![ब्लॉकचेन को नजरअंदाज न करें ब्लॉकचेन को नजरअंदाज न करें](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1673612939/articles/T_gNtBsCn1673860822839/1673861126989.jpg)
बीते कुछ सालों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से चलने वाली क्रिप्टोकरेंसियों ने जबरदस्त उत्साह जगाया. निवेशक और कंपनियां ऐसे भविष्य का सपना देखने लगीं जिसमें ये डिजिटल मुद्राएं नई विकेंद्रीकृत और झट-पट लेनदेन के मामलों को बढ़ावा देंगी. फिर भी एक ओर जहां 2022 सभी परिसंपत्ति वर्ग या ऐसेट क्लास के लिए मुश्किल साल था, वहीं वह क्रिप्टो करेंसियों के लिए इससे भी ज्यादा बुरा साबित हुआ.
सभी क्रिप्टोकरेंसी का कुल मूल्य नवंबर 2021 में करीब 30 खरब डॉलर के शिखर से गिरकर आज 800 अरब डॉलर हो गया है, जिसका मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति को 20 खरब डॉलर से ज्यादा का नुक्सान हुआ है. ऐसा लगता है कि इसके पीछे दूसरी वजहों के अलावा धोखाधड़ी वाले व्यवहार - जो कुछ हद तक गवर्नेस, निवेशकों की सूझबूझ, और इस क्षेत्र में नियमों की कमी वजह से - खुदरा और संस्थागत निवेशकों को समान रूप से चोट पहुंचाते हैं. क्रिप्टोकरेंसी के मामले में उल्लेखनीय घटनाओं में शामिल हैं:
• 8 अरब डॉलर का एफटीएक्स घोटाला, जो अमेरिकी फेडरल अभियोजकों के मुताबिक, कथित आपराधिक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का नतीजा था;
• टेरा का पतन, जो इस मुद्रा की एल्गोरिद्म प्रकृति के आसपास सार्वजनिक रूप से बताए गए जोखिमों की अनदेखी की वजह से हुआ. इससे लगभग 50 अरब डॉलर के बाजार मूल्यवाली क्रिप्टोकरेंसी का सफाया हो गया;
• क्रिप्टोकरेंसी के संस्थापकों और निवेशकों के बीच कथित सांठगांठ, जिसके चलते चुनिंदा कॉइन के मूल्य निर्धारण को कृत्रिम रूप से बनाए रखा गया.
लगभग सभी मामलों में आमतौर पर या तो किसी व्यक्ति का हित या लालच था जिसने पूरी व्यवस्था को खत्म कर दिया या नियंत्रण और संतुलन की पूरी कमी के साथ बेहद खराब गवनेंस था. क्रिप्टो को लगे इन प्रमुख झटकों के बावजूद, सच यह है कि इसमें अंतर्निहित तकनीक – ब्लॉकचेन - हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. लोग अक्सर ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी को एक ही मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. पिछले कुछ सालों में ब्लॉकचेन को काफी प्रचारित किया गया और यह दुरुपयोग का भी शिकार हुआ है. इसने इसकी असली क्षमता और सीमाओं की पूरी समझ को बाधित कर दिया है.
ब्लॉकचेन तकनीक को कुछ सामान्य सवालों के जरिए समझते हैं:
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin January 25, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin January 25, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर