
समाज इस बात को स्वीकार करे या ना करे, पर यह सच्चाई है कि महिलाओं पर जिम्मेदारियों का दोहरा बोझ होता है। घर, ऑफिस, बच्चे, परिवार और रसोई की जिम्मेदारियां अकसर एक-दूसरे से घालमेल होती नजर आती हैं। पर, जिम्मेदारियों का इतना बोझ उठाने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपने सारे वाजिब अधिकार भी मिल जाते हैं। कभी वह घर में तिरस्कार का शिकार हो जाती है, तो कभी ऑफिस में शोषण का। उसे कई बार सिर्फ औरत होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है, तो कई बार अपने अधिकारों की जानकारी का अभाव उसे शोषण का शिकार रहने के लिए मजबूर कर देता है। यह समझना जरूरी है कि हम महिलाओं के ऊपर सिर्फ जिम्मेदारियों का बोझ ही नहीं है बल्कि हमारे पास अपनी हिफाजत के लिए कई अधिकार भी हैं। जैसे मातृत्व अवकाश का अधिकार, घर में रहने का अधिकार, ऑफिस में समान वेतन का अधिकार, अपनी बात रखने का अधिकार आदि। समय की जरूरत है कि हम महिलाएं ना सिर्फ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें बल्कि उन्हें उठाने के लिए उचित कदम भी उठाएं।
मातृत्व से जुड़े अधिकार
क्या आप जानती हैं कि गर्भवती महिलाओं को संविधान द्वारा कुछ खास अधिकार प्राप्त हैं? संविधान के अनुच्छेद-42 के तहत कामकाजी महिलाओं को तमाम अधिकार हासिल हैं। इसमें महिला यदि किसी सरकारी और गैर सरकारी संस्था, फैक्ट्री में जिसकी स्थापना इम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस एक्ट, 1948 के तहत हुई हो में काम करती है, तो उसे मातृत्व से जुड़े तमाम लाभ मिलेंगे, जिसमें 12 सप्ताह से लेकर छह माह तक का मातृत्व अवकाश शामिल है। इस अवकाश को वह अपनी आवश्कता के अनुसार ले सकती है। गर्भपात की स्थिति में भी इस एक्ट का लाभ मिलता है। महिला गर्भावस्था या फिर गर्भपात के चलते बीमार हो जाती है, तो मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे अतिरिक्त एक महीने की छुट्टी मिल सकती है। महिला को मैटरनिटी लीव के दौरान किसी तरह के आरोप पर नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। अगर उसे यह सुविधा नियोक्ता द्वारा नहीं दी जाती है, तो वह इसकी शिकायत कर सकती है। यहां तक कि वह कोर्ट भी जा सकती है।
मुफ्त कानूनी सलाह का अधिकार
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 10, 2024 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 10, 2024 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

हर सैंडविच शानदार
नाश्ते या स्नैक्स में कुछ झटपट भी बनाना है और स्वादिष्ट भी खाना है तो तरह-तरह के सैंडविच की रेसिपी आपके काम आएगी। कुछ मजेदार सैंडविच बनाना सिखा रही हैं दीप्ति सिंह

तराशिए, अपनी काबीलियत
जहां करियर से लंबा ब्रेक महिलाओं की मजबूरी है, वही करियर में दोबारा वापसी एक बड़ी चुनौती। ऐसे में अपने स्किल्स में इजाफा करना आपके करियर को नए पंख जरूर दे सकता है। कैसे करें खुद को अपस्किल, बता रही हैं स्वाति शर्मा

धीरे-धीरे होगी गाढ़ी प्यार की चाशनी
पहली मुलाकात में प्यार के अफसाने सुनने में भले ही बेहद रोमांचक लगें, पर सच्चाई यह है कि ऐसे रिश्तों में एक-दूसरे को जानने-समझने का वक्त ही नहीं मिलता। किसी रिश्ते को पनपने का पर्याप्त वक्त देना क्यों है जरूरी, बता रही हैं स्वाति गौड़

जादू की छड़ी नहीं है नीबू पानी
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आहार विशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, कविता देवगन

पेस्टल रंग पहनने का यह है सलीका
पेस्टल रंग देखते ही आपका मन खुश हो जाता है। पर, क्या आप इन रंगों को पहनने का सही तरीका जानती हैं? कैसे करें पेस्टल रंग के कपड़ों की सही स्टाइलिंग, बता रही हैं शांभवी

ऐसे सुलझेगी विटामिन-डी की गुत्थी
हाल में हुए अध्ययन के मुताबिक 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय महिलाएं विटामिन-डी की कमी से जूझ रही हैं। सेहतमंद जिंदगी के लिए यह विटामिन क्यों है जरूरी और कैसे इसकी कमी से बचें, बता रही हैं शमीम खान

स्तनपान बंद कराने से मां में भी आते हैं बदलाव
माना कि शिशु के लिए मां का दूध अमृत के समान है। पर, हमेशा तो बच्चे को स्तनपान नहीं करवाया जा सकता। स्तनपान बंद करना न सिर्फ बच्चे के लिए चुनौतीपूर्ण होता है बल्कि इसके बाद मां के शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का कैसे करें सामना,बता रही हैं स्मिता

योग देगा उम्र की निशानियों को मात
बढ़ती उम्र की निशानियां बढ़ने के साथ उसे लेकर अधिकांश लोगों की चिंता भी बढ़ने लगती हैं। इन निशानियों को कम करने में योग आपकी मदद कर सकता है। कैसे? बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

निराला है यह स्ट्रीट स्टाइल
कम मेहनत में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह स्ट्रीट स्टाइल आपके लिए ही है। कैसे इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाएं, बता रही हैं स्वाति गौड़

अब आधे वक्त में बनेगा आपका खाना
सब्जी व फल काटना अगर आपको भी सबसे बोरियत भरा काम लगता है, तो अपनी रसोई में वेजिटेबल चॉपर ले आइए। क्या है रसोई से जुड़ा यह गैजेट और इसके क्याक्या हैं फायदे, बता रही हैं शांभवी