
गर्मी के मौसम में जरूरी है कि हम अपने चेहरे को पर्याप्त पोषण देते रहें। इसके लिए कुछ फेस पैक ऐसे होते हैं, जो आपके चेहरे को ना सिर्फ न्यूट्रिशन देते हैं बल्कि गोरा करने में भी मदद करते हैं। इन फेस पैक को हम गर्मी में उपलब्ध फलों की मदद से बना सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फेस पैक के बारे में जानते हैं जिसके लगातार इस्तेमाल से हमारी स्किन चमकने लगती है।
मैंगो फेस पैक
मैंगो फेस पैक को बनाने के लिए आम का गूदा निकाल लें। अब इसमें थोड़ी-सी कोल्ड क्रीम और ठंडे दूध को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो कोल्ड क्रीम की जगह मलाई का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
तरबूज फेस पैक
यह तो हम सब जानते हैं कि तरबूज के सेवन से हमारी बॉडी को हाइड्रेशन मिलता है। अगर आप तरबूज का अपने चेहरे पर लगाएंगे तो इससे स्किन के रोम छिद्रों को भी हाइड्रेशन का लाभ मिलेगा। तरबूज का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें दही को अच्छी तरह से फेंट लें और चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
कीवी फेस पैक
कीवी को भले ही एक एग्जॉटिक फल माना जाता है लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि कीवी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। कीवी का जूस निकालकर उसमें शहद मिला लें। आप चाहें तो इसमें बादाम भी मिला सकते हैं लेकिन इसके लिए पहले बादाम को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब कीवी और शहद में बादाम के पेस्ट को भी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से साफ कर लें।
खीरा फेस पैक
Denne historien er fra April 2023-utgaven av Grehlakshmi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra April 2023-utgaven av Grehlakshmi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

मिनिमल मेकअप लुक्स से पाएं प्राकृतिक सुंदरता
मिनिमल मेकअप हर मौके के लिए बेहतर होता है। अगर आप भी गर्मियों में अपने चेहरे की खूबसूरती को नो-मेकअप लुक के साथ सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो आप हमारे बताए गए नुस्खे एक बार जरूर आजमाएं।

जमाना है खूबसूरती में इजाफा करने वाले सर्जिकल नुस्खों का
बोटॉक्स और फिलर का ट्रेंड लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है। खासकर युवा लोगों के बीच। लेकिन बिना जानकारी के सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करते हुए इन्हें कराया जाए तो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

7 खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के क्या कहने, यह आपके लुक को नशीला बनाने की क्षमता रखता है। इसलिए हम आपके लिए सेलेब्स पर देखे गए लेटेस्ट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लुक्स लाए हैं।

बच्चों को 3 दिन के लिए घूमने लेकर जाएं बीर बिलिंग
बच्चों की परिक्षाएं हो गई हैं, घर में बैठकर वे ऊब रहे हैं तो उन्हें 3 दिन के लिए बीर बिलिंग लेकर जाएं। यह जगह कहीं नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है। बीर बिलिंग में देश-दुनिया के हर हिस्से से पर्यटक घूमने और सकून की तलाश में आते हैं।

हैंड ब्लेंडर की मदद से मिनटों में करें घंटों का काम
गर्मियों में अक्सर शेक पीने का मन कर ही जाता है। ऐसे में मिक्सी निकालना और फिर उसे धोना झंझट का काम होता है। चलिए फिर ले आते हैं हैंड ब्लेंडर।

कमाल एक हार का...
शादी के लगभग एक साल होने जा रहा था पर अनुपम ने कभी एक नाक का कील भी लाकर उसे नहीं दिया था। शुरू से ही सुनंदा को सजने-संवरने का बहुत शौक था।

बिना मेकअप खूबसूरत दिखने के बेहतरीन और आसान तरीके
गर्मियों में चमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स और मेकअप की जरूरत नहीं, बल्कि सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। सूरज की गर्मी, पसीना और प्रदूषण से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाएं, जो आपकी त्वचा को ताजगी, नमी और प्राकृतिक निखार दे।

होलाष्टक में भूलकर भी नहीं करें ये काम
होलाष्टक होली से पहले आते हैं। इस साल होली 14 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेंगे। होलाष्टक के इन 8 दिनों के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा।

पेट की परेशानी है तो मसालेदार खाने से रहें दूर
गर्मियों में ज्यादा खाने से अक्सर बदहजमी हो जाती है इसलिए इस समय ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।

मेकअप करने के बाद आता है पसीना तो ये नुस्खे आएंगे काम
गर्मियों में मेकअप के बाद अक्सर पसीना आता है, जिससे चेहरा काला दिखाई देने लगता है। इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे गर्मियों में भी आपका मेकअप काफी फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा।