![राजनीति में देव राजनीति में देव](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1696311312/articles/4GMeG-FJb1696582991606/1696583237922.jpg)
राजनीति कोमल दिल कलाकारों के लिए नहीं है, "यह देव आनंद की किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि राजनीति के मैदान में कूदने का मन बना चुके और उससे भरोसा टूटने के बाद बोले गए उनके शब्द हैं। यकीन नहीं होता, जिस कलाकार ने सिल्वर स्क्रीन को इश्क करना सिखाया, जिसने गाइड के जरिये मोक्ष को यह कहकर जिया कि, “न सुख है, न दुख है, न दीन है, न दुनिया। न इंसान, न भगवान... सिर्फ मैं हूं, मैं हूं, मैं हूं, मैं... सिर्फ मैं”, वह कलाकार राजनीति से प्रभावित रहा और राजनीतिकों के बीच अपने फिल्मी सफर को जीता भी रहा।
ठीक 100 बरस पहले 1923 में पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे देव आनंद ने बीस बरस की उम्र में ही अपने सपनों के शहर बंबई जाने के बारे में सोच लिया था। जुलाई 1943 में जेब में 30 रुपये लिए उन्होंने लाहौर रेलवे स्टेशन से फ्रंटियर मेल पकड़ी और बंबई पहुंच गए। तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस लाहौर से वे बंबई पहुंचे, उसी लाहौर में वापस जाने का रास्ता भारत और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्रियों के जरिये मुमकिन हो सकेगा। उनके बंबई पहुंचने के चार साल के भीतर ही भारत का विभाजन हो गया। छप्पन बरस बाद एक दिन देर शाम दिल्ली के प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें फोन आया कि प्रधानमंत्री वाजपेयी उनसे बात करना चाहते हैं। वाजपेयी ने उनसे कहा, "कल सुबह तैयार रहिएगा। कुछ अधिकारी आपके घर पहुंचेंगे। आप दिल्ली आइए। हां, अपना पासपोर्ट जरूर रख लीजिएगा। आपको हमारे साथ लाहौर चलना है। आपके चाहने वाले पड़ोसी मुल्क में भी हैं।” प्रधानमंत्री वाजपेयी के मुताबिक, बस से लाहौर जाने से पहले उन्होंने जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा कि उनके लिए भारत से क्या लाएं, तो नवाज शरीफ बोले थे, “ला सकते हैं तो देव आनंद को ले आइए।" उसके बाद देव आनंद और नवाज शरीफ अक्सर लंदन के हाइड पार्क में टहलते, गुफ्तगू करते नजर आए।
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 16, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 16, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही