अन्न उपजाए अंग भी उगाए
Aha Zindagi|November 2024
बायो टेक्नोलॉजी चमत्कार कर रही है। सुनने में भारी-भरकम लगने वाली यह तकनीक उन्नत बीजों के विकास और उत्पादों का पोषण बढ़ाने के साथ हमारे आम जीवन में भी रच बस चुकी है। अब यह सटीक दवाओं और असली जैसे कृत्रिम अंगों के निर्माण से लेकर सुपर ह्यूमन विकसित करने सरीखी फंतासियों को साकार करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रही है।
अरविंद कुमार मिश्रा
अन्न उपजाए अंग भी उगाए

विज्ञान ने हमारे जीवन को काफ़ी आसान बनाया है। विज्ञान की देन अनेक वस्तुओं के पीछे की तकनीक हमें अक्सर अचरज में डाल देती है। कमरे को रोशन करते बल्ब, हवा देने वाले पंखे, एयर कंडीशनर से लेकर मोबाइल और टीवी वैज्ञानिक चमत्कार ही हैं। विज्ञान के अनेक उपहार हम आंखों से देख सकते हैं। कुछ आविष्कार ऐसे भी हैं जो मनुष्य के जीवन को सुंदर बनाते हैं लेकिन हम उनके पीछे काम करने वाले सिद्धांत से अनजान होते हैं। जैव प्रौद्योगिकी अर्थात बायो टेक्नोलॉजी विज्ञान की ऐसी ही एक धारा है जो हमारे दैनिक जीवन में इस तरह घुलमिल गई है कि हमें कई बार पता भी नहीं चलता इसके पीछे विज्ञान और तकनीक के कई नवाचार हैं।

आज जैव प्रौद्योगिकी हमारी थाली को पोषक बनाने से लेकर लाइलाज बीमारियों को ठीक करने तक, कई क्षेत्रों में वरदान बन रही है। अब तो बढ़ते पर्यावरणीय संकट से बचाव के लिए जैव प्रौद्योगिकी में ही उपाय तलाशे जा रहे हैं। जीव-जंतुओं की सांसों से जुड़ा विज्ञान और उनके जैसा ही नया जीवन गढ़ने वाली इंजीनियरिंग के मेल से तैयार जैव प्रौद्योगिकी हमारे आज और कल को कैसे स्वस्थ और संपन्न बना रही है, आइए अपने आसपास हो रहे बदलाव में महसूस करें।

खेत से थाली तक पोषण की बहाली

जीवन को संचालित करने के लिए कोशिकाएं और एंजाइम जैसे कुछ अहम घटक ज़रूरी हैं। जीव-जंतुओं और समस्त वनस्पतियों के जीवन का आधार कोशिकाएं कुछ निश्चित जैविक विधियों से जीवन का संचालन करती हैं। जैव प्रौद्योगिकी में कोशिकाओं, एंजाइम और सूक्ष्म जीवों से आवश्यक जैविक सामग्री हासिल कर नई वस्तुएं तैयार होती हैं। सुबह नाश्ते में हम जिस ब्रेड का सेवन करते हैं उसे सूक्ष्म जीवों की मदद से तैयार किया जाता है। यह जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत से संपन्न होता है।

Bu hikaye Aha Zindagi dergisinin November 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Aha Zindagi dergisinin November 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

AHA ZINDAGI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
आलस्य आभूषण है
Aha Zindagi

आलस्य आभूषण है

जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।

time-read
6 dak  |
February 2025
अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर
Aha Zindagi

अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर

चांदनी रात में तारों को देखना कितना अलौकिक प्रतीत होता है ना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे, ये आकाशगंगाएं और यह विशाल ब्रह्मांड किस गहरे रहस्य से बंधे हुए हैं? एक ऐसा रहस्य, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन जो अपनी अदृश्य शक्ति से ब्रह्मांड की धड़कन को नियंत्रित करता है। यह रहस्य है- ब्लैक होल यानी कृष्ण विवर।

time-read
5 dak  |
February 2025
खरे सोने-सा निवेश
Aha Zindagi

खरे सोने-सा निवेश

क्या आपने कभी सोचा है कि क्‍यों सोना सदियों से एक विश्वसनीय निवेश विकल्प बना हुआ है?

time-read
7 dak  |
February 2025
छत्रपति की कूटनीति
Aha Zindagi

छत्रपति की कूटनीति

पन्हालगढ़ के क़िले में आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका था। सिद्दी जौहर और मराठा सैनिकों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ था। ऐसे में साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग करके भी बाहर निकलने का मार्ग नहीं सूझ रहा था। शिवाजी ने अपने सभी सलाहकारों को बुलाया और एक रणनीति रची, दुश्मनों को भेदकर निकल जाने की रणनीति ।

time-read
9 dak  |
February 2025
एक अवसर है दुःख
Aha Zindagi

एक अवसर है दुःख

प्रकृति में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है, फिर दु:ख कैसे हो सकता है जिसे महसूस करने के लिए शरीर में एक सुघड़ तंत्र है! अत: दु:ख से भागने के बजाय अगर इसके प्रति जागरूक रहा जाए तो भीतर कुछ अद्भुत भी घट सकता है!

time-read
3 dak  |
February 2025
जोड़ता है जो जल
Aha Zindagi

जोड़ता है जो जल

सारे संसार के सनातनी कुंभ में एकत्रित होते हैं। जो जन्मना है वह भी, जो सनातन के सूत्रों में आस्था रखता है वह भी। दुनियादारी के जंजाल में फंसा गृहस्थ भी और कंदरा में रहने वाला संन्यासी भी।

time-read
6 dak  |
February 2025
अदाकार की खाल पर खर्च नहीं
Aha Zindagi

अदाकार की खाल पर खर्च नहीं

डॉली को शिकायत है कि जो पोशाक अदाकार की खाल जैसी होती है, उसके किरदार को बिना एक शब्द कहे व्यक्त कर देती है, उसे समुचित महत्व नहीं दिया जाता।

time-read
5 dak  |
February 2025
जब बीमारी पहेली बन जाए...
Aha Zindagi

जब बीमारी पहेली बन जाए...

कई बार सुनने में आता है कि फलां को ऐसा रोग हो गया जिसका इलाज ढूंढे नहीं मिल रहा। जाने कैसी बीमारी है, कई क्लीनिक के चक्कर लगा लिए मगर रोग पकड़ में ही नहीं आया।' ऐसे में संभव है कि ये रोग दुर्लभ रोग' की श्रेणी में आता हो। इस दुर्लभ रोग दिवस 28 फरवरी) पर एक दृष्टि डालते हैं इन रोगों से जुड़े संघर्षों पर।

time-read
4 dak  |
February 2025
AMBITION ET संकल्प के बाद
Aha Zindagi

AMBITION ET संकल्प के बाद

नववर्ष पर छोटे-बड़े संकल्प लगभग सभी ने लिए होंगे।

time-read
7 dak  |
February 2025
श्वास में शांति का वास
Aha Zindagi

श्वास में शांति का वास

आज जिससे भी पूछो वो कहेगा मुझे काम का, पढ़ाई का या पैसों का बहुत तनाव है। सही मायने में पूरी दुनिया ही तनाव से परेशान है। इस तनाव को रोका तो नहीं जा सकता मगर एक सहज उपाय है जिससे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। -

time-read
3 dak  |
February 2025