![15 फ्यूजन बारबेक्यू 15 फ्यूजन बारबेक्यू](https://cdn.magzter.com/1367228237/1704106947/articles/kXoyLHjqu1704177117687/1704177805702.jpg)
सोया चॉप ग्रिल्ड
सामग्री : 4-5 सोया चॉप, 1 बड़े नीबू का रस, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच देसी घी और 1 टुकड़ा कोयला।
विधि : सोया को किचन टॉवल से सुखा लें। इस पर कट लगा कर नीबू का रस और काली मिर्च मलें और आधे घंटे के लिए रख दें। हंग कर्ड में क्रीम, काजू का पेस्ट, अदरक-लहसुन, बेसन, हरा धनिया, नमक मिलाएं और 4 घंटे के लिए मेरीनेट करके रखें। सींक पर सोया चॉप के टुकड़े लगाएं व बारबेक्यू पर धीमी आंच पर सींक को उलटतेपलटते हुए सेंक सकते हैं। अगर बारबेक्यू नहीं है, तो सोया को एक पैन में पानी सूखने तक पका लें। पैन के बीच में एक छोटा कटोरा रखें और लकड़ी के कोयले को जला कर कटोरी में रखें। इस पर देसी घी डालें और धुआं निकलने पर तेजी से ढक दें। दो मिनट के बाद तुरंत परोसें। इंस्टेंट स्मोकी फ्लेवर मिलेगा।
तंदूरी टंगड़ी कबाब
सामग्री : 4-5 लेग पीस, 1 बड़े नीबू का रस, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल।
विधि : चिकन लेग पीस को अच्छी तरह किचन टिशू से सुखा लें। इस पर कट लगा कर इसमें नीबू का रस व काली मिर्च मलें और आधे घंटे के लिए रख दें। हंग कर्ड में क्रीम, अदरक-लहसुन, बेसन, हरा धनिया, नमक मिलाएं और 4 घंटे के लिए मेरीनेट करके रखें। सींक पर हल्का सा तेल लगा कर इसमें लेग पीस लगा कर सेट करें। बारबेक्यू में अंगार इस तरह से सेट करें कि उसकी आंच धीमी हो, इस पर चिकन लेग पीसवाली सींक रखें। धीमी आंच पर उलट-पलट कर सेंकें।
नोट : पुदीने की चटनी के साथ परोसें। बारबेक्यू में टमाटर, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च ग्रिल कर लें। टमाटर, प्याज, लहसुन को छील कर पेस्ट बनाएं। काला नमक, भुना जीरा मिक्स करें।
ग्रिल्ड पनीर टिक्का
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin January 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin January 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।