![वादी में बर्बादी की सड़क-सुरंगें वादी में बर्बादी की सड़क-सुरंगें](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1690249410/articles/3_1XGZChm1690278948727/1690279157600.jpg)
अचानक भारी बारिश से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग इस कदर बर्बाद हो गया कि 8 जुलाई को इसे बंद करना पड़ा। रामबन की एसएसपी मोहिता शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । यह एक तरह से कश्मीर के लोगों के लिए जीवनरेखा की तरह है। इसके बंद होने से करीब 5,000 वाहन बीच में फंस गए। अधिकारियों को कश्मीर घाटी को पुंछ और राजौरी के जरिये जम्मू से जोड़ने वाले वैकल्पिक रास्ते मुगल रोड को खोलना पड़ा। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की हरी झंडी के बाद 2015 में एनएच 44 को रामबन - बनिहाल के करीब 32 किमी और ऊधमपुर-रामबन के करीब 40 किमी के इलाके में चार लेन बनाने की मंजूरी दी गई थी। रामबन से बनिहाल तक राजमार्ग पर दो बाइपास, छह बड़े तथा 21 छोटे पुल, पैदल चलने वालों तथा मवेशियों की आवाजाही के लिए 152 अंडरपास और छह सुरंगे हैं।
कई लोगों का मानना है कि मौजूदा आपदा की वजह जलवायु परिवर्तन के अलावा सड़कों और सुरंगों के निर्माण में अपनाया गया विकास मॉडल है। नेता और विशेषज्ञ वर्षों से इन परियोजनाओं के टिकाऊपन पर सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं इलाके की संवेदनशील भू-संरचना के अनुकूल नहीं है। स्थानीय नेता रामबन इलाके में पर्यावरण सुरक्षा और टिकाऊपन का ध्यान न रखने के लिए अक्सर तीखी आलोचना करते रहे हैं। वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर ने ट्वीट किया: हाइवे कश्मीर, लद्दाख की जीवन रेखा है। इससे भी बढ़कर रणनीतिक रूप से काफी अहम है, जहां सेना का दुश्मन से सामना होता है। हम 2017 से इलाके के पर्यावरण और भू-संरचना के खिलाफ असंतुलन की बात उठा रहे हैं।
अख्तर के मुताबिक, हाइवे का रामबन से बनिहाल तक का इलाका सबसे अस्थिर है। वे कहते हैं, जितना आप इसमें गड्ढे खोदेंगे, उतना ही यह अस्थिर होता जाएगा और अगली चार पीढ़ियों तक ऐसा ही बना रहेगा। वह यह भी बताते हैं कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठजोड़ सरकार के वक्त उन्होंने यह मुद्दा केंद्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा था। इन मसलों को हल करने की कुछ कोशिशें भी हुईं। गडकरी ने इस साल की शुरुआत में इन इलाकों का दौरा भी किया और भूस्खलनग्रस्त इलाके में एक सुरंग का निरीक्षण भी किया। गडकरी ने हाइवे के रामबन इलाके को लेकर चिंता भी जाहिर की, जहां भूस्खलन ज्यादा होता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 07, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 07, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही