गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ
Modern Kheti - Hindi|1st September 2024
गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है। यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है। यह खुले फूल, माला एवं भू-दृश्य के लिए उगाया जाता है।
मनीष पाण्डेय, राहुल कुमार सिंह, अमितेश कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रतीक्षा सिंह एवं नवीन कुमार सिंह
गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ

मुर्गियों के दाने में भी यह पीले वर्णक का अच्छा स्रोत है। इसके फूल बाजार में खुले एवं मालाएँ बनाकर बेचे जाते हैं। गेंदे की विभिन्न ऊंचाई एवं विभिन्न रंगों की छाया के कारण भू-दृश्य की सुंदरता बढ़ाने में इसका बड़ा महत्व है। साथ ही यह शादी-विवाह में मण्डप सजाने में भी अहम् भूमिका निभाता है। यह क्यारियों एवं हरबेसीयस बार्डर के लिए अति उपयुक्त पौधा है। इस पौधे का अलंकृत मूल्य उच्च है क्योंकि इसकी खेती वर्ष भर की जा सकती है तथा इसके फूलों का धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों में बड़ा महत्व है। हमारे देश में मुख्य रूप से अफ्रीकन गेंदा और फ्रेंच गेंदा की खेती की जाती है।

मिट्टी : (मृदा)

गेंदे की खेती विभिन्न प्रकार की मृदा में की जा सकती है। वैसे मृदा उर्वरायुक्त मुलायम जिसकी नमी ग्रहण क्षमता उच्च हो तथा जिसका जल निकास अच्छा हो उपयुक्त रहती है। विशेष रूप से बलुई दोमट मृदा जिसका पी. एच. 7.0 - 7.50 हो सर्वोत्तम रहती है।

जलवायु :

गेंदे की खेती संपूर्ण भारतवर्ष में सभी प्रकार की जलवायु और समशीतोष्ण जलवायु उपयुक्त होती है। नमीयुक्त खुले आसमान वाली जलवायु इसकी वृद्धि एवं पुष्पन के लिए बहुत उपयोगी है लेकिन पाला इसके लिए नुकसानदायक होता है। इसकी खेती सर्दी, गर्मी एवं वर्षा तीनों मौसमों में की जाती है। इसकी खेती के लिए 14.5-28.6 डिग्री से. तापमान फूलों की संख्या एवं गुणवत्ता के लिए उपयुक्त है जबकि उच्च तापमान 26.2 डिग्री से. से 36.4 डिग्री से. पुष्पोत्पादन पर विपरीत प्रभाव डालता है।

किस्मों का चुनाव :

1. अफ्रीकन गेंदा :

पूसा नारंगी गेंदा, पूसा बसंती गेंदा, अलास्का, अप्रिकॉट, बरपीस मिराक्ल, बरपीस हाईट ब्रेकर जै, उन ऑफ गोल्ड, कूपिड़, डबलून, पलूसी रफल्स, फायर ग्लो, जियांट, गोल्डन जुबली, गोल्डन मेमोयमम, गोल्डन येलो, गोल्डस्मिथ, हैपिनेस, हवाई, हनिकॉम्ब, मि. मूनलाइट, ओरेन्ज जुबली प्रिमरोज, सोबेरेन, रिवरसाईड, सन क्लाइमेक्स, येलो फ्लफी, येलोस्टोन, जियांट डबल अफ्रीकन ओरेन्ज, जियांट डबल अफ्रीकन येलो इत्यादि।

हाईब्रिड : अपोलो, क्लाइमेक्स, फर्सटलेडी, गोल्ड लेडी, ग्रे लेडी, मून सोट, ओरेंज लेडी, शोयोट, टोरियडोर, इंका येलो, इंका गोल्ड, इंका ओरेन्ज इत्यादि।

Bu hikaye Modern Kheti - Hindi dergisinin 1st September 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Modern Kheti - Hindi dergisinin 1st September 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MODERN KHETI - HINDI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
सब्जियों की जैविक खेती
Modern Kheti - Hindi

सब्जियों की जैविक खेती

सब्जियों की जैविक खेती हमारे देश में हरित क्रांति के अंतर्गत सिंचाई के संसाधनों के विकास, उन्नतशील किस्मों और रासायनिक उर्वरकों एवं कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग से फसलों के उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई। लेकिन समय बीतने के साथ फसलों की उत्पादकता में स्थिरता या गिरावट आने लगी है। इसका प्रमुख कारण भूमि की उर्वराशक्ति में ह्रास होना है।

time-read
7 dak  |
1st September 2024
किसानों के लिए पैसे बचाने का महत्व एवं बचत के आसान सुझाव
Modern Kheti - Hindi

