![समय पर बच्चों के नाखून नहीं काटने से हो सकती हैं समस्याएं समय पर बच्चों के नाखून नहीं काटने से हो सकती हैं समस्याएं](https://cdn.magzter.com/Grehalakshmi/1727938965/articles/H5HymbXRB1728383235333/1728383837964.jpg)
अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासतौर पर उनके अ हाइजीन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसलिए समय-समय पर उनके नाखून काटते रहना चाहिये। कई बार माता-पिता के व्यस्त होने की वजह से बच्चों के नाखून बड़े हो जाते हैं और उनमें मैल फंस जाता है। अगर नाखून बड़े रहते हैं तो मिट्टी और दूसरे हानिकारक जर्म्स भी इन नाखूनों में फंस जाते हैं और उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चे बार-बार बीमार होने लगते हैं। नाखून समय-समय पर नहीं काटने से बच्चों को ये समस्याएं हो सकती हैं-
इंफेक्शन का खतरा
बच्चे अक्सर मुंह में हाथ देते रहते हैं। अगर छोटे बच्चों के नाखूनों को सही समय पर नहीं काटा तो नाखूनों में जो बैक्टीरिया और फंगस जम जाते हैं वो हाथ मुंह में देने से उनके पेट तक प्रवेश कर जाते हैं, जिससे उनमें इंफेक्शन हो सकता है।
पेट में कीड़े
नाखूनों को सही समय पर नहीं काटना कई बार बच्चों के पेट में कीड़े होने का भी कारण बन सकता है। बच्चे तरह-तरह की चीजों को छूते रहते हैं और उसके बाद हाथ नहीं धोते हैं। इस वजह से नाखूनों में कई बार अंडे या फिर बैक्टीरिया लग जाते हैं। जब बच्चे इन्हीं हाथों से खाना खाते हैं तो ये जर्म्स खाने के साथ पेट तक पहुंच जाते हैं। इससे पेट में अक्सर दर्द होने लगता है।
डायरिया
बच्चों के नाखून ज्यादा बड़े हो जाते हैं तो इनसे बैक्टीरिया मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश कर उनकी गट हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। इससे तरह-तरह के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन हो सकते हैं। इससे बच्चों का पाचन भी खराब होता है और कई बार इस कारण डायरिया भी हो जाता है। उल्टी होना और पेट दर्द की शिकायत भी अक्सर होती रहती है।
इम्यूनिटी कमजोर होती है
अगर आप समय पर बच्चों के नाखून नहीं काटते हैं तो इससे बच्चों की इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है। इससे बच्चा बार-बार बीमार हो सकता है। इसलिए ऐसे में नाखूनों की साफ-सफाई का ख्याल रखें।
टाइफाइड
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin October 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin October 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![किसी महल से कम नहीं अक्की का घर किसी महल से कम नहीं अक्की का घर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/BugUjW5gb1738587536953/1738587736528.jpg)
किसी महल से कम नहीं अक्की का घर
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अनुशासित और फिट अभिनेता माने जाते हैं। अजय देवगन भी कहते हैं कि अक्षय एक 'फैमिली मैन' हैं। इस लेख में हम आपको उनके खूबसूरत आशियाने की सैर कराएंगे जिसे उनकी पत्नी ट्विंकल ने बड़ी खूबसूरती से सजाया है।
![वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/U2v_ff87w1738585956320/1738586154461.jpg)
वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग
वैलेंटाइन एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने प्यार के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिता चाहते हैं। इस दौरान हम क्या पहनते हैं, मायने रखता है। अमूमन वैलेंटाइन डे पर हम सभी रेड कलर पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ लाल रंग ही एकमात्र विकल्प नहीं है।
![एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/gXUICVJqM1738585134992/1738585344458.jpg)
एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन
एसेंशियल ऑयल में बहुत सारे ऐसे अद्भुत गुण होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बना सकते हैं।
![जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/ghaUjoRCe1738586177419/1738586371591.jpg)
जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप
फरवरी के मौसम में दोपहर के समय बेशक गर्मी होती है लेकिन सुबह-शाम एक हल्की ठंड रहती है जिससे त्वचा फटी-फटी दिखाई देती है। ऐसी रूरवी त्वचा पर मेकअप भी केकी और ड्राई दिखाई देता है लेकिन आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो निःसंदेह आप थोड़ी सी कोशिश से ग्लोइंग मेकअप पा सकती हैं।
![इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/tUS4hcqUI1738587280586/1738587496204.jpg)
इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक ब्रेकफास्ट रेसिपी ले कर आये हैं जो न सिर्फ देखने में सुंदर होगी बल्कि खाने में इसका स्वाद लाजवाब होगा। इस तरह आप दोनों का वैलेंटाइन बन जाएगा थोड़ा और खास। तो बस तैयार हो जाइए अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए।
![हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/cif1QfY0u1738585378524/1738585562496.jpg)
हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है
हस्तमैथुन कोई बीमारी नहीं है इसलिए इसका कोई इलाज भी नहीं है। इसे स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
![बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/bSMDCDX7P1738587749976/1738587944342.jpg)
बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन
जब सर्द हवाएं धीरे-धीरे बिछड़ने लगती हैं और धरती पर सुनहरे रंग की चादर बिछ जाती है, तब एक नई सुबह का आगमन होता है- यह बसंत है, जो अपनी सुगंध और सुंदरता से हर ओर एक नई जिंदगी का आभास देता है।
![बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/NvCNnn7hs1738586894932/1738587112442.jpg)
बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत
अक्सर ठंड लगने से छाती में बहुत तेज दर्द होता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में ठंडी हवा के कारण लोग बाहर कम निकलते हैं जिसके कारण गतिविधि बाकी मौसम के मुकाबले कम होने लगती है। संभावित वजन बढ़ जाता है और दिल की सेहत खराब होने लगती है।
![अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/6uw1fiAFg1738586453655/1738586824154.jpg)
अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में वो पहली -सी बात नहीं रहती है। दोनों में पहले जैसा खिंचाव बना रहे इसके लिए कुछ प्रयोग आप कर सकते हैं। देखिएगा कुछ ही दिनों में आप एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
![बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/mzdzYPihl1738585629893/1738585906475.jpg)
बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन
कहते हैं कि जैसे-जैसे शादीशुदा जिंदगी की उम्र बढती जाती है, वैसे-वैसे साथ और गहरा होता चला जाता है लेकिन इन दिनों आसपास ऐसे कई किस्से सुनाई दे रहे हैं, जहां सालों साथ निभाने के बाद तलाक हो रहा है। लंबे साथ के बाद होने वाले अलगाव पर एक छोटी सी रपट।