![ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1715837988/articles/sEKOK3rbP1715852051296/1715852145440.jpg)
जब टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क 2019 में अत्याधुनिक साइबर ट्रक के साथ दुनिया के सामने आए, तो ऑटो उद्योग में एक नए युग की शुरुआत हुई। इस एक कदम ने ऑटोमोटिव जगत का ध्यान यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने की संभावना की ओर आकर्षित किया। उस समय तक, ईवी को मुख्य रूप से परिवहन के सार्वजनिक साधनों के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। जैसे-जैसे नीतियां पर्यावरण अनुकूल होती गईं, दुनिया भर के प्रमुख वाहन निर्माताओं ने संकेत दिया कि वे 2030 तक ईवी या हाइब्रिड वाहनों का ही निर्माण करेंगे।
भारत में ईवी का सफर रेवा के साथ शुरू हुआ, जिसे 2001 में लॉन्च किया गया था। नौ साल बाद ऑटो दिग्गज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) के अधिग्रहण और कुछ साल बाद एक नए लॉन्च के बाद भी ईवी को लेकर सार्वजनिक प्रतिक्रिया धीमी ही रही। लेकिन अब चीजें बहुत बदल गई हैं। लोगों की ईवी सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ी है। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने ईवी उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि की है, जिसमें एसयूवी, सेडान और छोटे मॉडल को ईवी के रूप में लॉन्च किया गया है। टाटा के मौजूदा ईवी मॉडल नेक्सॉन, पंच, टियागो, टिगोर लाइन-अप में हैं।
हालांकि कुछ अन्य वाहन निर्माता हाल में ईवी बनाने में जुट गए हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर की कीमत अधिक है। हुंडई ने आईओएनआईक्यू 5 की कीमत 45.95 लाख रुपये, एक्स-शोरूम मुंबई और कोना की कीमत 25.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स की ईवी 6 की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 60.95 लाख रुपये से अधिक है। एमजी मोटर्स के दो मॉडल हैं, एमजी कॉमेट और एमजी जेडएस ईवी, जिनकी कीमत बेस वर्जन के लिए 6.98 लाख और 18.98 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई में कीमत) है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के पास एक ईवी मॉडल, एक्सयूवी 400 है, जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये, (एक्स-शोरूम मुंबई) से अधिक है। उनकी इस साल कुछ और भी गाड़ियां लॉन्च करने की योजना है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल के अंत तक 20 लाख और उससे अधिक कीमत वाली ईवी सेगमेंट में कुछ लॉन्च करने की योजना बना रही है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 27, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 27, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही