![बोर्डरूम के बादशाह बोर्डरूम के बादशाह](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1730689809/articles/nJ0kUSGR-1730706757344/1730713990337.jpg)
चाहे राष्ट्रीय एआइ इन्फ्रास्ट्रक्चर की नींव रख रहे भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हों, इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में प्रवेश कर रहे स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल हों, पेंट और जूलरी में विस्तार कर रहे कुमार मंगलम बिरला हों, चाहे सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव खेल रहे टाटा सन्स के एन. चंद्रशेखरन हों, भारतीय उद्यमशीलता और नवाचार का जज्बा पूरी शान से दमक रहा है. उनकी शक्ति और आत्मविश्वास का सबसे अव्वल स्रोत भारतीय उपभोक्ता हैं जो नए से नए और बेहतर से बेहतर उत्पादों के लिए ललक रहे हैं, लेकिन इनमें से कई कारोबारी अगुआ वैश्विक मंच पर भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं - सुनील भारती मित्तल की कंपनी 15 देशों में काम करती है और गौतम अदाणी समूचे अफ्रीका में अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं.
मगर मुनाफे के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं. स्वच्छ मैन्युफैक्चरिंग तथा बिजली उत्पादन और टिकाऊ विकास विशाल भारतीय उद्योग की पहचान बन गए हैं. इन क्षेत्रों पर सरकार के जोर देने से इन्हें और भी बल और प्रोत्साहन मिलता है. ये कंपनियां भी निवेशकों की चहेती हैं, जहां उछाल भरते शेयर बाजार उनके बाजार मूल्य में अरबों का इजाफा कर रहे हैं. जाहिर है, ये कारोबार और उनके कप्तान यहां लंबे वक्त के लिए हैं और भविष्य की चुनौतियों पर खरा उतरने तथा कारोबारी दुनिया के सबसे ऊंचे सोपानों पर अपना स्थान पक्का करने के लिए पूरे प्राणपण से डटे हैं.
1 मुकेश अंबानी, 67 वर्ष
चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज
शक्तिपुंज
● क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) वित्त वर्ष 2024 में 10 लाख करोड़ के राजस्व के मील का पत्थर पार करने वाली पहली कंपनी बनी, जिसने 79,020 करोड़ रु. का मुनाफा दर्ज किया और 3 लाख करोड़ रु. का सामान निर्यात किया जो भारत के कुल मर्चेंडाइज निर्यात का 8.2 प्रतिशत है. सो, भारत के कारोबारी जगत में उनका कद भीमकाय हो चुका है
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin November 13, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin November 13, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर