दोहरी विरासत का पतन
Outlook Hindi|June 24, 2024
घाटी ने इस बार दो दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता
नसीर गनई
दोहरी विरासत का पतन

म चुनावों की मतगणना शुरू होते ही उत्तरी कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर राशिद पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ दिखे। राशिद फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। शुरू में तो अब्दुल्ला इस बात से बेफिक्र दिखे। वे उस वक्त श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में वर्जिश कर रहे थे। उन्होंने संवाददाताओं से अगले दौर की गिनती तक इंतजार करने को कहा। दिन चढ़ता गया, राशिद की जीत का अंतर बढ़ता गया। उमर हार गए।

मतगणना की दोपहर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा, "मुझे लगता है अपरिहार्य को स्वीकार करने का वक्त आ गया है। इंजीनियर राशिद को उत्तरी कश्मीर की जीत के लिए मुबारकबाद।" जब वे यह लिख रहे थे, उस वक्त तक गिनती खत्म भी नहीं हुई थी।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में शुरुआती मुकाबला उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन के बीच था, हालांकि एक नाटकीय मोड़ में जेल में बंद नेता इंजीनियर राशिद की पार्टी ने उनकी तरफ से नामांकन भर दिया और पूरे प्रचार को भावनात्मक बना डाला।

इंजीनियर राशिद कुपवाड़ा की लंगाटे विधानसभा से दो बार के विधायक रहे हैं। पिछले पांच साल से वे गैर-कानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) के तहत आतंकियों को फंडिंग के आरोप में कैद हैं। उन्हें 4,724,81 वोट मिले। अब्दुल्ला उनसे 2,04,142 वोट से हार गए। सज्जाद लोन को 1,73,239 वोट मिले।

लोग राशिद की जीत को लंबी कैद की रोशनी में देख रहे हैं। उनका मानना है कि यह उत्पीड़ितों की राजनीतिक जीत का प्रतीक है, जो कश्मीर में अहम होता जा रहा है।

هذه القصة مأخوذة من طبعة June 24, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة June 24, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
दिल्ली से निकलती सियासत
Outlook Hindi

दिल्ली से निकलती सियासत

आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
अरविंद नहीं, कमल
Outlook Hindi

अरविंद नहीं, कमल

मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
निराशा और विनाश के बीच
Outlook Hindi

निराशा और विनाश के बीच

इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
गेमिंग का नया युग
Outlook Hindi

गेमिंग का नया युग

सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
आया गया अडा
Outlook Hindi

आया गया अडा

पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
अमन के दावों पर मौतें भारी
Outlook Hindi

अमन के दावों पर मौतें भारी

घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल

time-read
6 mins  |
March 03, 2025
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
Outlook Hindi

आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम

महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
भविष्य का रास्ता
Outlook Hindi

भविष्य का रास्ता

असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
ट्रम्प की जल्दबाजी
Outlook Hindi

ट्रम्प की जल्दबाजी

पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?

time-read
7 mins  |
March 03, 2025
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
Outlook Hindi

जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही

time-read
9 mins  |
March 03, 2025