
1 min  |
September 18, 2024
किसान पर हमला, ग्रामीणों ने सियार को मार डाला
Amar Ujala

किसान पर हमला, ग्रामीणों ने सियार को मार डाला

सीतापुर में धान के खेत में घात लगाए बैठा था

time-read
1 min  |
September 18, 2024
ट्रेन को झंडी दिखाने के दौरान सपाइयों ने दिया था धक्का : सरिता भदौरिया
Amar Ujala

ट्रेन को झंडी दिखाने के दौरान सपाइयों ने दिया था धक्का : सरिता भदौरिया

वंदे भारत को झंडी दिखाते वक्त ट्रैक पर गिरी थीं भाजपा विधायक

time-read
1 min  |
September 18, 2024
सड़कें बहुत बना ली, अब अफसरों पर कार्रवाई का बनेगा रिकॉर्ड : गडकरी
Amar Ujala

सड़कें बहुत बना ली, अब अफसरों पर कार्रवाई का बनेगा रिकॉर्ड : गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अच्छा काम नहीं करेगा, उसकी एनएचएआई से छुट्टी कर दी जाएगी। सड़कें बनाने का रिकॉर्ड बन चुका है।

time-read
1 min  |
September 18, 2024
अभ्यर्थियों की आपत्तियों का परीक्षण शुरू, जल्द जारी होगी कटऑफ लिस्ट
Amar Ujala

अभ्यर्थियों की आपत्तियों का परीक्षण शुरू, जल्द जारी होगी कटऑफ लिस्ट

सिपाही भर्ती : सितंबर आखिर में शारीरिक दक्षता परीक्षा की जारी हो सकती है सूचना

time-read
1 min  |
September 18, 2024
सुप्रीम आदेश से बुलडोजर और उसको चलवाने वालों की पार्किंग का समय आ गया : अखिलेश
Amar Ujala

सुप्रीम आदेश से बुलडोजर और उसको चलवाने वालों की पार्किंग का समय आ गया : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई असांविधानिक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सुप्रीम आदेश ने बुलडोजर ही नहीं, बल्कि इसका दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है।

time-read
1 min  |
September 18, 2024
शून्य से शिखर की यात्रा पीएम मोदी के जीवन का सार
Amar Ujala

शून्य से शिखर की यात्रा पीएम मोदी के जीवन का सार

सीएम योगी ने पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

time-read
2 mins  |
September 18, 2024
गहनों पर 14 लाख करोड़ लिया कर्ज, फिर की मोटी कमाई
Amar Ujala

गहनों पर 14 लाख करोड़ लिया कर्ज, फिर की मोटी कमाई

स्मार्ट निवेश : छोटे शहर के लोगों ने लोन लेकर रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लगाया पैसा

time-read
1 min  |
September 18, 2024