वहाँ एक राजकीय नियम था कि बड़ा पुत्र ही गद्दी का अधिकारी होता था। अगर राजा के दो पुत्र हुए, तब बड़ा बेटा राजकुमार घोषित किया था और दूसरा बेटा बिना हिचक शिवार्पण कर दिया जाता था। इसी कारण राजा का भरसक प्रयत्न होता था कि एक ही सन्तान हो। राजा-रानी एक से दो सन्तान नहीं चाहते थे। प्रजा भी वही नियम अपनाती थी। राज्यभर में आबादी नियंत्रित थी और प्रजा सुखी थी।
एक समय राजा थे रुद्रमणि। वे भारशिवों के चौथे राजा थे। राजा रुद्रमणि बहुत ही प्रतापी और धार्मिक थे। शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुण थे। उन्हें गृहस्थी से ज्यादा लगाव नहीं था। जब उनकी उम्र ढलने लगी, तब समय देखकर मंत्री और प्रजाजन एक साथ मिलकर उन पर दवाब डालने लगे कि महाराज राज्य को एक उत्तराधिकारी दें। महाराज दबाव में आ गए। समय पर रानी के जुड़वाँ बच्चे हुए। जिस बच्चे का जन्म पहले हुआ, वह ज्येष्ठ पुत्र माना गया। जब बच्चे धीरे-धीरे बड़े हुए, तब राजा को चिन्ता सताने लगी कि अब समय आ गया है कि बड़े बेटे को राजकुमार घोषित करना होगा और छोटे को देवस्थान में देना होगा। दिनब-दिन चिन्ता गम्भीर होने लगी।
महाराज प्रायः उदास रहने लगे। एक दिन महारानी ने चिन्ता का कारण पूछा। उत्तर में महाराज ने कहा, महारानी! राज्य के नियम के अनुसार पुत्र को राजकुमार घोषित करना होगा और छोटे को किसी देवस्थल को सौंपना होगा। बालक की शिक्षा-दीक्षा, देखरेख सब कुछ वहीं होगी। कहकर महाराज ने एक लम्बी सांस ली और महारानी की ओर देखा।
रानी गम्भीर होकर बोली, महाराज! दोनों पुत्र हमारे हैं। ज्येष्ठ पुत्र राज्य का अधिकारी बने और दूसरा बेटा परिव्राजक बनकर किसी देवालय ज्येष्ठ में अपना जीवन काटे। हे महाराज! मुझे तो यह नियम बड़ा ही क्रूर जान पड़ता है। ऐसा नियम नहीं होना चाहिए। आप से निवेदन है कि आप इस क्रूर नियम को समाप्त कर दें। कहकर महारानी ने महाराज की ओर देखा।
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin March 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin March 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
व्रत और उपवास भारतीय जनमानस में गहरे गुँथे हुए शब्द हैं। 'व्रत' का अर्थ होता है, 'संकल्प हैं। लेना' अर्थात् अपने मन और शरीर की आवश्यकताओं को नियंत्रित करते हुए स्वयं को संयमित करना।
पवित्र दिवस है गंगा-दशहरा
गंगा दशमी न केवल पूजा-पाठ और अध्यात्म तक सीमित रहना चाहिए वरन् इसके साथ-साथ हमें गंगा नदी के संरक्षण और गंगा जल जैसे पक्षों पर शोध की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।
मनोचिकित्सा से आरोग्य लाभ
आरोग्य की दृष्टि से शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक व्याधियों की भी मुख्य भूमिका रहती है।
हनुमान् 'जयन्ती' या 'जन्मोत्सव'?
मूल रूप से 'जयन्ती' शब्द ' जन्मदिवस' या 'जन्मोत्सव' के रूप में प्रयुक्त नहीं होता था, परन्तु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक भेद के रूप में कृष्ण जयन्ती से चलते हुए यह शब्द अन्य देवी-देवताओं के जन्मतिथि के सन्दर्भ में भी प्रयुक्त होने लगा।
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब और नवनिर्मित कोरीडोर-टर्मिनल
आखिर ऐसा क्या है कि इतना प्रसिद्ध तीर्थस्थल होने के बाद भी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या जैसी उम्मीद की गई थी, उसकी तुलना में हमेशा ही बहुत कम रहती है।
शनि साढ़ेसाती और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र अति प्राचीन काल से जाना जाता है। सिद्धान्त, संहिता तथा होरा नामक तीन स्कन्धों से युक्त इसे 'वेदों का नेत्र' कहा गया है। वैसे तो वेद के दो नेत्र होते हैंस्मृति और ज्योतिष।
गोचराष्टक वर्ग से शनि के गोचर का अध्ययन
यदि ग्रह गोचराष्टक वर्ग में 4 या अधिक रेखाओं वाली राशि पर गोचर कर रहा है, तो जिन-जिन कक्षाओं में उस राशि को शुभ रेखाएँ प्राप्त हुई हैं, उन कक्षाओं के स्वामी ग्रह के जन्मपत्रिका में भावों और नैसर्गिक कारकत्वों से सम्बन्धित शुभफलों की प्राप्ति होती है।
सप्तर्षि और सप्तर्षि मण्डल
प्रत्येक मनु के काल को मन्वन्तर कहा जाता है। प्रत्येक मन्वन्तर में देवता, इन्द्र, सप्तर्षि और मनु पुत्र भिन्न-भिन्न होते हैं। जैसे ही मन्वन्तर बदलता है, तो मनु भी बदल जाते हैं और उनके साथ ही सप्तर्षि, देवता, इन्द्र आदि भी बदल जाते हैं।
अजमेर की भगवान् नृसिंह प्रतिमाएँ
विधानानुसार नृसिंहावतार मानव एवं पशु रूप धारण किए, शीश पर मुकुट, बड़े नाखून, अपनी जानू पर स्नेह के साथ प्रह्लाद को बिठाए हुए है। बालक प्रह्लाद आँखें मूँदे, करबद्ध विनम्र भाव से स्तुति करते प्रतीत हो रहे हैं।
सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ
सूर्य नमस्कार की विशेष बात यह है कि इसका प्रत्येक अगले आसन के लिए प्रेरित करता है। इस क्रम में लगातार 12 आसन होते हैं। इन आसनों में श्वास को पूरी तरह भीतर लेने और बाहर निकालने पर बल दिया जाता है।