आंधी, जो किसी को न दिखी
Outlook Hindi|December 23, 2024
महाविकास अघाड़ी के खिलाफ महायुति की अभूतपूर्व जीत न सिर्फ हारने वालों और चुनावी पंडितों को बल्कि सत्तारूढ़ गठबंधन को भी चौंक गई, नतीजों ने सूबे के सियासी समीकरण को उलट-पुलट दिया
हरिमोहन मिश्र
आंधी, जो किसी को न दिखी

चंभा !!, आश्चर्यजनक, अभूतपूर्व जैसी तमाम अभिव्यक्तियां या दांतों तले उंगली जैसे तमाम मुहावरे हांफने लगें, तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, अ 2024 के नतीजों को याद कर लीजिए। इन नतीजों ने सिर खुजाने, माथे पर उंगलियां फिराने, चेहरे पर हैरान-परेशान भाव लाने के लिए बड़े-बड़े चुनाव पंडितों को ही मजबूर नहीं कर दिया, जीतने वालों की जुबान भी जवाब देने लगी। नतीजों की शाम मुंबई में पत्रकार-वार्ता में सत्तारूढ़ महायुति के मुख्यमंत्री (अब पूर्व) एकनाथ शिंदे के मुंह से "न भूतो न भविष्यति” ही निकला। उनके साथ बैठे तब के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बस मुस्कराते रहे, लेकिन दूसरे उप-मुख्यमंत्री अजित पवार कुछ औचक अंदाज में बोल उठे, “कल शाम तक के अनुमानों में, हम तीनों कहीं भी दौड़ में नहीं थे। हमें लगा कि हम पीछे रह जाएंगे। 229 सीटों (तब तक जीत का आंकड़ा) पर कामयाबी अप्रत्याशित थी। हमारा अनुमान महायुति को लगभग 170 सीटें तक मिलने की थी।" जीत इस कदर चौंकाऊ थी कि 23 नवंबर को नतीजों के बाद 3 दिसंबर तक महायुति नेता या मुख्यमंत्री का चुनाव या चयन नहीं कर पाई। अलबत्ता, 26 नवंबर को ही विधानसभा खत्म हो गई, लेकिन कोई संवैधानिक संकट खड़ा नहीं हुआ ! कोई चर्चा तक नहीं! यह भी विरली, अप्रत्याशित घटना ही है। तो, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे जैसे अप्रत्याशितों का पुंज हैं।

इन अप्रत्याशित सूत्रों को कुछ हद तक खोलने के पहले नतीजों पर गौर करें तय था कि महाराष्ट्र में महाभारत होना है, जिसका असर देश की सियासत पर भी होना ही था। लेकिन हवा तो यही थी कि सत्तारूढ़ महायुति पर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) भारी है। महज छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में एमवीए या इंडिया ब्लॉक को महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से 31 पर जीत मिली थी और महायुति या एनडीए .86 फीसदी वोटों से पीछे रहकर 17 सीटों पर सिमट गया था। इसलिए विपक्ष को भारी बढ़त की व्यापक संभावनाएं जताई जा रही थीं। अलबत्ता, संसदीय चुनावों के बाद महायुति की एकनाथ शिंदे सरकार की कई कल्याण योजनाओं की बनिस्बत कुछ माहौल बदला बताया जा रहा था। यानी लगभग तय था कि मुकाबला कांटे का होगा।

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin December 23, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin December 23, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

OUTLOOK HINDI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
अलीगढ़
Outlook Hindi

अलीगढ़

ताले तो अलीगढ़ के - गंगा किनारे वाले छोरे की बंद अकल का ताला भले ही बनारसी पान से खुल जाता होगा लेकिन वह ताला निश्चित रूप से बना इसी शहर में होगा। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की यही पहचान है।

time-read
3 dak  |
March 17, 2025
'संगठित अपराध पर सुस्त सरकार'
Outlook Hindi

'संगठित अपराध पर सुस्त सरकार'

साइबर अपराध अब महज तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि संगठित अपराध का रूप ले चुका है। हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे हैं। समय के साथ ठगी के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। अपराधी हर नए ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विषय पर आउटलुक के राजीव नयन चतुर्वेदी ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट और राजस्थान पुलिस के साइबर सेल सलाहकार मुकेश चौधरी से बातचीत की। अंश:

time-read
3 dak  |
March 17, 2025
अश्लील बोल के बहाने
Outlook Hindi

अश्लील बोल के बहाने

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक बोली पर उठे शोर-शराबे के क्या मायने

time-read
5 dak  |
March 17, 2025
महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल
Outlook Hindi

महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल

मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में खरीद पर हुए करार बताए जा रहे हैं, हालांकि सतह के नीचे सब कुछ ठीक नहीं

time-read
5 dak  |
March 17, 2025
ईमान और पहचान भी छिनी
Outlook Hindi

ईमान और पहचान भी छिनी

अमेरिकी सेना के विमान से दूसरी-तीसरी-चौथी खेप में भी अमृतसर लौटे लोगों को सिर्फ जंजीरों में ही नहीं जकड़ा गया, बल्कि उनकी पगड़ी उतार कर केश भी काटे गए

time-read
9 dak  |
March 17, 2025
जींद की 'रेखा'
Outlook Hindi

जींद की 'रेखा'

हरियाणा की दूसरी बेटी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा ने साधे एक साथ कई निशाने

time-read
2 dak  |
March 17, 2025
डिजिटल माफिया साया
Outlook Hindi

डिजिटल माफिया साया

साइबर अपराध अब सिंडिकेट का रूप ले चुका, अपराधियों के तार देश-विदेश के बड़े गिरोहों से जुड़े, मामला फर्जी डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से आगे बढ़ा, मगर कानून अधूरे और पुलिसिया तंत्र नाकाफी

time-read
10 dak  |
March 17, 2025
अस्थाई अदालतें तो कोई हल नहीं
Outlook Hindi

अस्थाई अदालतें तो कोई हल नहीं

लंबित मामलों के निपटारे के लिए हाइकोर्टों में जजों की तदर्थ नियुक्तियों पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा रिक्तियों को योग्य प्रत्याशियों से भरने को तरजीह देना अहम

time-read
5 dak  |
March 17, 2025
भारतीय रेल पर फिर सवाल
Outlook Hindi

भारतीय रेल पर फिर सवाल

कुंभ के दौरान स्टेशनों पर हुई बदइंतजामी और मौतों ने रेलवे के दावों की खोली पोल, बहुत सुधार की दरकार

time-read
9 dak  |
March 17, 2025
आध्यात्मिक स्मृतियों का संगम
Outlook Hindi

आध्यात्मिक स्मृतियों का संगम

महाशिवरात्रि, 26 फरवरी 2025 को स्नान के साथ ही \"महाकुंभ 2025\" का भव्य समापन हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दावों के मुताबिक तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

time-read
4 dak  |
March 17, 2025