Try GOLD - Free
पेरैंटस के विवाद क्या करें टीनऐजर
Grihshobha - Hindi
|March Second 2025
मातापिता के झगड़ों में बच्चों की क्या भूमिका होनी चाहिए...
अकसर देखा जाता है कि मातापिता आपस से झगड़ते रहते हैं. वे कई दिनों तक एकदूसरे से बात नहीं करते हैं और कोई बात करनी हो तो टीनएजर उन के दूत बन जाते हैं. कभीकभी मां या पिता एकदूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास टीनएजर के सामने निकालते हैं और कभीकभी टीनएजर को मांबाप में से किसी एक का पक्ष लेने के लिए कहा जाता है या फिर वे खुद ही किसी एक का पक्ष लेने लगते हैं अथवा फिर वे पेरेंट्स की लड़ाई के बीच में आ कर उसे सुलझाने का अससफल प्रयास करते हैं. इन में से कोई भी स्थिति टीनएजर के लिए ठीक नहीं है. आइए, जाने कैसे:
वियतनामी बौद्ध भिक्षु और मशहूर राइटर तिक न्यात हन्ह ने अपनी किताब 'फिडिलिटी : हाउ टू क्रिएट लविंग रिलेशनशिप दैट लास्ट्स' में इस बारे में लिखा है- पेरेंट्स के झगड़े का बच्चों पर असर. पेरेंट्स के झगड़े का बच्चों की मैंटल और इमोशनल हैल्थ पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इस से वे तनाव महसूस कर सकते हैं और उन में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है. पेरेंट्स के बीच बहस और झगड़े को देख कर बच्चों में घबराहट और डर पैदा हो सकता है.
यह सही भी है क्योंकि अपने पेरेंट्स को लड़ते हुए देखना बच्चा हो या टीनएजर किसी को भी अच्छा नहीं लगता. दरअसल, यह उम्र ही ऐसी होती है कि वे सब समझने लायक हो जाते हैं और चाहते हैं कि मातापिता की लड़ाई में बीचबचाव करें और सिचुएशन को सही करने की कोशिश करें लेकिन यह आप का काम नहीं है. पेरेंट्स आप से बड़े हैं, समझदार हैं उन्हें अपना फैसला खुद लेने दें.
मनोचिकित्सकों की राय
कुछ मनोचिकित्सकों की इस बारे में राय होती है कि छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स को लड़ते देख कर दुखी होने से ज्यादा डर जाते हैं और वहीं टीनएजर उस लड़ाई का हिस्सा बन कर किसी एक की साइड ले कर बोलना शुरू कर देते हैं या फिर उन में बीचबचाव कराना चाहते हैं. ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं. जैसेकि अगर आप की गर्लफ्रैंड से मनमुटाव हो जाता है तो आप भी नहीं चाहेंगे कि कोई और आप दोनों के बीच आए उसी तरह पेरेंट्स को भी उन के हाल पर छोड़ दें.
This story is from the March Second 2025 edition of Grihshobha - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size

