يحاول ذهب - حر

अरविंद नहीं, कमल

March 03, 2025

|

Outlook Hindi

मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी

- अभिषेक श्रीवास्तव

अरविंद नहीं, कमल

जिन्हें आम आदमी पार्टी की हार साजिश लग रही है, उन्हें निश्चित रूप से इसकी आशंका बहुत पहले से थी कि यही होगा। जिन्हें भारतीय जनता पार्टी की जीत स्वाभाविक लग रही है, वे भी इसे मानकर ही चल रहे थे। जिन्हें लगातार तीसरी बार कांग्रेस पार्टी का खाता न खुलने पर कोई अफसोस नहीं है, वे भी इससे पहले से मुतमईन थे। लोकनीति-सीएसडीएस का सर्वे भी कह रहा है कि करीब तीन-चौथाई वोटर पहले से ही अपना मन बनाए बैठा था। जो होना था, उसका पूर्वाभास तो अरविंद केजरीवाल को भी था। उन्होंने 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी अनायास ही नहीं बदले। उनमें से केवल सात जीते हैं।

imageऐसा लगता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी की अपेक्षाओं या आशंकाओं पर खरा उतरा है। अबकी 'आशंका' वाला पक्ष ईवीएम मुक्त है, यह बात विशेष ध्यान देने की है। अब तक किसी पार्टी या बड़े नेता ने ईवीएम को लेकर एक शब्द नहीं कहा है। हां, मतदाता सूचियों में कटौती या बढ़ोतरी पर यहां-वहां आंकड़ेबाजी बेशक चल रही है, लेकिन इसकी जद में सबसे ज्यादा प्रभावित दो सीटों दिल्ली कैन्ट और नई दिल्ली पर आम आदमी पार्टी का एक-एक जीत वाला हिसाब मतदाता सूची के घपले के आरोपों पर भी विश्वास जमा नहीं पा रहा।

लिहाजा, दिल्ली की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि इस बात को जानते हुए भी कि आजकल चुनाव और परिणाम उतने सीधे-सपाट नहीं होते, दिल्ली के परिणामों को लोकप्रिय महत्वाकांक्षाओं का जनादेश मानने को सभी पक्ष अभिशप्त हैं। इसीलिए परिणामों के बाद अपेक्षाकृत शांति है।

Outlook Hindi

هذه القصة من طبعة March 03, 2025 من Outlook Hindi.

اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.

هل أنت مشترك بالفعل؟

المزيد من القصص من Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कैंची धाम

संतों की तपोभूमि

time to read

3 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

मीडिया ने बनाया वैश्विक महाशक्ति

दिग्गजों के संन्यास और युवा कप्तान के साथ नई टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले कपिल से कोहली तक, दूरदर्शन से डिज्नी प्लस तक, भारतीय क्रिकेट के सफर पर एक नजर

time to read

7 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

बांग्ला अतीत और वर्तमान

आजकल बांग्लादेश फिर सुर्खियों में है। मधु कांकरिया की मेरी ढाका डायरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका की यात्रा पर आधारित नए बनते देश और उसके समाज की थाह है।

time to read

1 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एटमी युद्ध का खतरा?

लड़ाई बढ़ने के खतरे से दुनिया दो हिस्सों में बंटी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फाइनल डील के उलझाऊ संकेत, पश्चिमी दुनिया में भी चिंता, सबसे बड़ा खतरा, कहीं यह न्यूक्लीयर वॉर की ओर न बढ़ जाए

time to read

10 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जीवन की कहानियां

कहते हैं, हर व्यक्ति अपने आपमें कहानी होता है। यह भी कहा जाता है कि हर व्यक्ति के पास कहने को कम से कम एक कहानी जरूर होती है। पर सब अपनी कहानी कह नहीं पाते। ज्यादातर को मर-खटके अपनी जिंदगी बिताने से ही इतनी फुरसत नहीं मिलती कि अपनी कहानी कह सकें। जिन्हें फुरसत मिलती है उन्हें कहानी कहने का सलीका नहीं आता। संसार जितना आदिकाल से कही जा रही कहानियों का बड़ा संग्रह है, उससे कई गुना न कही गई कहानियों का संचय है। शायद मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो कहानी कह सकता है। शायद अपनी कहानी कहकर कोई भी अधिक मनुष्य हो जाता है। जो अपनी कहानी कह पाते हैं वे अक्सर अपनी कहते-कहते दूसरों की कहानी भी कह जाते हैं।

time to read

1 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

"लैब टू लैंड एक हो गए हैं"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती के तौर-तरीकों को बदलने और किसानों की तरक्की के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इन दिनों वे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए पूरे भारत का दौरा कर रहे हैं।

time to read

7 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

बीस महीनों के सबक

लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों, राजनैतिक तथा हर विरोध को कैद करने के दौर से सबक जरूरी

time to read

11 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा

नई नवेली दुल्हन से लेकर, नई नौकरी के साथ जिंदगी शुरू करने तक, विमान हादसे में ऐसी कई कहानियां हैं, जो आंखें नम करती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या उड़ान से पहले गड़बड़ियों की अनदेखी की गई, आखिर इसका जिम्मेदार कौन

time to read

9 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

पीड़ित परिवारों का दर्दनाक इंतजार

डीएनए नमूना लेने और पहचान की प्रक्रिया में समय लगने से परिवारों के लिए इंतजार लंबा और दर्दनाक

time to read

4 mins

July 07, 2025

Outlook Hindi

Outlook Hindi

चुनावी वजूद के गहरे सवाल

आगामी बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति और जोड़-घटाव जोरों पर

time to read

5 mins

July 07, 2025