विश्व चैंपियनों की जयकार
Hindustan Times Hindi|July 05, 2024
विश्व विजेता बनने के पांच दिन बाद स्वदेश पहुंची भारतीय टीम का गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में चैंपियनों की विजय परेड में प्रशंसकों का सैलाब उमड़ आया। खुली बस में नरीमन प्वाइंट से शुरू हुआ रोड शो मरीन ड्राइव से होता हुआ वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचा। यहां टीम को बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
विश्व चैंपियनों की जयकार

भारतीय टीम विशेष विमान से गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्वदेश लौटी। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खिलाड़ियों का भांगड़ा : इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर जमा प्रशंसकों के हाथों में अलग-अलग नारे लिखे बैनर थे। वे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप ट्रॉफी पकड़ी हुई थी। बस में चढ़ने से पहले उन्होंने प्रशंसकों को इसकी झलक दिखाने के लिए इसे ऊपर उठाया। टीम के होटल आईटीसी मौर्या शेरेटन के बाहर भी लोगों ने ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा के साथ खुशी का इजहार किया। यहां प्रशंसकों के साथ कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों ने भी भांगड़ा किया। थकान के बावजूद खिलाड़ियों ने कई प्रशंसकों से हाथ मिलाया और ट्रॉफी के आकार का केट भी काटा।

प्रधानमंत्री से मुलाकात : टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पौने ग्यारह बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में खिलाड़ियों को मोदी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते देखा जा सकता है।

कोहली ने पीएम का धन्यवाद किया : कोहली ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद।

शनिवार को भारत ने अपना दूसरा टी-20 विश्व कप जीत आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म किया। भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में धौनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 05, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 05, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من HINDUSTAN TIMES HINDI مشاهدة الكل
यंगिस्तान पहले ही मुकाबले में धड़ाम
Hindustan Times Hindi

यंगिस्तान पहले ही मुकाबले में धड़ाम

जिम्बाब्वे ने पहले ही टी-20 में भारत को 13 रन से हराया| रोहित-विराट के संन्यास के बाद टीम को पहले मैच में झटका

time-read
2 mins  |
July 07, 2024
भारत-ईरान के रिश्ते और मजबूत होंगे
Hindustan Times Hindi

भारत-ईरान के रिश्ते और मजबूत होंगे

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का रणनीतिक रूप से अहम चाबहार बंदरगाह पर रहेगा फोकस

time-read
2 mins  |
July 07, 2024
मधुकर के सियासी संपर्कों की जांच होगी
Hindustan Times Hindi

मधुकर के सियासी संपर्कों की जांच होगी

हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी ने पूछताछ में किया खुलासा, बाबा के लिए फंड जुटाने के संबंध में गहराई से जांच कर रही पुलिस

time-read
2 mins  |
July 07, 2024
'भाजपा को गुजरात में अयोध्या जैसे हराएंगे'
Hindustan Times Hindi

'भाजपा को गुजरात में अयोध्या जैसे हराएंगे'

राहुल गांधी बोले, राज्य में भाजपा सरकार को तोड़ देंगे

time-read
1 min  |
July 07, 2024
हर जिले में दुग्ध उत्पादक संघ बनाए जाएंगे : शाह
Hindustan Times Hindi

हर जिले में दुग्ध उत्पादक संघ बनाए जाएंगे : शाह

गृहमंत्री ने कहा, पांच साल में सहकारिता की मजबूत नींव डालेंगे

time-read
2 mins  |
July 07, 2024
नेपाल में भारी बारिश से यूपी और बिहार में अलर्ट
Hindustan Times Hindi

नेपाल में भारी बारिश से यूपी और बिहार में अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते दोनों राज्यों अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

time-read
1 min  |
July 07, 2024
कड़ी निगरानी में एफएमजीई परीक्षा संपन्न
Hindustan Times Hindi

कड़ी निगरानी में एफएमजीई परीक्षा संपन्न

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके आने वाले छात्रों के लिए फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान लगभग 36 हजार परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह सफलता पूर्वक आयोजित की गई।

time-read
1 min  |
July 07, 2024
मुख्यमंत्री को साजिश का शिकार बनाया: सुनीता
Hindustan Times Hindi

मुख्यमंत्री को साजिश का शिकार बनाया: सुनीता

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया कि केजरीवाल को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया गया है। ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर सीएम को गिरफ्तार किया है।

time-read
1 min  |
July 07, 2024
राजधानी में बारिश और बाढ़ से बढ़ रहे डूब क्षेत्र
Hindustan Times Hindi

राजधानी में बारिश और बाढ़ से बढ़ रहे डूब क्षेत्र

डीयू के भूगोल विभाग के शोध में चौंकाने वाला खुलासा, भारी बारिश-बाढ़ से निपटने के लिए जलनिकासी के इंतजाम नाकाफी

time-read
2 mins  |
July 07, 2024
मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने पर मोदी-स्टार्मर राजी
Hindustan Times Hindi

मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने पर मोदी-स्टार्मर राजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से शनिवार को बात की। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।

time-read
1 min  |
July 07, 2024