किसानों के लिए पैसे बचाने का महत्व एवं बचत के आसान सुझाव

किसानों के लिए बचत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है। खेती एक जोखिम पूर्ण व्यवसाय है जिसमें मौसम, फसल की बीमारी और बाजार के उतार-चढ़ाव जैसी कई अनिश्चितताएं शामिल होती हैं।

time-read
4 dak  |
1st September 2024
उर्द व मूंग में एकीकृत रोग प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi

उर्द व मूंग में एकीकृत रोग प्रबंधन

दलहनी फसलों में उर्द व मूंग का प्रमुख स्थान है। जायद में समय से बुवाई व सघन पद्धतियों को अपनाकर खेती करने से इन फसलों की अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। जायद में पीला मौजेक रोग का प्रकोप भी कम होता है।

time-read
3 dak  |
1st September 2024
ढींगरी खुम्ब उत्पादन : एक लाभकारी व्यवसाय
Modern Kheti - Hindi

ढींगरी खुम्ब उत्पादन : एक लाभकारी व्यवसाय

खुम्बी एक पौष्टिक आहार है जिसमें प्रोटीन, खनिज लवण तथा विटामिन जैसे पोषक पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खुम्बी में वसा की मात्रा कम होने के कारण यह हृदय रोगियों तथा कार्बोहाईड्रेट की कम मात्रा होने के कारण मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा आहार है। खुम्बी एक प्रकार की फफूंद होती है। इसमें क्लोरोफिल नहीं होता और इसको सीधी धूप की भी जरूरत नहीं होती बल्कि इसे बारिश और धूप से बचाकर किसी मकान या झोंपड़ी की छत के नीचे उगाया जाता है जिसमें हवा का उचित आगमन हो।

time-read
2 dak  |
1st September 2024
वित्तीय साक्षरता को उत्साहित करने में सोशल मीडिया की भूमिका
Modern Kheti - Hindi

वित्तीय साक्षरता को उत्साहित करने में सोशल मीडिया की भूमिका

आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का पूरी तरह से प्रयोग करना एवं भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को यकीनन बनाने के लिए, प्रत्येक के लिए वित्तीय साक्षरता आवश्यक है। यह यकीनन बनाने के लिए कि आपका वित्त आपके विरुद्ध काम करने की बजाये आपके लिए काम करती है, ज्ञान एवं कुशलता की एक टूलकिट्ट की जरूरत होती है।

time-read
10+ dak  |
1st September 2024
मेथी की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक
Modern Kheti - Hindi

मेथी की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक

मेथी (Fenugreek) की खेती पूरे भारत में की जाती है। इसका सब्जी में केवल पत्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही बीजों का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है।

time-read
3 dak  |
1st September 2024
जैविक खादों का प्रयोग बढ़ायें
Modern Kheti - Hindi

जैविक खादों का प्रयोग बढ़ायें

भूमि से अधिक पैदावार लेने के लिए उपजाऊ शक्ति को बनाये रखना बहुत जरूरी है। वर्ष 2025 में 30 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के लिए लगभग 45 मिलियन टन उर्वरकों की जरूरत होगी, लेकिन एक अन्दाज के अनुसार वर्ष 2025 में 35 मिलियन टन उर्वरकों का प्रयोग किया जायेगा।

time-read
4 dak  |
1st September 2024
गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ
Modern Kheti - Hindi

गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ

गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है। यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है। यह खुले फूल, माला एवं भू-दृश्य के लिए उगाया जाता है।

time-read
5 dak  |
1st September 2024
विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम
Modern Kheti - Hindi

विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम

अवांछित पौधे जो बिना बोये ही उग जाते हैं और लाभ की तुलना में ज्यादा हानिकारक होते हैं वो खरपतवार होते हैं। खरपतवार प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिये समस्या बने हुये हैं, खेतों में उगने पर यह फसल की पैदावार व गुणवत्ता पर विपरीत असर डालते हैं।

time-read
6 dak  |
1st September 2024
खेती में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला युवक किसान - नितिन सिंह
Modern Kheti - Hindi

खेती में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला युवक किसान - नितिन सिंह

उत्तर प्रदेश का एग्रीकल्चर सैक्टर काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। इस सैक्टर को लेकर सबसे खास बात यह है कि देश के युवा भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। इसी क्रम में हम आपको यूपी के सीतापुर के रहने वाले एक ऐसे युवक की कहानी बताने जा रहे हैं, जो लाखों युवा किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

time-read
2 dak  |
1st September 2024