![कर्मयोगी स्वामी विवेकानन्द जन्मपत्रिका विश्लेषण कर्मयोगी स्वामी विवेकानन्द जन्मपत्रिका विश्लेषण](https://cdn.magzter.com/1382621400/1704181435/articles/XZjlOYkjq1704273885069/1704274306264.jpg)
सितम्बर, 1893 स्थान शिकागो कला संस्थान, अवसर विश्व धर्म सम्मेलन 7000 व्यक्तियों की उपस्थिति में जब हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे स्वामी विवेकानन्द ने अपना व्याख्यान प्रारम्भ किया, तो सभी उनकी वाणी से जैसे मन्त्रमुग्ध हो गए और हिन्दूधर्म तथा भारतीय संस्कृति की उनकी अभिनव व्याख्या से प्रभावित बिना नहीं रह सके।
विवेकानन्द जी का जन्म 12 जनवरी, 1863 को सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व हुआ था। यह दिन मकर संक्रान्ति उत्सव का था। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे भगवान् सूर्य अब दक्षिण अयन को त्यागकर उत्तर अयन में प्रवेश कर रहे हैं और यह नवजात बालक उनके आगमन की सूचना दे रहा हो। उनके पिता विश्वनाथ दत्त के लिए यह दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण था, क्योंकि उनके घर में मकर संक्रान्ति की प्रत्यूष काल में बालक का जन्म ऐसे था, जैसे भगवान् सूर्य ने ही आकर उन्हें उपहार प्रदान किया हो । विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। माता भुवनेश्वरी देवी धार्मिक महिला थीं। इनके इष्ट भगवान् शिव थे। पिता ने विवेकानन्द जी का नाम 'नरेन्द्रनाथ दत्त' रखा। बालक नरेन्द्र पर अपने माता एवं पिता दोनों का ही प्रभाव पड़ा था। नरेन्द्र बचपन से ही पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थे। उन्हें दर्शन, इतिहास, सामाजिक विज्ञान तथा साहित्य में छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। उनकी बचपन से ही रुचि उपनिषद्, भगवद्गीता, रामायण, महाभारत और पुराणों में थी। साथ ही, उन्हें संगीत की भी अच्छी शिक्षा-दीक्षा प्राप्त हुई। शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही वे अपने शरीर का भी पूरा ध्यान रखते थे। नित्य व्यायाम एवं खेलकूद के जरिए अपने शरीर को बलिष्ठ रखना भी उनका एक प्रकार से शौक ही था।
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin January 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin January 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![केकड़ी के अष्टमुखी शिवलिंग केकड़ी के अष्टमुखी शिवलिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/SuR0wj8HF1738759486501/1738759610756.jpg)
केकड़ी के अष्टमुखी शिवलिंग
शिवलिंग का वृत्ताकार ऊर्ध्वभाग ब्रह्माण्ड का द्योतक माना जाता है। इस मन्दिर में पशुपतिनाथ के साथ उनके परिवार (शिव परिवार) की सुन्दर एवं वृहद् प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है।
![मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित - गुरु एवं शुक्र के फल मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित - गुरु एवं शुक्र के फल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/C7d1RAaMZ1738758957083/1738759235341.jpg)
मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित - गुरु एवं शुक्र के फल
प्रस्तुत लेखमाला \"कैसे करें सटीक फलादेश?\" के अन्तर्गत मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित सूर्यादि नवग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से बुध तक के फलों का विवेचन किया जा चुका है। उसी क्रम में प्रस्तुत आलेख में गुरु एवं शुक्र के नवम भाव में राशिगत, भावगत, नक्षत्रगत, युतिजन्य व दृष्टिजन्य फलों का विवेचन कर रहे हैं।
![उत्तर दिशा का महत्त्व और उसके गुण-दोष उत्तर दिशा का महत्त्व और उसके गुण-दोष](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/mOmP8ZTNZ1738757679180/1738758947805.jpg)
उत्तर दिशा का महत्त्व और उसके गुण-दोष
उत्तर दिशा के ऊँचा होने या उत्तर दिशा में किसी भी प्रकार का वजन होने पर अथवा वहाँ पर पृथ्वी तत्त्व आने पर जलतत्त्व की खराबी हो जाती है।
![इतिहास के झरोखे से प्रयागराज महाकुम्भ इतिहास के झरोखे से प्रयागराज महाकुम्भ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/ED_fCI6K71738760919210/1738761138370.jpg)
इतिहास के झरोखे से प्रयागराज महाकुम्भ
इटली का निकोलाई मनुची 1656 से 1717 में अपनी मृत्यु पर्यन्त भारत में ही रहा और मुगलों सहित विभिन्न सेनाओं में सेनानायक के रूप में रहा।
!['कश्मीर' पूर्व में था 'कश्यपमीर'! 'कश्मीर' पूर्व में था 'कश्यपमीर'!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/uGgQp601J1738760064125/1738760413706.jpg)
'कश्मीर' पूर्व में था 'कश्यपमीर'!
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि 'कश्मीर' को 'कश्यप की भूमि' के नाम से जाना जाता है।
![क्यों सफल नहीं हो पा रही है गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' एक वास्तु विश्लेषण क्यों सफल नहीं हो पा रही है गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' एक वास्तु विश्लेषण](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/lYnidG2NA1738757197611/1738757410993.jpg)
क्यों सफल नहीं हो पा रही है गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' एक वास्तु विश्लेषण
गिफ्ट सिटी की प्लानिंग इस प्रकार की गई है कि साबरमती नदी इसकी पश्चिम दिशा में है। यदि इसके विपरीत गिफ्ट सिटी की प्लानिंग साबरमती नदी के दूसरी ओर की गई होती, तो गिफ्ट सिटी की पूर्व दिशा में आ जाती।
![त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/22FZEY1N41738756708777/1738756961143.jpg)
त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि
षष्ठ भाव एक ओर तो हमें विभिन्न प्रकार के रोगों और शत्रुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर ऋण अर्थात् कर्ज के लेन-देन के विषय में ताकतवर बनाता है।
![लोककल्याणकारी देवता शिव लोककल्याणकारी देवता शिव](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/cbij2oJRt1738756961454/1738757183649.jpg)
लोककल्याणकारी देवता शिव
देवाधिदेव शिव लोककल्याणकारी देवता हैं। शिव अनादि एवं अनन्त हैं। शिव शक्ति का ही आदिरूप त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश में शिव को जहाँ संहार देवता माना है, वहाँ उनका आशुतोष रूप है अर्थात् शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव।
![प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारम्भ - रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारम्भ - रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/puD2HSaBI1738756148906/1738756532776.jpg)
प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारम्भ - रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
प्रयागराज महाकुम्भ, 2025 ने 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को अपने शुभारम्भ से ही एक नए इतिहास की रचना की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यह महाकुम्भ अपने प्रत्येक आयोजन में नया इतिहास रचता है।
![रात्रि जागरण एवं चार प्रहर पूजा - 26 फरवरी, 2025 (बुधवार) रात्रि जागरण एवं चार प्रहर पूजा - 26 फरवरी, 2025 (बुधवार)](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1976974/PqYFAHF5A1738760718820/1738760902571.jpg)
रात्रि जागरण एवं चार प्रहर पूजा - 26 फरवरी, 2025 (बुधवार)
नकेवल शैव धर्मावलम्बियों के लिए, वरन् समस्त सनातनधर्मियों के लिए 'महाशिवरात्रि' एक बड़ा पर्व है। इस पर्व के तीन स्तम्भ हैं: 1. उपवास, 2. रात्रि जागरण, 3. भगवान् शिव का पूजन एवं अभिषेक।