![आप जानती हैं क्या देख रहा है आपका बच्चा ? आप जानती हैं क्या देख रहा है आपका बच्चा ?](https://cdn.magzter.com/1390218581/1674266909/articles/k_a0Fucbs1675247379068/1675247672933.jpg)
जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो सिर्फ कोरोना वायरस का डर था, लेकिन ये दौर खत्म होते ही एक और डर घर कर चुका है। ये डर है, इंटरनेट पर मौजूद गैरजरूरी और बच्चों पर गलत असर डालने वाली सामग्री का। पिछले दो सालों में इंटरनेट पर जो भी सामग्री मिली, बच्चों ने उसे अपना साथी बना लिया। पर, अफसोस की बात यह है कि कोरोना से जुड़ी स्थितियां सामान्य होने के बाद भी बच्चे फोन पर बेमतलब की सामग्री देखने की अपनी आदत को छोड़ नहीं पाए हैं। वो कंटेंट या सामग्री, जो उनकी उम्र के मुताबिक ठीक नहीं है। वो सामग्री, जो उन्हें वो बातें सिखाती हैं जो उन्हें नहीं सीखनी चाहिए। वो सामग्री, जो बच्चे के मन पर गहरा और गलत असर डाल रहा है। इन सबका सीधा असर बच्चे के व्यक्तित्व पर भी पड़ रहा है और उनके भविष्य पर भी मन लगाकर पढ़ाई करना वे भूल चुके हैं। दोस्तों के साथ वे खेलना भूल चुके हैं और तो और, परिवार के साथ वक्त बिताना भी अब उन्हें नहीं आता। बच्चे को स्मार्टफोन से दूर करना जरूरी है, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। पेरेंट्स होने के नाते सिर्फ कह देने से बात नहीं बनेगी। आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे और परेशानी की गहराई तक जाना होगाः
बाहर ना जाओ
कोविड ने तो पिछले दो-तीन सालों में बच्चों के खेलने-कूदने पर असर डाला है, पर वैसे भी बच्चे का खेलना-कूदना घटा है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के डर उनके मन में हावी हैं। इसका हल वो ये निकालते हैं कि बच्चे घर पर रहें, बाहर ना जाएं। बस, घर पर रहकर बच्चों के पास समय बिताने का जो विकल्प है, वो है फोन। फोन अपने साथ लाता है, गैरजरूरी कंटेंट। जिस पर फिर अभिभावक का नियंत्रण नहीं रह पाता।
रहे हैं तो मैं क्यों नहीं ?
फोन देखते हुए बच्चों के सामने ऐसा कंटेंट आता है, जो उन्हें नहीं देखना चाहिए तो उनके मन में अनकहा सा खयाल आता है। ये खयाल है कि दूसरे कर रहे हैं तो मैं क्यों नहीं ? अब जरूरत ये है कि बच्चे वो कंटेंट ना देखें, लेकिन पेरेंट्स की निगरानी के बिना उन्हें ऐसा कंटेंट ना देखने का कोई ठोस कारण नहीं मिल पाता है। फिर वो गलत आदतें सीखते हैं और जिंदगी में गलत करते चले जाते हैं।
आजमाते हैं चलो
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 21, 2023 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 21, 2023 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/1cb7wmIpy1739166639332/1739170593023.jpg)
सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू
पीरियड के समय होने वाला असहनीय दर्द एक आम समस्या है, जिसके लिए पीसीओएस नाम की बीमारी जिम्मेदार होती है। कैसे खानपान के माध्यम से इस बीमारी के लक्षणों को करें नियंत्रित, बता रही हैं शमीम खान
![हुस्न पर तनाव की काली छाया हुस्न पर तनाव की काली छाया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/0VPJmnpyU1739169451357/1739170561770.jpg)
हुस्न पर तनाव की काली छाया
मानसिक तनाव आम समस्या बात बनती जा रही है। और इसका असर सेहत के साथ आपकी त्वचा और खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसलिए न सिर्फ बेहतर दिखने के वास्ते बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए भी तनाव से बचने या उसके कम करने की तरीके पता होना जरूरी है। तनाव मुक्त होकर कैसे खूबसूरत नजर आएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा
![काजल को दें आईशैडो का साथ काजल को दें आईशैडो का साथ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/eBQwFeEmx1739168951110/1739170562390.jpg)
काजल को दें आईशैडो का साथ
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा
![नहीं होगा अब खाने पर नखरा नहीं होगा अब खाने पर नखरा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/WP59YQB2A1739166099050/1739170556513.jpg)
नहीं होगा अब खाने पर नखरा
बच्चे में पोषण की कमी, भोजन को नजरअंदाज करने की आदत या फिर कभी भी कुछ भी खा लेना जैसी चीजें क्या आपको भी परेशान करती हैं ? जवाब अगर हां है, तो उसमें खानपान की अच्छी आदतें विकसित करने की ओर आपको ध्यान देना होगा। कैसे होगा यह संभव, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
![सबसे अलग होगी आपकी चमक सबसे अलग होगी आपकी चमक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/77gy3r_T31739169668761/1739170568147.jpg)
सबसे अलग होगी आपकी चमक
प्लैटिनम इन दिनों अपने प्यार को जताने का सबसे मुफीद माध्यम बनता जा रहा है। प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता का क्या है कारण, बता रही हैं सुजला मार्टिस
![अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/Xii47Vr6j1739169106156/1739170562720.jpg)
अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार
एक गर्भवती कामकाजी महिला को भी कई अधिकार मिले हैं ताकि उसे मातृत्व और करियर के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर न होना पड़े। मातृत्व अवकाश से जुड़े क्या-क्या हैं अपने देश में नियम, बता रही हैं स्वाति गौड़
![कच्चे केले की करामात कच्चे केले की करामात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/gLBJFnmVC1739166978104/1739170606173.jpg)
कच्चे केले की करामात
केला अपने हर रूप में इस्तेमाल योग्य है। पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे केले से भी आप कई तरह के व्यंजन बना सकती हैं, बता रही हैं नीता वर्मा
![ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1987945/x1wcl2mra1739166418798/1739170558141.jpg)
ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक
खुशहाल जिंदगी की तमन्ना हर किसी को होती है। पर, हर कोई इस तमन्ना को हकीकत में नहीं बदल पाता। आंकड़ों और शोध की जुबानी, आइए जानने की कोशिश करें खुशहाल जिंदगी का फॉर्मूला, बता रही हैं शाश्वती
![मटर वाला मौसम मटर वाला मौसम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1980258/wo2vv7-jv1738481614315/1738481796827.jpg)
मटर वाला मौसम
बाजार में मटर की जब भरमार है, तो क्यों न आप भी अपनी रसोई में इसकी आमद बढ़ाएं। मटर बनाएं कौन-कौन से नए पकवान, बता रही हैं
![आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/5422/1980258/IU63nHrK01738481570483/1738481607191.jpg)
आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल
संजीता महापात्र इन दिनों चर्चा में हैं।