![मां अंबे से सीखिए जिंदगी के जरूरी गुर मां अंबे से सीखिए जिंदगी के जरूरी गुर](https://cdn.magzter.com/1390218581/1664591361/articles/dgnsEcvQy1664798104577/1664798564277.jpg)
मां शक्ति स्वरूपा, देवी दुर्गा, सिंह वाहनी, शैलपुत्री... नौ दिन और मां के नौ स्वरूप। भक्ति व उत्सव का आगाज हो चुका है। महामारी के दौर के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी में एक बार फिर हम पूरे उत्साह के साथ देवी का पर्व मना पा रहे हैं। तो क्यों न इस साल 2022 में हम मां से खुद के लिए सौभाग्य, खुशियां, स्वास्थ्य आदि मांगने के साथ ही उनके कुछ गुण अपने व्यक्तित्व में भी आत्मसात कर लें! क्यों न हम मां के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करें ताकि आने वाली जिंदगी सुगम होने के साथ ही साथ सफल भी बन सके! उनकी सीख पर चलकर अपनी जिंदगी का हर दिन उत्सव बना लें ताकि हम जिंदगी के उतार-चढ़ावों में भी सम, आत्मविश्वासी और अडिग बने रह सकें। क्यों न हम उनसे लाइफ मैनेजमेंट के गुर सीखें ताकि खुशियां, तरक्की, समानता, हर्ष, तसल्ली, भरोसा, समझदारी सरीखे तमाम सकारात्मक अहसास भी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाएं। इस बाबत लाइफ मैनेजमेंट गुरु सोमिका चटर्जी कहती हैं, 'दुर्गा अपने आप में संपूर्ण हैं। वह हमें शांत रहना सिखाती हैं, तो गलत के लिए लड़ना भी। उनके भीतर नारी के सारे रंग हैं। बस चुनाव हमें करना है कि हम उनसे क्या सीखते हैं।' कुछ ऐसा ही मानना है। अपनी कलाओं से देवी की कथाओं को व्यक्त करने वाली कथक डांसर वंदना देब रॉय का भी। वह कहती हैं कि हम देवी के अलग-अलग स्वरूप का आवाह्न करते हैं। यदि हम उनका अनुसरण भी करें तो यकीनन हमारी जिंदगी और भी सुगम और मधुर हो जाएगी।
नौ स्वरूप और नौ सीखें
1. देवी का पहला स्वरूप है, शैलपुत्री। शैल यानी पर्वत। हिमालय की पुत्री पार्वती जो कि महान ऊंचाइयों को छूती हैं। देवी का यह स्वरूप आपको स्वयं की आंतरिक शक्ति को जागृत करने की प्रेरणा देता है। ऐसा करना आपके आत्मविश्वास में इजाफा कर जाएगा।
2. दूसरी देवी, देवी ब्रह्मचारणी। ब्रह्म मतलब तपस्या। इस रूप में देवी हम सभी को केंद्रित रहना सिखाती हैं। देवी का यह स्वरूप हमें शांति, एकाग्रता, अडिगता की सीख देता है। जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, हमें एकाग्र होकर सिर्फ प्रयास पर केंद्रित होने की आवश्यकता है ताकि न तो हम व्यथित हों और न ही पथ भ्रष्ट।
Bu hikaye Anokhi dergisinin October 01, 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Anokhi dergisinin October 01, 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/1cb7wmIpy1739166639332/1739170593023.jpg)
सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू
पीरियड के समय होने वाला असहनीय दर्द एक आम समस्या है, जिसके लिए पीसीओएस नाम की बीमारी जिम्मेदार होती है। कैसे खानपान के माध्यम से इस बीमारी के लक्षणों को करें नियंत्रित, बता रही हैं शमीम खान
![हुस्न पर तनाव की काली छाया हुस्न पर तनाव की काली छाया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/0VPJmnpyU1739169451357/1739170561770.jpg)
हुस्न पर तनाव की काली छाया
मानसिक तनाव आम समस्या बात बनती जा रही है। और इसका असर सेहत के साथ आपकी त्वचा और खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसलिए न सिर्फ बेहतर दिखने के वास्ते बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए भी तनाव से बचने या उसके कम करने की तरीके पता होना जरूरी है। तनाव मुक्त होकर कैसे खूबसूरत नजर आएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा
![काजल को दें आईशैडो का साथ काजल को दें आईशैडो का साथ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/eBQwFeEmx1739168951110/1739170562390.jpg)
काजल को दें आईशैडो का साथ
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा
![नहीं होगा अब खाने पर नखरा नहीं होगा अब खाने पर नखरा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/WP59YQB2A1739166099050/1739170556513.jpg)
नहीं होगा अब खाने पर नखरा
बच्चे में पोषण की कमी, भोजन को नजरअंदाज करने की आदत या फिर कभी भी कुछ भी खा लेना जैसी चीजें क्या आपको भी परेशान करती हैं ? जवाब अगर हां है, तो उसमें खानपान की अच्छी आदतें विकसित करने की ओर आपको ध्यान देना होगा। कैसे होगा यह संभव, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
![सबसे अलग होगी आपकी चमक सबसे अलग होगी आपकी चमक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/77gy3r_T31739169668761/1739170568147.jpg)
सबसे अलग होगी आपकी चमक
प्लैटिनम इन दिनों अपने प्यार को जताने का सबसे मुफीद माध्यम बनता जा रहा है। प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता का क्या है कारण, बता रही हैं सुजला मार्टिस
![अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/Xii47Vr6j1739169106156/1739170562720.jpg)
अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार
एक गर्भवती कामकाजी महिला को भी कई अधिकार मिले हैं ताकि उसे मातृत्व और करियर के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर न होना पड़े। मातृत्व अवकाश से जुड़े क्या-क्या हैं अपने देश में नियम, बता रही हैं स्वाति गौड़
![कच्चे केले की करामात कच्चे केले की करामात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/gLBJFnmVC1739166978104/1739170606173.jpg)
कच्चे केले की करामात
केला अपने हर रूप में इस्तेमाल योग्य है। पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे केले से भी आप कई तरह के व्यंजन बना सकती हैं, बता रही हैं नीता वर्मा
![ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/x1wcl2mra1739166418798/1739170558141.jpg)
ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक
खुशहाल जिंदगी की तमन्ना हर किसी को होती है। पर, हर कोई इस तमन्ना को हकीकत में नहीं बदल पाता। आंकड़ों और शोध की जुबानी, आइए जानने की कोशिश करें खुशहाल जिंदगी का फॉर्मूला, बता रही हैं शाश्वती
![मटर वाला मौसम मटर वाला मौसम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1980258/wo2vv7-jv1738481614315/1738481796827.jpg)
मटर वाला मौसम
बाजार में मटर की जब भरमार है, तो क्यों न आप भी अपनी रसोई में इसकी आमद बढ़ाएं। मटर बनाएं कौन-कौन से नए पकवान, बता रही हैं
![आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1980258/IU63nHrK01738481570483/1738481607191.jpg)
आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल
संजीता महापात्र इन दिनों चर्चा में हैं।