91 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद 201* रन की पारी खेल दिलाई 3 विकेट से जीत, कमिंस के साथ 202* रन की साझेदारी
अब तक विश्वकप में कपिल देव की 175 और विवियन रिचर्ड्स की 138 रन की अनोखी पारियों को याद किया जाता था, लेकिन आज के बाद मैक्सवेल की इस पारी को भी याद किया जाएगा। डेविड वॉर्नर (18), हेड (0), मार्श (24), लाबुशाने (14), स्टोइनिस (6) जैसे धुरंधर आउट हो चुके थे। मैक्सवेल का साथ देने के लिए सिर्फ कप्तान पैट कमिंस बचे थे। उलटफेर तय लग रहा था। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक की गेंदें बेहद खतरनाक लग रही थीं। मैक्सवेल ने पहले उन्हें सम्मान देना शुरू किया और नजरें जमाईं। 25 रन पार करने के बाद वह हरकत में आए और चौके लगाने शुरू किए। उन्होंने 51 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 25 गेंदों पर उन्होंने 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया।
दर्द के बावजूद हार नहीं मानी
लक्ष्य फिर भी दूर था। इसी दौरान मैक्सवेल के पैर की मांसपेशियों में खिचाव आ गया। वह मैदान पर लेट गए। डॉक्टर का सहारा लिया गया। फिर उठ खड़े हुए, लेकिन दौड़ने पर स्थिति खराब हो गई। एडम जांपा हाथ में बैट लेकर बाउंड्री पर आकर खड़े हो गए।
■ राशिद खान ने साथियों के साथ रणनीति बनानी शुरू कर दी, लेकिन मैक्सवेल फिर खड़े हो गए। यहां से उन्होंने खड़ेखड़े ही रन बनाने शुरू कर दिए और अंत में 21 चौके और 10 छक्के लगाकर जीत दिला दी। मुजीब को मैक्सवेल की यह पारी ताउम्र सताती रहेगी। उन्होंने 33 के निजी योग पर उनका आसान कैच छोड़ा था। उन्हीं के ओवर में तीन छक्के और चौका लगाकर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
Bu hikaye Amar Ujala dergisinin November 08, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Amar Ujala dergisinin November 08, 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
मार्च, 2027 तक स्क्रैप के दायरे में आएंगे 5.7 लाख और पुराने वाहन
रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि मार्च, 2027 तक 15 साल पुराने 5.7 लाख और वाहन स्क्रैप के लिए आ सकते हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर मिथुन बोले-संघर्ष का सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।
स्पेन को विश्वकप दिलाने वाले इनेस्ता का संन्यास
स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए दिग्गज खिलाड़ी मेसी के साथ भी खेले
सीरीज जीतने के साथ 5 साल पहले दिल्ली में मिली हार की कसक मिटाने उतरेगा भारत
बांग्लादेश से दूसरा टी-20 आज, भारतीय युवा क्रिकेटरों के पास छाप छोड़ने का मौका
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, ई-कारों में 7.76% गिरावट
फाडा के आंकड़े... ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में 40.45 फीसदी का उछाल
हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी, सच्चाई, विकास व सुशासन की जीत
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी बोले....
संदेह के आधार पर 17 वर्ष जेल में बिताने वाला बरी
हाईकोर्ट ने बयान में भौतिक विरोधाभास पाते हुए रद्द की उम्रकैद की सजा
पीडीए के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
पतंजलि विश्वविद्यालय को उच्च अंकों के साथ नैक का A+ ग्रेड
स्वामी रामदेव बोले-युवाओं को अखंड भारत का बोध होना चाहिए
जिलों में जाकर जनता को सुने आयोग : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उप्र. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक की।