![बदलते समीकरण बदलते समीकरण](https://cdn.magzter.com/1367228237/1661424246/articles/cLWVRkveY1661862425693/1661862863381.jpg)
किटी पार्टी के लिए पूनम के घर पहुंचने में प्रतिभा जी को देर हो गयी थी । वे खुले दरवाजे से अंदर प्रवेश करने ही वाली थीं कि अंदर चल रहे संवाद में अपने नाम का उल्लेख कि सुन चौंक उठीं। अरे, यह तो नीलू का स्वर लगता है ! किटी क्लब की कम उम्र सदस्याओं में से एक ! आवाज से काफी आक्रामक मूड में नजर आ रही थी।
“मैं प्रतिभा जी का बहुत सम्मान करती थी । ना केवल इसलिए कि वे एक अनुभवी और लब्धप्रतिष्ठित लेखिका हैं, वरन इसलिए भी कि मुझसे उम्र में भी काफी बड़ी हैं। लेकिन पिछले सप्ताह मैंने उनके घर में जो कुछ देखा, मेरी उनके प्रति धारणा पूरी तरह बदल चुकी है। अब मैं चाह कर भी उन्हें वह सम्मान नहीं दे पाऊंगी, जो अब तक देती आयी हूं।"
"अच्छा, ऐसा क्या हो गया था पिछले सप्ताह?" पूनम, जो पिछले सप्ताह अनुपस्थित थी, एकदम चिहुंक कर पूछ बैठी।
“पिछले सप्ताह चांदनी के यहां किटी पार्टी थी । प्रतिभा जी उस पार्टी में नहीं थीं। हम सभी को मालूम ही है कि उनकी सास को ब्रेन कैंसर हो गया है और वे इलाज के लिए यहां आयी हुई हैं। हम सबने निश्चय किया कि पार्टी समाप्त होने पर हम सब प्रतिभा जी के यहां उनकी सास की तबियत पूछने जाएंगे। और हम गए भी। पर वहां हमें प्रतिभा जी का जो रूप देखने को मिला उसकी तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हमारी बैठकों में वे स्त्री सम्मान, नारी जागृति की कितनी बातें करती हैं और वह भी कितने मुखर स्वर में ! स्त्री को किसी से दबने की आवश्यकता नहीं है ना घर में और ना बाहर।"
"हां बिलकुल ! मैं भी उनकी इस बात से सहमत हूं," चांदनी ने सहमति में गरदन हिलायी।
प्रतिभा जी उत्सुकता से कान लगाए खड़ी थीं। जानती थीं कि उनके अंदर प्रवेश करते ही इस वार्ता को पूर्णविराम लग जाएगा । और वे यह जानने से वंचित रह जाएंगी कि उनके प्रति उनकी साथी सदस्याएं क्या विचार रखती हैं? इसलिए वे दम साध कर वहीं ओट में हो गयी थीं। नीलू का और भी मुखर स्वर उनके कानों में पड़ा।
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin September 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin September 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।