![भ्रष्टाचार के इंजीनियर भ्रष्टाचार के इंजीनियर](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1684132089/articles/XU5h9_yrb1684137806902/1684138055533.jpg)
फरवरी में जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) वीरेंद्र राम को कथित मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया, तो वह ऐसे मामलों में होने वाली एक आम गिरफ्तारी ही लग रही थी. ऐसा इसलिए क्योंकि चीफ इंजीनियर का पद नौकरशाही के पदानुक्रम में बहुत ऊपर नहीं होता. लेकिन तहकीकात के बाद तो 56 वर्षीय राम (अब निलंबित) का यह मामला एक उदाहरण बन गया है कि भ्रष्ट सरकारी अधिकारी किस तरह से प्रवर्तन एजेंसियों के रडार से नीचे रहकर अपनी काली कमाई को सफेद कर रहे हैं.
ईडी ने 18 अप्रैल को राम की 39.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया जिसमें दिल्ली में दो फ्लैट और एक प्लॉट शामिल हैं. इससे पहले फरवरी में उसने राम के रांची स्थित घर से 19.45 लाख रुपए नकद, 1.51 करोड़ रुपए के आभूषण और कुछ महंगी कारें बरामद की थीं. एजेंसी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के विशेष न्यायाधीश को सूचित किया कि पिछले साल राम ने दिल्ली स्थित एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) से संपर्क किया था ताकि वह कई करोड़ रुपए की अपनी उस काली कमाई को सफेद कर सके जो उसने मूल रूप से कंपनियों को दिए गए ठेके के एवज में कमिशन के रूप में में वसूली थी. सीए, जो कथित तौर पर 2.5 फीसद की फीस पर काम करने के लिए सहमत हुआ, उसे कमिशन की रकम राम के पिता गेंदा राम और परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में डालनी होती थी.
इस प्रसंग में, राम ने ईडी के सामने दर्ज कराए अपने कबूलनामे में स्वीकार किया है कि उसने अपने विभाग में काम को पूरा करने के लिए चुनी गई कंपनियों से कमिशन के रूप में टेंडर राशि का 0.3-1 फीसद लिया. हालांकि, विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से राम ने कितनी रकम की उगाही की होगी, इसका सही-सही आकलन करना मुश्किल है. झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 22-23 का रिकॉर्ड बताता है कि राज्य में 27,663 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए पिछले वित्त वर्ष में लगभग 10,966 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. लेकिन पूरे ग्रामीण विकास कार्य के मात्र एक छोटे हिस्से का काम राम की देखरेख में हुआ होगा.
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin May 24, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin May 24, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर