3त्तम स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ढेर सारे तत्व जरूरी होते हैं, मगर हाल ही में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में एक्सरसाइज मेडिसिन क्लीनिक के एक अध्ययन में सामने आया है कि आप जितनी अधिक लचीली होंगी, उतना ही लंबा जीवन जीएंगी। 28 वर्षों तक चले इस अध्ययन के लिए 3, 100 से अधिक महिला-पुरुषों के डेटा का विश्लेषण किया गया। अध्ययनकर्ताओं ने इस दौरान विशेष रूप से नैदानिक परीक्षाओं के डेटा को देखा, जिसमें महिला-पुरुषों का 'फ्लेक्सि टेस्ट' किया गया। इसकी जांच में टखने, कंधे, घुटने, कलाई, कूल्हे और कोहनी सहित शरीर के 20 जोड़ कितने लचीले थे, उनको 80 तक स्कोर दिया गया। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अधिक लचीलेपन वाले महिला-पुरुषों में प्राकृतिक रूप से जीवित रहने की दर अधिक थी। महिलाओं में यह दर पुरुषों की तुलना में और भी ज्यादा थी। वहीं कम लचीलेपन वाली महिलाओं में मृत्यु का जोखिम 4.78 गुना अधिक था, जबकि कम लचीलेपन वाले पुरुषों में यह आंकड़ा केवल 1.87 गुना ही था।
अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, जो लोग अधिक लचीले होते हैं, वे शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय तथा स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होते हैं और ये दोनों ही कारक लंबा जीवन जीने की संभावनाओं को बढ़ा देते हैं। लेकिन केवल लचीला होना ही लंबे समय तक जीवित रहने की गारंटी नहीं है। स्वास्थ्य और उत्तम जीवन के लिए शरीर का लचीलापन महज एक प्रमुख घटक है।
Bu hikaye Rupayan dergisinin September 20, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Rupayan dergisinin September 20, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
शहर के आम
“हां सावित्री, आज भले ही डॉक्टर बेटा-बहू ने हर तरह की सुख-सुविधा जुटा हो, पर गांव की बात ही अलग थी।\"
रिटायरमेंट के बाद आपका घर
दिन भर के काम के बाद हर कोई घर लौटता है, लेकिन रिटायरमेंट 1 के बाद वह अपना ज्यादातर समय घर में ही बिताता है। तब वह अपने घर को सजाना चाहता बेहद करीने से, खूबसूरती से।
दिल बहलता है उसका सिर्फ एक खिलौने से!
हर बच्चे को कोई खास खिलौना बहुत पसंद होता है। जब वह उस खिलौने से जुड़ जाता है तो वह खिलौना उसके लिए सिर्फ खेल का साधन भर नहीं रहता, बल्कि भावनात्मक सहारा बन जाता है।
जिंदगी जब झुकती है
आप व्यायाम करती हैं, उससे कितना फायदा होता है आपको? हाल के दिनों में हुए अध्ययन बताते हैं कि शरीर को लचीला बनाने वाले व्यायाम आपको एक स्वस्थ और लंबा जीवन दे सकते हैं। इसलिए शरीर को लचीला बनाएं और उसे झुकने दें।
प्रेग्नेंसी में कूल स्टाइल
महिलाएं हर मौके पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दिनों में स्टाइलिश दिखने में थोड़ी सूझ-बूझ की जरूरत होती हैं।
शाप भी देते हैं पितर
धर्मशास्त्रों ने श्राद्ध न करने से जिस भीषण कष्ट का वर्णन किया है, वह अत्यंत मार्मिक है। इसीलिए शास्त्रों में पितृपक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध करने को कहा गया है।
हर तिथि का अलग श्राद्धफल
पितृपक्ष में पितरों के निमित्त तिथियों का ध्यान रखना भी जरूरी है। शास्त्रों के अनुसार, तिथि अनुसार किए गए श्राद्ध का फल भी अलग-अलग होता है।
पितृदोष में पीपल की परिक्रमा
शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में पितृदोष दूर करने के उपाय जरूर करने चाहिए, ताकि पितर प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।
पिंडदान के अलग-अलग विधान
व्यक्ति का अंत समय कैसा रहा, इस आधार पर उसकी श्राद्ध विधि भी विशेष हो जाती है। अलग-अलग मृत्यु स्थितियों के लिए अलग-अलग तरह से पिंडदान का विधान है।
पितृपक्ष में दान
भारतीय संस्कृति में दान की महत्ता अपरंपार है। लेकिन पितृ पक्ष के दौरान दान का विशेष महत्व है। कुछ वस्तुओं के दान को तो महादान माना गया है।