![पहली बार में ही कमाल पहली बार में ही कमाल](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1710753604/articles/hz4QZp_km1710768169061/1710768278683.jpg)
भारत ने इंग्लैंड के बैजबॉल आइडिया को बुरी तरह धूल चटाकर 4-1 से टेस्ट शृंखला अपने नाम कर ली। सीरीज की मेजबान टीम इंडिया के पास चयन के कई विकल्प थे। मसलन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लिया जा सकता था। लेकिन कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं की निगाहें भावी खिलाडि़यों पर थी। सो, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, आकाश दीप और रजत पाटीदार जैसे युवाओं ने इस सीरीज में डेब्यू किया। बैजबॉल के खिलाफ भारत की यह सीरीज जीत यूथ ब्रिगेड के नाम ही रही। मैनेजमेंट ने अनुभव की जगह युवा ताकत को तरजीह देने की हिम्मत दिखाई, तो युवाओं ने खरा उतरकर दिखाया। पिछले पांच साल में यह दूसरी बार था जब एक ही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में पांच खिलाड़ियों ने पदार्पण किया। सरफराज की मुंबइया बल्लेबाजी, रांची में ध्रुव जुरेल की मैच जिताऊ पारी, आकाश दीप के पहले तीन विकेट और पडिक्कल का सूझबूझ भरा अर्द्धशतक एक नए दौर की शुरुआत जैसा है।
दरअसल, टेस्ट शृंखला शुरू होने से पहले ही टीम को विराट कोहली के रूप में एक बड़ा झटका लगा। विराट ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया। मोहम्मद शमी भी चोट के चलते बाहर हो गए। चोट के कारण केएल राहुल ने सीरीज में केवल एक मुकाबला खेला। चोट के चलते रवींद्र जाडेजा को भी एक मैच में बाहर बैठना पड़ा। श्रेयस अय्यर फिटनेस की समस्या के कारण अचानक टीम की योजनाओं से बाहर हो गए। लेकिन, हर एक समस्या के साथ टीम में एक नई ऊर्जा की एंट्री हुई। जिन्हें टीम में चुना गया, उनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख थी, जिस पर रोहित शर्मा ने हाल में काफी जोर दिया था। बकौल रोहित शर्मा, “टीम उन्हें ही मौके देगी जिनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख है।” इसी तरह, उन खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिन्होंने घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। एक तरह से इन युवा सितारों के प्रदर्शन को टीम इंडिया डेब्यू कैप से पुरस्कृत किया गया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही