![पालक से पाएं पोषण पालक से पाएं पोषण](https://cdn.magzter.com/1390218581/1667628850/articles/cSbnsif0m1667813971367/1667814614525.jpg)
हरियाली गोभी
- कितने लोगों के लिए : 04
- कुकिंग टाइम 45 मिनट
सामग्री
गोभी के लिए
- गोभी के फूल- 2 कप
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
हरियाली मसाला के लिए
- पालक- 500 ग्राम
- बारीक कटा टमाटर- 1
- कद्दूकस किया लहसुन- 2 कलियां
- कद्दूकस किया अदरक - 1 चम्मच
- बीच से कटी मिर्च- 2
- जीरा- 1/2 चम्मच
- दालचीनी- 1 टुकड़ा
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- क्रीम- 2 चम्मच बटर- 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि
पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें। प्रेशर कुकर में बटर को गर्म करें और उसमें जीरा और लहसुन डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें। अब कुकर में दालचीनी, हरी मिर्च, पालक, टमाटर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। कुछ सेकेंड तक पालक को भूनें। अब कुकर में एक चम्मच पानी डालकर मिलाएं। कुकर बंद करें और एक सीटी लगाएं। गैस ऑफ करें और कुकर को पानी के नीचे रखकर उसका प्रेशर तुरंत निकालें। ऐसा करने से पालक का हरा रंग बरकरार रहेगा। पालक जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो उसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें गोभी, नमक और हल्दी पाउडर डालें। कुछ सेकेंड बाद कड़ाही में हल्का-सा पानी छिड़क दें। ढककर गोभी को पांच मिनट तक पकाएं। गरम मसाला पाउडर छिड़कें। गोभी को चार-पांच मिनट और पकाएं व गैस ऑफ कर दें। गोभी को कड़ाही से निकाल लें। उसी कड़ाही में पालक की तैयार • ग्रेवी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। क्रीम को फेंट कर पालक में मिलाएं। सर्विंग बाउल में पालक वाली ग्रेवी डालें और उसके बीच में गोभी के फूल रखें। रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 05, 2022 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 05, 2022 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![निराला है यह स्ट्रीट स्टाइल निराला है यह स्ट्रीट स्टाइल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/Q6A6lhafb1739793831344/1739794009949.jpg)
निराला है यह स्ट्रीट स्टाइल
कम मेहनत में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह स्ट्रीट स्टाइल आपके लिए ही है। कैसे इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाएं, बता रही हैं स्वाति गौड़
![अब आधे वक्त में बनेगा आपका खाना अब आधे वक्त में बनेगा आपका खाना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/9y8pcXzBq1739793097051/1739793312143.jpg)
अब आधे वक्त में बनेगा आपका खाना
सब्जी व फल काटना अगर आपको भी सबसे बोरियत भरा काम लगता है, तो अपनी रसोई में वेजिटेबल चॉपर ले आइए। क्या है रसोई से जुड़ा यह गैजेट और इसके क्याक्या हैं फायदे, बता रही हैं शांभवी
![राजमा यानी प्रोटीन का खजाना राजमा यानी प्रोटीन का खजाना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/AISjHjcY31739792578585/1739792923920.jpg)
राजमा यानी प्रोटीन का खजाना
शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के अलावा राजमा स्वाद के मामले भी शानदार है। राजमा की कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही हैं, तान्या दीवान
![संभव है गर्मी के इन झोंकों से मुक्ति संभव है गर्मी के इन झोंकों से मुक्ति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/r-q4Cx6X21739792938192/1739793094202.jpg)
संभव है गर्मी के इन झोंकों से मुक्ति
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज
![धीरज से थामें इन बच्चों का हाथ धीरज से थामें इन बच्चों का हाथ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/7WU0KjqUv1739793320422/1739793821449.jpg)
धीरज से थामें इन बच्चों का हाथ
एडीएचडी से पीड़ित बच्चों को और उनकी भावनाओं को समझने के लिए आपको धीरज रखना होगा । कैसे सकारात्मक माहौल और सही मार्गदर्शन से बच्चे अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलें, बता रहे हैं डॉ. राजेंद्र सिंगला
![शादी के बाद भी जरूरी है अपनी अलग पहचान शादी के बाद भी जरूरी है अपनी अलग पहचान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/MaGxygzBX1739788428908/1739788657427.jpg)
शादी के बाद भी जरूरी है अपनी अलग पहचान
विवाह जीवन भर का साथ होता है। लेकिन इसके सही मायने समझने की जगह अकसर लोग जीवनसाथी को अपनी उंगली पर नचाने में जुट जाते हैं। कभी-कभी यह निर्भरता इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि एक साथी घुटन महसूस करने लगता है। शादी के बाद भी अपनी अलग पहचान कैसे रखें बरकरार, बता रही हैं स्वाति शर्मा
![विटामिन-सी त्वचा का रक्षक विटामिन-सी त्वचा का रक्षक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/onN_NKE8L1739788849330/1739788989696.jpg)
विटामिन-सी त्वचा का रक्षक
दाग-धब्बे, सूरज की किरणें और प्रदूषण से हर रोज बेजान होती त्वचा । ऐसे में कुछ ऐसा चाहिए जो न सिर्फ त्वचा की हिफाजत करे बल्कि उसकी मरम्मत भी कर सके। आपकी इस तलाश को विटामिन-सी का नियमित इस्तेमाल काफी हद तक पूरा कर सकता है। कैसे ? बता रही हैं
![अब होगी सुबह की खुशनुमा शुरुआत अब होगी सुबह की खुशनुमा शुरुआत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1995554/T2Fc3nSLB1739788678350/1739788843634.jpg)
अब होगी सुबह की खुशनुमा शुरुआत
भारी मन और तनाव के साथ क्या हर सुबह आपकी भी नींद खुलती है ? नियमित रूप से अगर ऐसा होता है, तो यह मॉर्निंग एंग्जाइटी का लक्षण है। ध्यान न देने पर यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। कैसे समय रहते इससे उबरें, बता रही हैं स्मिता
![सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/1cb7wmIpy1739166639332/1739170593023.jpg)
सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू
पीरियड के समय होने वाला असहनीय दर्द एक आम समस्या है, जिसके लिए पीसीओएस नाम की बीमारी जिम्मेदार होती है। कैसे खानपान के माध्यम से इस बीमारी के लक्षणों को करें नियंत्रित, बता रही हैं शमीम खान
![हुस्न पर तनाव की काली छाया हुस्न पर तनाव की काली छाया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/0VPJmnpyU1739169451357/1739170561770.jpg)
हुस्न पर तनाव की काली छाया
मानसिक तनाव आम समस्या बात बनती जा रही है। और इसका असर सेहत के साथ आपकी त्वचा और खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसलिए न सिर्फ बेहतर दिखने के वास्ते बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए भी तनाव से बचने या उसके कम करने की तरीके पता होना जरूरी है। तनाव मुक्त होकर कैसे खूबसूरत नजर आएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा