![विश्व चैंपियनों की जयकार](https://cdn.magzter.com/1525333175/1720141860/articles/g1baTiQgO1720154248888/1720177303183.jpg)
भारतीय टीम विशेष विमान से गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्वदेश लौटी। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
खिलाड़ियों का भांगड़ा : इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर जमा प्रशंसकों के हाथों में अलग-अलग नारे लिखे बैनर थे। वे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप ट्रॉफी पकड़ी हुई थी। बस में चढ़ने से पहले उन्होंने प्रशंसकों को इसकी झलक दिखाने के लिए इसे ऊपर उठाया। टीम के होटल आईटीसी मौर्या शेरेटन के बाहर भी लोगों ने ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा के साथ खुशी का इजहार किया। यहां प्रशंसकों के साथ कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों ने भी भांगड़ा किया। थकान के बावजूद खिलाड़ियों ने कई प्रशंसकों से हाथ मिलाया और ट्रॉफी के आकार का केट भी काटा।
प्रधानमंत्री से मुलाकात : टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पौने ग्यारह बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में खिलाड़ियों को मोदी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते देखा जा सकता है।
कोहली ने पीएम का धन्यवाद किया : कोहली ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद।
शनिवार को भारत ने अपना दूसरा टी-20 विश्व कप जीत आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म किया। भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में धौनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।
This story is from the July 05, 2024 edition of Hindustan Times Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the July 05, 2024 edition of Hindustan Times Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![बहरों की फौज बना रहे बड्स और साउंड बार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/k6dwwTfMJ1720502707630/1720502848248.jpg)
बहरों की फौज बना रहे बड्स और साउंड बार
लखनऊ पीजीआई की रिपोर्ट, सबसे ज्यादा खतरा युवाओं पर
![भारत-रूस के बीच व्यापार और रक्षा क्षेत्र मजबूत होंगे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/4YKSPMOex1720502622047/1720502701971.jpg)
भारत-रूस के बीच व्यापार और रक्षा क्षेत्र मजबूत होंगे
मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
![पहली बार तीन इतालवी क्वार्टर फाइनल में](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/ebAyVJXuO1720502485480/1720502615413.jpg)
पहली बार तीन इतालवी क्वार्टर फाइनल में
इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने पांच फुट आठ इंच लंबे फ्रांस के जियोवान्नी एमपेत्सी को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
![अभिषेक के लिए फिर शुभ साबित हुआ शुभमान का बल्ला](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/QSo4uXA0l1720502395608/1720502482943.jpg)
अभिषेक के लिए फिर शुभ साबित हुआ शुभमान का बल्ला
जिस बल्ले से भारतीय युवा ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा वह कप्तान गिल से लिया था, अंडर-14 में भी उन्हें शुभमान का बल्ला रास आया था
![फुटबॉल के दिग्गजों में आज टक्कर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/cENYS8Mzt1720502159081/1720502393302.jpg)
फुटबॉल के दिग्गजों में आज टक्कर
यूरो 2024 : सेमीफाइनल में स्पेन का सामना एमबापे की फ्रांस से, अब तक अजेय रही है स्पेन की टीम
![दो राज्यों में फंस सकता है कर्ज का पैसा: आरबीआई](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/Q31kbo6hd1720502040057/1720502156601.jpg)
दो राज्यों में फंस सकता है कर्ज का पैसा: आरबीआई
छोटी वित्त कंपनियों को ऋण बांटने की गति धीमी करने को कहा
![छह घंटे की बारिश में थमी मुंबई की रफ्तार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/-6r1FG2g81720501934874/1720502040715.jpg)
छह घंटे की बारिश में थमी मुंबई की रफ्तार
निचले इलाकों में पानी भरने के बाद स्कूल और कॉलेज बंद, ट्रेन और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
![मणिपुर हिंसा पर राजनीति कर रहे राहुल : रविशंकर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/qd5kX8flg1720501864458/1720501918817.jpg)
मणिपुर हिंसा पर राजनीति कर रहे राहुल : रविशंकर
भाजपा सांसद ने कहा, वे नेता प्रतिपक्ष की तरह व्यवहार करें
![राहुल ने मणिपुर में पीड़ितों का दर्द साझा किया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/DUBrofdS71720501793595/1720501864008.jpg)
राहुल ने मणिपुर में पीड़ितों का दर्द साझा किया
जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों के राहत शिविरों में कांग्रेस नेता से बात करते-करते रो पड़ीं महिलाएं
![तैयारी: नोएडा एयरपोर्ट के पास पायलट ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1759725/E6ycmYK8V1720501705092/1720501789533.jpg)
तैयारी: नोएडा एयरपोर्ट के पास पायलट ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा
एयरलाइंस ने यमुना प्राधिकरण से सेक्टर-29 में साढ़े सात एकड़ जमीन की मांग की