महक उठे गुलशन
Vanitha Hindi|September 2024
जब से छूटा है गुलिस्तां हम से, रोज सुनते हैं बहार आयी है...जलील मानिकपुरी के इस शेर में प्रकृति से दूर होने की बात है, मगर यहां तो बात हो रही है फूलों, गुलिस्तां और बहारों की आंखों को यह सुकून मिलेगा, अगर कायनात से थोड़ी मुहब्बत कर लें।
इंदिरा राठौर
महक उठे गुलशन

दो ऋतुओं के बीच का मौसम है सितंबर, जब आने वाली सरदियों के लिए बगीचे तैयार किए जाने लगते हैं। इस मौसम में कुछ खास फूल लगाए जा सकते हैं, जो जाड़ों भर और उसके बाद भी आपके बगीचे को रंग और खुशबू से सराबोर कर देंगे। ये सभी लो मेंटेनेंस पौधे हैं, जिन्हें एक बार लगाने के बाद खास देखभाल की जरूरत नहीं होती।

गेंदा

यों तो इसे साल भर लगाया सकता है, लेकिन सितंबर इसका बी लगाएंगे तो गारंटी है कि सरदियों भर यह आपके गुलशन को गुलजार रखेगा। इस महीने गेंदे के बीजों को सीडिंग ट्रे में लगाएं। लगभग एक महीने के भीतर पौधे उग आएंगे। कुछ बड़े हो जाएं तो इन्हें गमलों में शिफ्ट कर दें। प्लांटिंग के एक-डेढ़ महीने के भीतर ही इनमें फूल आने शुरू हो जाते हैं।

गेंदे के फूल का धार्मिक महत्व तो है ही, डेकोरेशन के लिए भी इनके फूलों का उपयोग सर्वाधिक होता है, क्योंकि ये जल्दी मुरझाते नहीं। गेंदों में अलग-अलग किस्में मिलती हैं। छोटे पीले और गाढ़े फूल, बड़े हाइब्रिड पीले फूल और छोटे पीले फूल। हर वेरायटी लगा सकते हैं। इन्हें लगाने का एक फायदा यह भी है कि ये कीट प्रतिरोधी हैं। इन्हें सीधे धूप में रखें और मौसम के अनुरूप थोड़ा-थोड़ा पानी देते रहें। ध्यान रहे कि गमले में मिट्टी बहुत भारी ना हो और पानी की निकासी अच्छी तरह होती रहे।

रात की रानी

इस खुशबूदार दूधिया सफेद या हल्के पीले फूल को चाहिए नमी और बलुई मिट्टी। दिलचस्प तथ्य यह है कि इसकी लगभग 200 किस्में मौजूद हैं। इसलिए नर्सरी से खरीदते हुए या माली से लगवाते हुए जानकारी ले लें कि कौन सी किस्म आपको मिल रही है। कुछ किस्मों में खुशबू कम होती है। कलम या बीज, इसे दोनों तरह से लगा सकते हैं। यह पौधा जमीन पर ज्यादा खुश रहता है, लेकिन बड़े गमले में भी इसे लगा सकते हैं। इसे कम धूप वाली जगह पर रखें और पानी देते रहें। अगर आप इसकी कलम को पानी से भरे जग में कुछ दिन छोड़ दें तो पाएंगे कि इसमें अंखुए फूटने लगे हैं और जड़ें दिखने लगी हैं। कलम लगाते हुए ध्यान दें कि इसमें फूल या कली ना हो, बस दो-तीन पत्तियां हों। एक-दो हफ्तों में नयी पत्तियां आने लगेंगी। अच्छी बढ़त के लिए सीवीड या फिश इमल्सन फर्टिलाइजर का घोल स्प्रे करें। महीने में एकाध बार ऑर्गेनिक या नाइट्रोजन खाद प्रयोग कर सकते हैं।

هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2024 من Vanitha Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2024 من Vanitha Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من VANITHA HINDI مشاهدة الكل
किंत्सुगी जापानी आर्ट
Vanitha Hindi

किंत्सुगी जापानी आर्ट

टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।

time-read
1 min  |
September 2024
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
Vanitha Hindi

पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज

लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।

time-read
1 min  |
September 2024
Makeup Trends 2024
Vanitha Hindi

Makeup Trends 2024

इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।

time-read
2 mins  |
September 2024
Infused Ice Skincare
Vanitha Hindi

Infused Ice Skincare

बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —

time-read
2 mins  |
September 2024
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
Vanitha Hindi

क्लीनिंग गैजेट्स @ होम

घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।

time-read
1 min  |
September 2024
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
Vanitha Hindi

ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा

अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -

time-read
2 mins  |
September 2024
घर को बेबी के लिए तैयार करें
Vanitha Hindi

घर को बेबी के लिए तैयार करें

घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -

time-read
2 mins  |
September 2024
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
Vanitha Hindi

ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ

महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।

time-read
2 mins  |
September 2024
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
Vanitha Hindi

Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स

जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।

time-read
1 min  |
September 2024
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
Vanitha Hindi

राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही

दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -

time-read
4 mins  |
September 2024