रिलेशनशिप में सेपरेशन होना काफी पीड़ादायक होता है। कई बार यह मन ना मिलने के कारण 'होता है और कई बार यह मत ना मिलने के कारण होता है। मनभेद और मतभेद के कई पड़ावों से गुजरती हुई प्यार की गाड़ी जब पटरी से उतरने लगे, तो इसमें ब्रेक लगा देना ही बेहतर होता है। रिश्ता कोई भी हो, जब उसमें अलग होने की नौबत आती है, तो अपने पीछे कई कड़वे अनुभव छोड़ कर जाता है। रिलेशनशिप काउंसलर दीपाली बत्रा का कहना है, "जब भी किसी कपल के बीच सेपरेशन हो रहा हो, तो उससे पहले दोनों के बीच लंबी लड़ाई चल रही होती है। इसकी वजह से दोनों ही फ्रस्ट्रेटेड हो चुके होते हैं और मन में कड़वाहट भर जाती है। ऐसे में आपस में बातचीत कम और लड़ाई ज्यादा होने लगती है। मध्यस्थता के लिए जब दोनों के परिवार भी इसमें शामिल हो जाते हैं, तो कई बार/बात और भी ज्यादा बिगड़ जाती है। अकसर इस तरह की मीटिंग्स में पुरानी बातों का हवाला दे कर एक-दूसरे पर दोषारोपण किया जाता है। इससे बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।"
किन बातों का रखें ध्यान
सेपरेशन जितना दुख देता है, उससे ज्यादा जख्म देता है इस स्थिति में पार्टनर द्वारा कहे गए अपशब्द या बुरा बर्ताव। कई बार कपल्स इस कदर लड़ाईझगड़ा करके अलग होते हैं कि दुनिया के सामने उनका तमाशा बन जाता है, ऐसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए-
• अपने पार्टनर के लिए रिस्पेक्ट दिखाएं। खासतौर से तब, जब अलग होने का फैसला आप दोनों ने आपसी सहमति से लिया हो। दूसरों के सामने उन्हें बुरा-भला कहना, दोष लगाना, सारी गलती उन की बताना या यह कहना अलग होने की मर्जी पार्टनर की थी, आपकी नहीं, जैसा व्यवहार अच्छी बात नहीं है। इन बातों से पार्टनर को तो दुख पहुंचेगा ही, लोग आपको भी गलत समझेंगे।
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
किंत्सुगी जापानी आर्ट
टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।
Makeup Trends 2024
इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।
Infused Ice Skincare
बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -
घर को बेबी के लिए तैयार करें
घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -