लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अगले कार्यकाल की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका तीसरा कार्यकाल देश में बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि हमारे पास रुकने और थमने का समय नहीं है। विकसित भारत के लिए निरंतर बड़े और उत्तम फैसले लेने होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और इस देश से गरीबों को पूरी तरह हटाने तक वह नहीं रुकेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार को भी जड़ से खत्म करने की बात कही। भाजपा मुख्यालय में मंगलवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच मोदी ने केंद्र में एनडीए को लगातार तीसरी बार मिली जीत के लिए देश के मतदाताओं का आभार जताया। भाजपा के बड़े दावे और लक्ष्य से कम सीटें मिलने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं दिखा और पीएम मोदी ने भी उन में जोश भरने का काम किया। प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार और आंध्र प्रदेश में एनडीए की तेलुगु देशम के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का भी उल्लेख किया। वह बोले, राज्यों की विधानसभाओं में एनडीए को बड़ी विजय मिली है। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम सभी में एनडीए ने भारी सफलता हासिल की है और कांग्रेस का सूपड़ा तक साफ हो गया है।
Denne historien er fra June 05, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 05, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
भारत लगातार आठवीं जीत के बाद स्वर्ण पदक के करीब
शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को शिकस्त देकर अपना दबदबा रखा जारी, महिला टीम को मिली पहली हार
खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ मामले में एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बनता जा रहा ये गठजोड़, दबिश में अहम दस्तावेज जब्त
सैमसन के बाद ईश्वरन ने शतक जमाया
दलीप ट्रॉफी में भारत डी के लिए संजू सैमसन ने शुक्रवार को शानदार शतक (106) लगाया।
भारत का बांग्लादेश पर शिकंजा
दूसरे दिन तेज गेंदबाजों ने मेहमानों को 149 पर समेटा बुमराह ने चटकाए चार विकेट भारत को 308 रन की बड़ी बढ़त
विदेश में घायल युवक के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने शुक्रवार को हरियाणा में करनाल जिले के एक गांव पहुंचे।
तूफानी तेजी से सेंसेक्स 84 हजार के पार पहुंचा
लगातार दूसरे दिन बाजार ने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ
'आप के समर्थन के बिना नहीं बन पाएगी सरकार'
केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो किया
नेताओं को साधे रखना कांग्रेस की बड़ी चुनौती
हरियाणा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस इस बार खुद को काफी आगे मानकर चल रही है। लेकिन राज्य में पार्टी के सभी नेताओं को आखिरी क्षण तक साधे रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है।
केजरीवाल के लिए आप ने केंद्र से आवास मांगा
राज्यसभा सांसद चड्ढा ने चुनाव आयोग के नियमों का हवाला दिया
कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट खफा
कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों के वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिपोर्ट तलब की। शीर्ष अदालत ने कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मुख्य न्यायाधीश से प्रशासनिक निर्देश प्राप्त करने के बाद रिपोर्ट दाखिल कर विस्तृत जानकारी देने को कहा है।