![रोमांच चला अमेरिका रोमांच चला अमेरिका](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1718172393/articles/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, खेल चाहे कोई हो, भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मैच व्यूअरशिप के पुराने रिकॉर्ड धराशाई करता है। टिकटों की कालाबाजारी के तो कहने ही क्या। इस सब के बीच यह ध्यान देने वाली बात है कि दोनों देशों के बीच एक दशक से ज्यादा समय से कोई भी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच मैच की सुगबुगाहट की फैंस में दिलचस्पी और बेचैनी दोनों बढ़ा देते हैं। दुनिया के किसी भी कोने में मैच हो रहा हो, दर्शक-प्रशंसक वहां पहुंच जाते हैं। इस बार रोमांच का केंद्र अमेरिका है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला न्यूयॉर्क में होना है। ऐसा देश, जहां क्रिकेट ने बस उड़ान भरना शुरू किया है। जाहिर है, यह मैच अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देगा। क्योंकि जो रोमांच और सुर्खियां भारत-पाकिस्तान के मैच से बनेंगी, वह जिम्मेदारी कोई और नहीं निभा पाएगा। इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों देश असल में टी20 क्रिकेट के एंबेसडर रहे हैं। याद रहे, विश्व कप के दो सबसे पहले विजेता, भारत (2007) और पाकिस्तान (2009) ही थे। यह बात अलग है कि दोनों ही देश इसके बाद दूसरी बार कभी ट्रॉफी उठाने में कामयाब नहीं हुए। टी20 विश्व कप में दोनों के बीच हुए पिछले दो मुकाबले 1-1 की बराबरी पर रहे।
2022 के टी20 विश्व कप में मेलबर्न की वह शाम सबको याद है, जब विराट कोहली हार के मुंह से जीत छीन लाए थे। लेकिन दर्शकों 2021 टी20 विश्व कप का वह मुकाबला भी नहीं भूले हैं, जब पाकिस्तान ने भारत को दस विकेटों से करारी मात दी थी। सोशल मीडिया पर ये दो ही मैच लंबे समय से भारत-पाकिस्तान फैंस की जुबानी जंग का आधार रहे हैं। इस बार शायद सभी को कुछ नए मौके मिलेंगे, कुछ नए पल मिलेंगे और मिलेंगी कभी न भूलने वाली यादें। भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के कुछ ऐतिहासिक पलों की याद को दोबारा जीना आखिर कौन प्रशंसक नहीं चाहेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की 'जादुई पारी।’
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 24, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 24, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही