![देश क्यों छोड़ रहे भारतीय देश क्यों छोड़ रहे भारतीय](https://cdn.magzter.com/1338803896/1716192905/articles/wqlz_Di7p1716445695707/1716446002484.jpg)
भारत में सीएए यानी सिटिजिनशिप अमेंडमेंट एक्ट लागू होने के साथ नागरिकता मुद्दा की चर्चा जोरों पर है. सीएए के माध्यम से भारत 3 पड़ोसी देशों के गैरमुसलिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा. लेकिन एक सच यह भी है कि जहां भारत एक तरफ पड़ोसी देशों के लोगों को नागरिकता देने जा रहा है वहीं हर वर्ष लाखों भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ विदेश की नागरिकता अपना रहे हैं.
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने संसद में बताया कि 2021 में करीब 1.63 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी. 2020 में लगभग 85 हजार 256 लोगों ने नागरिकता छोड़ी. 2019 में 1.4 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी. 2015 से 2021 तक यानी 7 साल का आंकड़ा देखें तो 9.24 लाख भारतीय देश छोड़ कर परदेशी हो गए.
21 दिसंबर, 2023 को 303 यात्रियों, जिन में अधिकतर भारतीय थे, को ले जा रही एक चार्टर उड़ान को इस संदेह में फ्रांस में रोक दिया गया कि विमान में सवार सभी लोग मानव तस्करी के शिकार थे. यह उड़ान संयुक्त अरब अमीरात से मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ जा रही थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उस विमान में 66 यात्री गुजरात से थे और बाकी पंजाब से. इन यात्रियों में शामिल 11 नाबालिग भी थे.
अवैध रूप से प्रवेश
इस से पता चलता है कि पंजाब और गुजरात के गरीब गांवों के रहने वाले ये यात्री अवैध रूप से अमेरिका या कनाडा में प्रवेश करने के उद्देश्य से निकारागुआ जा रहे थे. 'डंकी विमान' को वापस भारत भेजे जाने के कुछ सप्ताह बाद गुजरात पुलिस ने निकारागुआ सीमा के माध्यम से भारतीयों को अमेरिका में अवैध रूप से स्थानांतरित करने में शामिल 14 एजेंटों पर मामला दर्ज किया. इन में से अधिकांश एजेंट गुजरात के ही थे, जबकि कुछ अन्य दिल्ली, मुंबई और दुबई से थे.
एक जांच से पता चला कि उन एजेंटों ने यात्रियों से 60 लाख से 80 लाख रुपए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कराने के लिए थे. एजेंटों ने यात्रियों को निर्देश दिया था कि वे खुद को खालिस्तानी के रूप में पहचानें और अगर पुलिस उन्हें सीमा पर पकड़ती है तो वे अमेरिका में शरण लें.
Bu hikaye Grihshobha - Hindi dergisinin May Second 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Grihshobha - Hindi dergisinin May Second 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...