मशरूम का मजेदार स्वाद
Anokhi|September 14, 2024
कम कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम स्वाद के मामले में भी खास है। मशरूम से कैसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही है
सुधा त्रिपाठी
मशरूम का मजेदार स्वाद

छत्तु बेसरा

कितने लोगों के लिए : 04

कुकिंग टाइम 50 मिनट

सामग्री

• बटन मशरूमः 400 ग्राम • आलू: 1 • तेलः 1 चम्मच • टमाटर: 2 • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच • नमक: स्वादानुसार • धनिया पत्तीः गार्निशिंग के लिए • सरसों के पेस्ट के लिए: • सरसों: 1 1/2 चम्मच • जीरा: 1 चम्मच • साबुत धनिया: 5 चम्मच • सूखी लाल मिर्च: 5

विधि

मशरूम को अच्छी तरह से धोकर बीच से काट लें। आलू का छिलका छीलकर उसे भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पानी में डालकर रख दें। सरसों का पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को ग्राइंडर में डालें। उसमें थोड़ा-सा पानी डालें और बारीक पीस लें। अब ओडिशा की इस रेसिपी को बनाने के लिए कड़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करें। कड़ाही में आलू के टुकड़े डालें और मध्यम आंच पर उसे पकाएं। जब आलू पक जाए तो उसे कड़ाही से निकाल लें। उसी कड़ाही में टमाटर डालें और दो-तीन मिनट तक पकाएं। अब कड़ाही में मशरूम के टुकड़े डालकर मिलाएं। मशरूम और टमाटर को सात से आठ मिनट तक पकाएं। जब मशरूम आधा पक जाए तो आलू को भी कड़ाही में डालें। हल्दी पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और लगभग दो से तीन मिनट तक पकाएं। इसके बाद सरसों वाला पेस्ट कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और तीन से चार मिनट तक मसाले के साथ सभी सामग्री को भूनें। आप जितनी गाढ़ी ग्रेवी चाहती हैं, उसके अनुसार पानी डालें। मध्यम आंच पर ग्रेवी को पकाएं। जब उसमें उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें और पांच से सात मिनट तक ग्रेवी को उबलने दें। धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

मशरूम 65

कितने लोगों के लिए : 04

कुकिंग टाइम 40 मिनट

सामग्री

Bu hikaye Anokhi dergisinin September 14, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Anokhi dergisinin September 14, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

ANOKHI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
हेयर स्ट्रेटनर का नियमित इस्तेमाल करेगा नुकसान
Anokhi

हेयर स्ट्रेटनर का नियमित इस्तेमाल करेगा नुकसान

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार सौंदर्य विशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं,

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
मिलिए, पर्यावरण की इस अनूठी प्रहरी से
Anokhi

मिलिए, पर्यावरण की इस अनूठी प्रहरी से

कुछ उपलब्धियां बेमिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक उपलब्धि है, वन्यजीव विज्ञानी पूर्णिमा देवी रमन की। उन्हें हाल ही में टाइम्स वुमेन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। इस साल यह खिताब पाने वाली वह भारत की इकलौती महिला हैं। पूर्णिमा की सफलता के इस सफर को साझा कर रही हैं

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
गर्भनिरोधक गोलियां क्या वाकई हैं नुकसानदेह?
Anokhi

गर्भनिरोधक गोलियां क्या वाकई हैं नुकसानदेह?

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी

time-read
2 dak  |
March 08, 2025
कपड़ों से झलकेगी आपकी ताकत
Anokhi

कपड़ों से झलकेगी आपकी ताकत

अगर आप भी इस बात से परेशान हो चुकी हैं कि ऑफिस में कोई आपको गंभीरता से नहीं लेता तो अपने कामकाज के तरीके को बेहतर बनाने के साथ-साथ पहनावे का सलीका भी बदलें। क्या है पावर ड्रेसिंग और कैसे इसे अपनाएं, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
संघर्ष-सफलता का जश्न
Anokhi

संघर्ष-सफलता का जश्न

महिला अधिकारों की बातों को हम सिर्फ एक दिन में सीमित करके नहीं रख सकते। पर, हां इस एक दिन यानी 08 मार्च को हम महिलाओं के संघर्ष और उनकी सफलता जश्न थोड़ा और ज्यादा जरूर मना सकते हैं। 1909 में पहली दफा महिला दिवस मनाया गया था। पिछले 116 सालों में हमने एक लंबा सफर तय किया है। पर, इस बात में कोई दोराय नहीं कि बराबरी और बेहतरी की राह अभी काफी लंबी है। दुनिया भर की प्रसिद्ध महिलाओं द्वारा महिला अधिकार और बराबरी के बारे में कही गई ये बातें अपने अधिकार और भविष्य को लेकर आपको जोश से भर देगीः

time-read
1 min  |
March 08, 2025
एक दिन नहीं सवाल पूरी जिंदगी का है
Anokhi

एक दिन नहीं सवाल पूरी जिंदगी का है

महिला दिवस के बारे में जितनी बातें होती हैं, संकल्प लिए जाते हैं, वो सिर्फ खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। इस दिन को हम सबको हल्के में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि यह हम सबकी जिंदगी का सवाल है। क्यों हमें महिला दिवस को गंभीरता से लेना चाहिए, बता रही हैं

time-read
6 dak  |
March 08, 2025
आप भी करती हैं हर फरमाईश पूरी?
Anokhi

आप भी करती हैं हर फरमाईश पूरी?

बाल मन चंचल होता है, जो हर वक्त कुछ नया मांगता रहता है। कम मिले तो वह लालसा में रहता है और ज्यादा मिले तो जिद और क्रोध से भर सकता है। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी होती है कि बच्चों की मांग और उसकी पूर्ति के बीच सटीक तालमेल बैठाकर रखा जाए। कैसे साधें यह संतुलन, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
बस, ये चावल काफी हैं
Anokhi

बस, ये चावल काफी हैं

हर दिन तीन दफा पूरे परिवार के लिए खाना बनाना आसान काम नहीं। ऐसे में अगर कभी कम मेहनत में कुछ स्वादिष्ट खाने का मन है, तो झटपट बना लीजिए ये तरह-तरह के चावल, रेसिपीज बता रही हैं

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
पैसों की कमान अब लें अपने हाथ
Anokhi

पैसों की कमान अब लें अपने हाथ

आप घर-बाहर, ऑफिस... हर जगह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं, फिर आर्थिक मामलों में निर्णय लेते वक्त हाथ पीछे क्यों खींच लेती हैं? कैसे घर के आर्थिक मामलों की कमान महिलाएं अपने हाथों में ले सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
March 08, 2025
घर दिखेगा महल जैसा
Anokhi

घर दिखेगा महल जैसा

घर के इंटीरियर में छोटे-मोटे बदलावों से आप अपने साधारण घर को भी आलीशान लुक दे सकती हैं। अपने घर को आलीशान लुक देने के लिए लाइटिंग से लेकर घर की सजावट तक में कैसा बदलाव करें, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
March 01, 2025